Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

आयुष मंत्रालय ने बताए सूर्य नमस्कार के 12 जादुई फायदे!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 17, 2026
in राष्ट्रीय
A A
surya namaskar
13
SHARES
422
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सूर्य नमस्कार योग का एक प्राचीन हिस्सा है, जो शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. आयुष मंत्रालय ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं को साझा करते हुए इसकी महत्ता को समझाया. आयुष मंत्रालय ने बताया कि सूर्य नमस्कार की ये 12 मुद्राएं शरीर की लगभग हर मांसपेशी को सक्रिय करती हैं. यह शरीर में लचीलापन लाने, वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने का एक कारगर माध्यम भी है. साथ ही, सही श्वास प्रक्रिया के साथ इसका अभ्यास मानसिक शांति और शारीरिक शक्ति भी प्रदान करता है.

श्वास का ज्ञान होना जरूरी

इन्हें भी पढ़े

IRCTC E-Pantry Service

ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?

February 9, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को कड़ा संदेश, ‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’

February 9, 2026
online scams

ऑनलाइन केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों से हो रही ठगी, छोटी सी भूल पड़ेगी भारी

February 9, 2026
AI

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर!

February 9, 2026
Load More

सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से पहले सही श्वास का ज्ञान होना जरूरी है. आयुष मंत्रालय के मुताबिक, शुरुआत में हथेलियों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ना चाहिए, जिससे ध्यान केंद्रित होता है और मन स्थिर होता है. यह मुद्रा न केवल मानसिक एकाग्रता बढ़ाती है, बल्कि शरीर की मुद्रा को सही दिशा में तैयार करती है.

इसके बाद, जब आप पीछे की ओर झुकते हैं, तो शरीर की रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है और फेफड़े खुलते हैं, जिससे फेफड़ों में अधिक ऑक्सीजन जाने का मार्ग बनता है. इस प्रक्रिया में श्वास लेना बेहद महत्वपूर्ण है, जो शरीर को ऊर्जावान बनाता है.

अगले चरण में, सिर को नीचे की ओर झुकाना शरीर के खून के परिसंचरण में सुधार करता है. यह मुद्रा विशेष रूप से सिरदर्द और तनाव को कम करने में सहायक होती है. साथ ही, जब आप शरीर को आगे की ओर झुकाते हैं और कंधों और कमर को सक्रिय करते हैं, तो यह पीठ दर्द और कंधे की जकड़न को दूर करता है. सांस छोड़ते और लेते हुए इन मुद्राओं का अनुकरण शरीर की मांसपेशियों को आराम देता है और उनमें ताकत भी बढ़ाता है.

सूर्य नमस्कार की एक और खास बात यह है कि यह पूरे शरीर को एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है. जैसे-जैसे आप इन 12 मुद्राओं में आगे बढ़ते हैं, आपकी छाती, पेट, हाथ, पैर और पीठ की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं. इस प्रक्रिया से रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर के अंगों को पर्याप्त पोषण मिलता है. मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है. यह खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपनी दिनचर्या में व्यायाम के लिए समय निकालना चाहते हैं और साथ ही तनाव से भी मुक्त होना चाहते हैं.

सूर्य नमस्कार की मुद्राओं में शरीर को मोड़ने, झुकाने और फैलाने की कई गतियां शामिल हैं, जो लचीलापन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं. यह लचीलापन न केवल शारीरिक चोटों से बचाता है, बल्कि मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. इसके साथ ही, नियमित अभ्यास से शारीरिक संतुलन और सहनशीलता में भी सुधार आता है.

आयुष मंत्रालय के पोस्ट में दी गई 12 मुद्राओं का अपना एक विशिष्ट लाभ है. जैसे प्रारंभिक मुद्रा, जहां हाथ नमस्कार मुद्रा में होते हैं, यह ध्यान केंद्रित करता है. फिर धीरे-धीरे शरीर को पीछे झुकाना रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है. सिर नीचे करने से तनाव कम होता है और आगे झुकने से मांसपेशियों को खिंचाव मिलता है. इन सभी मुद्राओं के संयोजन से पूरे शरीर को एक अच्छा कसरत मिलता है, जो न केवल शरीर को फिट बनाता है बल्कि मानसिक थकान को भी दूर करता है.

सूर्य नमस्कार के फायदे

सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास वजन घटाने के लिए भी काफी प्रभावी माना जाता है. यह व्यायाम पूरे शरीर की कैलोरी कम करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. इससे शरीर के अंदरूनी अंगों को भी लाभ मिलता है और पाचन तंत्र बेहतर काम करता है. साथ ही, यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है, जिससे हम बीमारियों से लड़ने में सक्षम होते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

चुनाव आयोग कब तक इंतजार करेगा?

April 26, 2023
election

चुनावी वर्ष 2024 से दुनिया और देश को बहुत उम्मीदें

January 5, 2024
Indian Army's K-9 Vajra

ऑपरेशन सिंदूर, लिली और बंदर : भारत की शौर्यगाथा से जब-जब दहला पाक, लिखी गई वीरता की नई इबारत!

May 8, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट
  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.