नई दिल्ली। आज के समय में ज्यादातर लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। लैंडलाइन फोन अब काफी कम घरों में दिखते हैं। लोगों को लगता है कि अब मोबाइल फोन का जमाना है। लैंडलाइन की जरूरत नहीं है, लेकिन ये समझना उनकी एक बड़ी गलती हो सकता है।
2025 में सामने आई एक Pew रिसर्च के मुताबिक, 98% अमेरिकी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, U.S. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के 2022 के सर्वे के मुताबिक, अमेरिका में सिर्फ 29% लोगों के पास ही लैंडलाइन फोन यूज करते थे। इस बदलाव का सबसे बड़ा कारण यह है कि मोबाइल को कहीं भी ले जा सकते हैं और लैंडलाइन फोन सिर्फ घर में रहता है। हालांकि, लैंडलाइन फोन के अपने अलग फायदे होते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बात करने वाले हैं, जो आपको ये सोचने पर मजबूर कर देंगे कि क्या 2026 में भी आपके घर में लैंडलाइन फोन होना चाहिए।
बिना बिजली भी चलते हैं फोन
मोबाइल फोन तब तक बहुत सही है, जब तक कि वे खराब ना हों। आंधी-तूफान या बर्फीले तूफान की वजह से थोड़ी देर के लिए बिजली जाने पर आपका मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो जाता है और फिर किसी काम का नहीं रहता है। वहीं, लैंडलाइन के साथ ऐसा नहीं है। मेरे पर्सनल एक्सपीरियंस की बात करें तो कुछ घंटे तक बिजली ना होने से मोबाइल फोन बंद हो जाते हैं, लेकिन घर में लगा लैंडलाइन ऐसे समय में काम आता है। लैंडलाइन बिजली जाने पर बेहतर काम करते हैं, क्योंकि उन्हें सीधे फोन लाइन से ही बिजली मिलती है।
नही आती कॉल ड्रॉप की समस्या
मोबाइल फोन के मुकाबले, लैंडलाइन में कॉल ड्रॉप होने की संभावना कम होती है। अक्सर इनकी साउंड क्वालिटी बेहतर होती है। साथ ही, उम्रदराज लोगों के लिए इन्हें चलाना आसान होता है।
पैसों की होती है बचत
अगर घर में चार लोग हैं तो चारों लोगों के पास मोबाइल फोन होता है। मोबाइल फोन बिना रिचार्ज के नहीं चलता है। इस कारण सभी मोबाइल फोन में रिचार्ज कराना होता है। वहीं, लैंडलाइन फोन में ऐसी कोई समस्या नहीं होती है। लैंडलाइन पूरे घर के लिए एक ही होता है और इसे सभी लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको चालू रखने के लिए रिचार्ज की भी जरूरत नहीं होता है।
बच्चों के लिए भी है सही
घर में मोबाइल फोन होने से बच्चे उसका इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। साथ ही, वे फोन से किसी को भी कभी कॉल कर सकते हैं। लैंडलाइन ज्यादातर घर में ऐसी जगह लगा होता है, जहां सभी लोग होते हैं। ऐसे में बच्चों पर आसानी से नजर रखी जा सकती है कि वे कब, किसको कॉल कर रहे हैं। इससे उनका स्क्रीन टाइम भी कम होता है।







