Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

त्याग और तपस्या के प्रतीक डॉ. लाल सिंह त्यागी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 21, 2026
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Dr. Lal Singh Tyagi
16
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कौशल किशोर


नई दिल्ली: देश में पंचायती राज व्यवस्था के प्रतीक पुरुष डॉ लाल सिंह त्यागी का आज 121वां जन्म दिवस है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद और बलवंतराय मेहता पंचायती राज संस्थान के अध्यक्ष थे। उन्होंने जयप्रकाश नारायण, बलवंतराय मेहता और पंडित बिनोदानंद झा के साथ मिल कर अहम काम किया। गरीबों, किसानों और मजदूरों के सच्चे हितैषी के रूप में उन्हें याद किया जाता है। पंचायती राज के महानायक, महान स्वतंत्रता सेनानी त्यागी जी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारक थे। उन्होंने महात्मा गांधी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और आचार्य विनोबा भावे के सानिध्य में सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ा था। इसका आजीवन पालन कर अमरत्व प्राप्त किया है। इसलिए हम आज उनको याद करते हैं। उनके बताये रास्ते पर चल कर पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराते हैं।

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026
shri ram temple

राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज

June 26, 2026
climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
Load More

उनका जन्म 21 जनवरी 1905 को बिहार शरीफ के एकंगरसराय थाना अंतर्गत बड़की गोमहर गांव में गरीब किसान के घर हुआ था।
उन्होंने वर्ष 1930 में नमक सत्याग्रह में भाग लेकर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान शुरू किया था। त्यागीजी कांग्रेस के ऐसे नेता थे, जिनका संबंध चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों से भी बहुत घनिष्ठ था। आजादी के बाद 4 बार बिहार विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

स्वतंत्रता सेनानी गिरिवरधारी सिंह के साथ उनकी सक्रियता क्रांतिकारी साबित हुई थी। आजादी के लिए 1932, 1942 और 1944 में सक्रियता के कारण जेल भेजे गए थे। कई बार फरार हुए। चंद्रशेखर आजाद के सहयोगी रहे गिरवरधारी सिंह के साथ फरारी काटने के लिए हरनौत के टाल इलाके के गांव सेवदह में याद करते हैं।

जनता के आर्थिक सहयोग से कांग्रेस की ओर से 1952 में पहली बार चुनाव जीत विधायक बने थे। दूसरी बार 1957 में उन्होंने गया सिंह को हराया था। तीसरी बार 1967 में उन्होंने कृष्ण वल्लभ प्रसाद को हराया था। त्यागी जी 1952 से 1972 तक बिहार विधान सभा के सदस्य रहे। चौथी बार 1969 में निर्वाचित हुए थे। लेकिन 1972 में रामस्वरूप प्रसाद से हार गए। इस बीच डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के मंत्री पद को सुशोभित किया। सेवानिवृत होने के बाद 1982 में मगध विश्वविद्यालय से पाली भाषा में बुद्ध कालीन भारत में पंचायती राज की स्थिति पर शोध की वजह से उनको डॉक्टरेट की उपाधि मिली थी।

बिहार शरीफ के पुराने लोग उन्हें औंगारीधाम में कॉलेज और उच्च विद्यालय की स्थापना के लिए याद करते हैं। एकंगरसराय में प्रखंड की स्थापना उनके कारण हुई। उदेरा स्थान नहर परियोजना का काम करवाया। एकंगरसराय, हिलसा, इस्लामपुर, खुदागंज में पावर स्टेशन की स्थापना करवायी और सड़कों का निर्माण कराया। इन विकास कार्यों की वजह से बिहार शरीफ के लोग कई तरह की सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री रहते जॉर्ज फर्नांडिस द्वारा 15 सितंबर 2002 को उनकी स्मृति में गेस्ट हाउस का निर्माण एकंगरसराय के डाक बंगला परिसर में करवाया गया था। इसका नाम डॉ. लाल सिंह त्यागी भवन है।

पटना स्थित पीएमसीएच में 13 नवंबर 1989 को हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हुई थी। लेकिन मयूर विहार स्थित यही पंचायत धाम उनका कार्यस्थल और निर्वाण स्थली साबित हुई है। उनके साथ काम कर चुके साथियों को बधाई देता हूं। उन्हें इस पीठ के संस्थापकों के तौर पर याद करते हैं। महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. त्यागी आज अपने ही कारनामों के कारण हमारे बीच अमर हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ukraine Medical Students

घातक सिद्ध होती आगे निकलने की होड़

December 27, 2022
Army

ऑपरेशन सिंदूर 2: तनाव के तूफान में भारत की ताकत… आर्मी चीफ को स्पेशल सेना की शक्ति, हर चुनौती के लिए हैं तैयार!

May 9, 2025
WCL

डब्लूसीएल में विप्स की रीजनल मीट संपन्न, विप्स डब्लूसीएल को मिला बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड

November 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.