Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

वो 4 बड़ी शर्तें! जिसके बाद भारत के साथ ट्रेड डील पर राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाई मुहर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 3, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
PM Modi Trump
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान करते हुए भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ में बड़ी कटौती की घोषणा की, जिसके तहत अब शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. कई हफ्तों की अनिश्चितता के बाद हुई इस डील को दोनों देशों के रिश्तों में अहम कदम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि दुनिया के दो बड़े लोकतंत्रों के बीच इससे आपसी सहयोग और मजबूत होगा.

इससे पहले अमेरिका ने रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर कुल 50 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया था, जिसे अब हटा दिया गया है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर दावा किया कि भारत रुस से तेल की खरीद रोकने पर सहमत हो गया है, हालांकि पीएम मोदी ने अपने बयान में रूस से तेल खरीद को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की.

इन्हें भी पढ़े

Robert E. Hall and Michael Woodford

Nobel Prize : रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 इकोनॉमिक्स नोबेल पुरस्कार

October 12, 2026
trump-putin

पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

October 11, 2026
jio vs starlink

एलन मस्क-मुकेश अंबानी के बीच क्या है विवाद, भारत में स्टारलिंक से किसका फायदा?

October 11, 2026
Russian President Vladimir Putin

आर्कटिक की पिघलती बर्फ से मालामाल होगा रूस या घर पर दस्तक देगा सबसे बड़ा दुश्‍मन?

October 10, 2026
Load More

ट्रेड डील पर क्या हैं चार शर्तें-

  • ट्रेड डील की शर्तों के मुताबिक भारत अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर कम करेगा और अमेरिकी कंपनियों के लिए अपने बाजार को और खोलेगा.
  • अमेरिका ने रूस से तेल खरीद को लेकर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ को हटाने की बात कही है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अलग-अलग एजेंसियों ने अलग जानकारी दी है.
  • ट्रंप ने इस समझौते को सीधे यूक्रेन युद्ध से जोड़ते हुए कहा कि रूस से तेल न खरीदने का दबाव मॉस्को पर पड़ेगा और इससे युद्ध खत्म करने में मदद मिल सकती है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका और संभवतः वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीदेगा.
  • इसके अलावा डील के तहत भारत अमेरिका से ऊर्जा, तकनीक, कृषि उत्पाद, कोयला समेत पेट्रोलियम, डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, टेलीकॉम और एयरक्राफ्ट जैसे उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा, जिससे अमेरिकी निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

उद्योग जगत ने किया स्वागत

भारतीय उद्योग जगत के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत की वृद्धि महत्वाकांक्षाओं को नई गति देगा और देश को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण व नवाचार केंद्र बनाने में मदद करेगा. भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील मित्तल, आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला और महिंद्रा समूह के अनीश शाह सहित उद्योग जगत के दिग्गजों ने इसे द्विपक्षीय व्यापार और निवेश परिदृश्य को बदलने की क्षमता वाला ऐतिहासिक कदम बताया.

महिंद्रा ग्रुप के सीईओ और प्रबंध निदेशक अनीश शाह ने इसे व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह सौदा भारत की मजबूत वृद्धि राह के साथ उसकी महत्वाकांक्षाओं को ठोस समर्थन देगा.

वहीं सुनील भारती मित्तल ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए बहुप्रतीक्षित और अहम उपलब्धि है, जो निवेश और विकास के अपार अवसर खोलेगा, और मुक्त व्यापार समझौतों की यह श्रृंखला इस बात का प्रमाण है कि भारत वैश्विक व्यापार ढांचों के केंद्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जगदीप धनखड़: सही पसंद

July 25, 2022
pakistan vs india weapons

भारत की बड़ी तैयारी… पाकिस्तान पर पड़ेगी भारी !

May 2, 2025

विश्व संस्थाएं अच्छा कहेंगी तभी मानेंगे

August 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना
  • जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान
  • बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.