Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

US ट्रेड डील पर विपक्षी पार्टियां खड़े कर रही हैं सवाल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 3, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
14
SHARES
451
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका ने दुनिया को चौंकाते हुए ट्रेड डील का ऐलान कर दिया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है. साथ ही यह भी दावा किया गया कि भारत रूस से तेल की खरीद नहीं करेगा और अमेरिकी सामानों का आयात बढ़ाएगा. इस ट्रेड को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है.

अमेरिका के ट्रेड डील को बीजेपी मोदी सरकार की कूटनीतिक जीत और देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाली बता रही है तो कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां सवाल खड़े कर रही हैं. कांग्रेस से लेकर सपा और तमाम विपक्षी पार्टियां ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार को घेरने में जुट गई हैं.

इन्हें भी पढ़े

modi cabinet 2024

परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
form 6 voter id

फॉर्म 6 का राज़, बदलाव किसने किया और किसके आदेश पर? चुनाव आयोग की शक्ति पर सुप्रीम सवाल, जानिए फॉर्म 6, 7 और 8 का पूरा सच !

October 6, 2026
Load More

अखिलेश ने किसान विरोधी डील बताया
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि कि भारत के कृषि बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलना देश की 70 फीसदी आबादी के साथ धोखा है, जो खेती पर निर्भर है. साथ ही उन्होंने कहा कि इससे विदेशी सामान आने से बिचौलियों और मुनाफाखोरों का एक नया वर्ग तैयार होगा, जिससे खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं.

अखिलेश यादव का आरोप है कि अमेरिका के व्यापार समझौता किसानों की आय कम हो जाएगी, जिससे वे कर्ज में डूबकर अपनी जमीनें बड़े कॉरपोरेट्स को बेचने पर मजबूर हो जाएंगे. उन्होंने यहां तक कह दिया कि बीजेपी हमेशा से विदेशी ताकतों के लिए एजेंट की तरह काम करती आई है और यह डील इसी का हिस्सा है.

कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल
कांग्रेस ने भी इस डील पर गंभीर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस का कहना है कि कृषि जैसे संवेदनशील सेक्टर को विदेशी कंपनियों के लिए खोलना कोई मामूली बात नहीं है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पूरी डील का मसौदा जनता के सामने रखा जाए ताकि पता चल सके कि परदे के पीछे क्या शर्तें तय हुई हैं. अभिषेक मनु सिंघवी से लेकर मनीष तिवारी सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं ने ट्रेड डील के लेकर सवाल खड़े किए.

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्रंप की ट्रूथ पोस्ट को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि रूसी तेल की ख़रीद बंद. अमेरिकी निर्यात पर टैरिफ नहीं. भारत के निर्यात पर 18 फीसदी टैरिफ. भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर की कीमत की ऊर्जा, तकनीक, कृषि उत्पाद और कोयले का आयात करेगा. भारत की रणनीतिक स्वायत्तता कहां गई?

‘ट्रेड डील की तारीफ करना देशद्रोह’
कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने जिसे बिल्कुल समझ नहीं है, वही भारत-अमेरिका डील का जश्न मनाएगा. यह डील इतनी एकतरफा और भारत के लिए नुकसानदायक है कि इसकी तारीफ करने वाला देशद्रोही ही हो सकता है. अभी देखा कि बीजेपी के सांसद इसकी तारीफ़ कर रहे थे. इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है. नासमझ देशद्रोहियों का झुंड!

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पूरी तरह सरेंडर का मामला है. डोनाल्ड ट्रम्प की घोषणा के अनुसार, भारत टैरिफ घटाकर 0% कर देगा, जबकि अमेरिका भारत में बने प्रोडक्ट्स पर 18% टैरिफ लगाएगा. ऐसा लगता है कि अब अमेरिका यह तय कर रहा है कि हम किससे तेल खरीद सकते हैं, और भारत पर दबाव डालकर उसे अपनी पूरी एनर्जी निर्भरता बदलने के लिए मजबूर कर रहा है.

