Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

पाकिस्तान क्यों नहीं कर सकता T20 WC का बहिष्कार? ये हैं वो बड़ी वजहें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 28, 2026
in खेल
A A
t20 world cup 2026
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन दिनों हलचल तेज है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा T20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार की अटकलें ज़रूर सुर्खियों में हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे कहीं ज़्यादा सख़्त और बेरहम है. बांग्लादेश के समर्थन में उठाया गया यह कदम भावनात्मक रूप से सही लग सकता है, लेकिन अगर पाकिस्तान सच में टूर्नामेंट से हटता है, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान खुद उसे ही उठाना पड़ेगा.

PCB प्रमुख मोहसिन नकवी पहले ही साफ कर चुके हैं कि वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने या न लेने का अंतिम फैसला सरकार के हाथ में है. हालांकि टीम की घोषणा हो चुकी है, लेकिन आधिकारिक मंजूरी अभी बाकी है. फिर भी, कई ऐसे ठोस कारण हैं जिनकी वजह से पाकिस्तान के लिए बहिष्कार करना लगभग असंभव हो जाता है.

इन्हें भी पढ़े

Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Hockey World Cup

‘चक दे इंडिया…’,15 अगस्त को हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास

August 15, 2026
Load More

कानूनी पचड़े में फंस सकता है PCB

ICC के हर बड़े टूर्नामेंट से पहले सभी फुल मेंबर बोर्ड एक टूर्नामेंट पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट (TPA) पर दस्तखत करते हैं. यह कोई औपचारिक कागज नहीं, बल्कि कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता होता है.

अगर पाकिस्तान आखिरी समय पर पीछे हटता है, तो इसे सीधा-सीधा कॉन्ट्रैक्ट तोड़ना माना जाएगा. नतीजा, ICC पाकिस्तान का सालाना रेवेन्यू शेयर रोक सकता है, जो करीब 34–35 मिलियन डॉलर का है. पहले से आर्थिक संकट झेल रहे PCB के लिए यह झटका किसी वित्तीय भूकंप से कम नहीं होगा.

ICC प्रतिबंध: सिर्फ पैसे नहीं, पहचान भी दांव पर

अगर यह साबित होता है कि वर्ल्ड कप से हटने का फैसला सरकारी दबाव में लिया गया, तो ICC इसे राजनीतिक हस्तक्षेप मानेगा और यही वो लाइन है, जिसके पार जाते ही सख्त सजा शुरू होती हैं.

संभावित नतीजे क्या-क्या हो सकते हैं

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबन, जैसा जिम्बाब्वे और श्रीलंका भुगत चुके हैं. एशिया कप से बाहर होने का खतरा, भले ही PCB चेयरमैन खुद ACC के प्रमुख हों. भविष्य के ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी छिनना, जिसमें 2028 महिला T20 वर्ल्ड कप भी शामिल है. यह सिर्फ एक टूर्नामेंट का नुकसान नहीं, बल्कि पाकिस्तान की क्रिकेट पहचान पर सीधा हमला होगा.

PSL पर सबसे बड़ा वार: विदेशी खिलाड़ियों का सूखा

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की रीढ़ विदेशी खिलाड़ी हैं. अगर पाकिस्तान ICC इवेंट का बहिष्कार करता है, तो दूसरे बोर्ड जैसे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया अपने खिलाड़ियों को NधC देने से मना कर सकते हैं. फिर बिना विदेशी सितारों के PSL की ब्रांड वैल्यू, ब्रॉडकास्ट डील और स्पॉन्सरशिप सब खतरे में पड़ जाएगी. यानी घरेलू क्रिकेट का सबसे मजबूत स्तंभ भी हिल सकता है.

दोस्त कम, नुकसान ज्यादा

क्रिकेट सिर्फ ICC इवेंट्स से नहीं चलता, बल्कि द्विपक्षीय सीरीज से चलता है. अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को बाधित करता है, तो दूसरे बोर्ड्स उससे दूरी बना सकते हैं. इसका मतलबट बड़े देशों के दौरे बंद हो सकते हैं और घरेलू सीरीज से कमाई घटेगी, यानि PCB की आर्थिक स्वतंत्रता लगभग खत्म

बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाना नैतिक तौर पर समझ में आता है, लेकिन T20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार पाकिस्तान के लिए विरोध नहीं, बल्कि खुद को नुकसान पहुंचाने जैसा होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Floating Crane FC Hanuman

HSL ने फ्लोटिंग क्रेन एफसी हनुमान की मरम्मत कर वीपीए को सौंपा

November 8, 2023
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक : CM की रेस में सबसे आगे ये 5 नाम

May 14, 2023
WCL

वेकोलि में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कोल इंडिया लिमिटेड का स्थापना दिवस

November 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की माधव शाखा में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव!
  • सावन मास के चौथे सोमवार को झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया जलाभिषेक
  • पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.