Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बोले बाबा रामदेव- कोई देश का इस्लामीकरण करना चाहता है!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 23, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
Baba Ramdev
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में योग गुरु बाबा रामदेव गुरुवार को स्नान के लिए संगम पहुंचे. बाबा रामदेव ने संगम घाट पर पवित्र नदियों का जल का सेवन किया और फिर घाट पर होने वाली आरती में भी भाग लिया. इसी बीच, उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ माघ मेले में हुई बदसलूकी को गलत बताया और कहा कि ऐसा व्यवहार किसी के साथ भी अस्वीकार्य है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ माघ मेले में हुई बदसलूकी पर उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे अपने योगियों और पूजनीय संतों को भी अपमानजनक या अपशब्दों का सामना करना पड़ता है. ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है, न केवल शंकराचार्य के लिए, बल्कि किसी भी साधु के लिए. किसी के बारे में भी ऐसी टिप्पणी करना निंदनीय और शर्मनाक है. हर आदमी को अपने गौरव और गरिमा का ध्यान खुद रखना चाहिए.”

इन्हें भी पढ़े

divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
Ajit Doval

डोभाल का खुलासा, पहलगाम हमले के बाद PM मोदी ने दिए थे आतंकियों के लिए कड़े निर्देश

August 16, 2026
वंदे मातरम् विवाद

वंदे मातरम् विवाद पर बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज ने सोनिया गांधी से की माफी की मांग!

August 16, 2026
PM Modi

PM मोदी का अमेरिका को सीधा जवाब, भारत अब ‘बाजार’ पर करेगा कब्जा!

August 15, 2026
Load More

कोई देश का इस्लामीकरण करना चाहता है- बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा कि शंकराचार्य जी को हम भगवान शंकर का विग्रहमान स्वरूप मानते हैं तो शंकराचार्य जी की तरफ से कोई विवाद न हो ऐसी हम अपेक्षा करते हैं. साधु हैं वो विवाद किस बात का करेगा, कम से कम किसी धर्मस्थान पर तो विवाद नहीं कर सकता है, तीर्थ में किस बात का विवाद. न यहां कोई स्नान का विवाद होना चाहिए, न कोई पालकी का विवाद होना चाहिए. वो साधु क्या जो अहंकार करे, साधु बनता ही वो है जिसने अपने अभिमान को मिटा दिया है. कोई देश का इस्लामीकरण करना चाहता है, कोई ईसाईकरण करना चाहता है कोई गजवा ए हिन्द बनाना चाहता है तो सनातन के शत्रु तो बाहर ही बहुत हैं तो कम से कम हम आपस में न लड़ें.

उन्होंने आगे कहा कि माघ मेला सिर्फ नाम, जप और तप के लिए है. हमारे यहां कहा गया है कि अहंकार करने वाला शख्स कभी साधु नहीं हो सकता है. तीर्थों में भी कुछ लोग अपना एजेंडा लेकर चलते हैं. मुझे लगता है कि तीर्थ किसी के अहम का, प्रतिष्ठा का एजेंडा नहीं होना चाहिए. ये तीन पवित्र नदियों का स्थान है, मुक्ति का स्थान है.

त्रिवेणी संगम आना ही अपने आप में एक बड़ा आशीर्वाद- बाबा रामदेव

संगम में स्नान के अनुभव पर उन्होंने कहा, “त्रिवेणी संगम में स्नान और दान का विशेष महत्व है. त्रिवेणी संगम आना ही अपने आप में एक बड़ा आशीर्वाद है. संगम घाट पर दिव्य व्यवस्था, पवित्र दर्शन और आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त है. हमारा प्रयागराज तीर्थराज है, और इस तीर्थ स्थान के देवव्रत को अपने संयम से, अपने तप से, अपने योग, अपने अध्यात्म से और अपने राज धर्म से निभाते हुए जिस तरीके से सीएम योगी माघ मेले को व्यवस्थित कर रहे हैं, यह हमारी आत्मा को हर्षित करने वाला है.”

अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य और पुलिस प्रशासन के बीच हुई थी झड़प

बता दें कि 17 जनवरी को माघ अमावस्या के दिन रथ और पूरे लाव-लश्कर के साथ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पवित्र नदी में स्नान करने पहुंचे थे, जहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें बिना रथ के आगे बढ़ने को कहा. इस मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प तीखी हुई. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके साथ यह व्यवहार जानबूझकर किया गया है, जिससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है. इस घटना के बाद से ही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में ही धरने पर बैठे हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
donald trump

ईरान मुद्दे पर ट्रंप का पलटवार, प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसदों को बताया देशहित के खिलाफ

June 5, 2026
CM Yogi

इन शहरों के सुनियोजित विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी ने किया महायोजना पर विचार

January 4, 2024
किसान आंदोलन

किसान आंदोलन से कोहराम, आमजन परेशान

February 14, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.