उन्होंने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता खेती को बचाने की रही है, और अगर ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों की बात मानें तो पूरा भारतीय बाज़ार जल्द ही अमेरिकी खेती के प्रोडक्ट्स से भर जाएगा. जब आधे से ज़्यादा भारत खेती पर निर्भर है, तो यह उन गरीब किसानों के लिए मौत की सज़ा है जो विशाल अमेरिकी खेती इंडस्ट्री का मुकाबला नहीं कर पाएंगे. यह डील पूरी तरह से बिना किसी पारदर्शिता के की गई, जिसमें जनता को इसकी डिटेल्स के बारे में नहीं बताया गया. साथ ही केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ट्रेड डील में क्या-क्या समझौते हुए हैं, उसके विस्तार से रखना चाहिए.

सरकार से कांग्रेस के पांच सवाल
कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि सीज़फ़ायर की तरह ट्रेड डील की घोषणा भी डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गई. ये बताया गया कि ‘मोदी की रिक्वेस्ट’ पर ट्रेड डील की जा रही है.

1. ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका के ऊपर टैरिफ़ और नॉन टैरिफ़ बैरियर 0 फीसदगी तक घटाएगा. मतलब आपने अमेरिका के लिए पूरा बाज़ार खोल दिया. इससे भारतीय इंडस्ट्री का ज़बरदस्त नुक़सान होगा. यहां के व्यापारी, यहां के किसान, सबका साथ छोड़ दिया आपने.

2. कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलने की बात है, आख़िर क्या सौदा हुआ है? हमारे किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है या उनका साथ भी छोड़ दिया गया है?
हमारे किसानों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी?

3. ये भी कहा गया कि मोदी रूस से तेल नहीं खरीदेंगे, अमेरिका और वेनेज़ुएला से तेल खरीदेंगे. क्या ट्रेड डील में मोदी सरकार रूस का साथ छोड़ने पर राजी हुई है?

4. अमेरिका से ज़्यादा सामान ख़रीदने की बात भी कही है. अगर ऐसा है तो ‘मेक इन इंडिया’ का क्या हुआ?

5. ट्रेड डील में किन बिंदुओं पर बात हुई, क्या तय हुआ, ये बात देश को जानने का हक़ है.

कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार को इस बारे में सारी जानकारी देश और संसद से साझा करनी चाहिए.

विपक्ष पूरी तरह से फ्रस्ट्रेट है-जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील के लिए पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यहां ये बताना चाहता हूं कि विपक्ष फ्रस्ट्रेट है. सरकार की तरफ से ये बताना चाहता हूं कि हम इस ट्रेड डील पर स्टेटमेंट लेकर आएंगे और संबंधित मंत्री इसकी पूरी जानकारी देंगे. सरकार स्टेटमेंट देने वाली है और हम इस पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को अच्छे काम में भी सिर्फ बुराई दिखती है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने टैरिफ लगाया, तब भी विपक्ष कह रहा था कि सरकार कहां है, क्या कर रही है. अब ट्रंप ने टैरिफ घटा दिया, तब भी विपक्ष को दिक्कत है. हम हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं जेपी नड्डा ने विपक्ष को कठघरे में खडड़ा करते हुए कहा कि इन्हें न तो विकास में इंट्रेस्ट है, ना ही ट्रेड में. इनको सिर्फ राजनीति में इंट्रेस्ट है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष पहले कहा था कि 50 फीसदी टैरिफ लग गया, सरकार जवाब दे, जब अमेरिका ने उसे घटाकर 18 फीसदी कर किया तो अब जवाब मिल गया. इसके बाद भी सवाल उठा रहे हैं. विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन उन्हें राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर कोई लेना देना नहीं है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-Iran

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत… शांति और कूटनीति पर जोर!

June 22, 2025

अमेरिका-25, चीन-5, भारत-1, यह कैसी लिस्ट है जिसमें सिर्फ टाटा ने बचाई भारत की लाज

March 18, 2024
Himachal Pradesh Election

हिमाचल के फैसले से बड़ा संदेश

December 14, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.