Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

आंख में चोट लगने के बाद तुरंत पानी क्यों नहीं डालना चाहिए?, जानिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 15, 2026
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
Eye
13
SHARES
421
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दुनिया के खूबसूरत रंग देखने के लिए प्रकृति ने हमें आंखें दी हैं. आंखें हमारे शरीर का सबसे सेंसिटिव ऑर्गन हैं और इनकी सही देखभाल करना जरूरी है. कई बार एक्सीडेंट, खेलकूद या अन्य कारणों से आंखों में चोट लग जाती है. अधिकतर लोग आंख में कुछ लगने पर तुरंत पानी से धोना शुरू कर देते हैं. लोगों को लगता है कि पानी से आंख धोएंगे, तो चोट में राहत मिल सकती है, लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो ऐसा करना बिल्कुल गलत है. आंख में चोट लगने पर तुरंत पानी से धोना ठीक नहीं है. चलिए डॉक्टर से जानते हैं कि आंख में चोट लगने के बाद तुरंत पानी क्यों नहीं डालना चाहिए.

नई दिल्ली के विजन आई सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. तुषार ग्रोवर ने News18 को बताया कि आंख बहुत सेंसिटिव होती है और इसमें जरा सी चोट लग जाए, तो उसका प्रॉपर ट्रीटमेंट कराना जरूरी होता है. आंख में कॉर्निया, रेटिना और लेंस होते हैं, जिनसे हमारा विजन बनता है. कॉर्निया आंख के बाहर की पारदर्शी परत होती है, जो किसी भी बाहरी चोट के प्रति संवेदनशील होती है. जब आंख में चोट लगती है, तो यह परत जल्दी से प्रभावित हो सकती है. अगर आप चोट लगने पर तुरंत पानी डालते हैं, तो यह कॉर्निया को कमजोर कर सकता है और चोट को गंभीर बना सकता है.

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
इलायची

सिर्फ स्वाद नहीं, धन बढ़ाने में भी सहायक है इलायची; जानें उपाय

September 8, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026
Load More

आंख में पानी डालना क्यों खतरनाक?
डॉक्टर ग्रोवर ने बताया कि चोट लगने के तुरंत बाद आंख को पानी से नहीं धोना चाहिए, क्योंकि इससे आंख में इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है. दरअसल हमारे नलों में आने वाले पानी में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो चोट में इंफेक्शन पैदा कर सकता है. आंख के अंदर इंफेक्शन फैल जाए, तो विजन प्रभावित हो सकता है और अन्य गंभीर कॉम्प्लिकेशंस हो सकती हैं. अगर चोट वाली जगह पर किसी प्रकार की गंदगी होती है, तो पानी डालने से यह अंदर जा सकती है और कंडीशन बिगड़ सकती है. आंख में पानी डालने से चोट के बाद होने वाली सूजन बढ़ सकती है. ऐसे में लोगों को आंख को धोने से बचना चाहिए और जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलना चाहिए.

आई स्पेशलिस्ट ने बताया कि आंख में चोट लगने के बाद आंख को रगड़ना नहीं चाहिए. आंख में धूल या कोई अन्य चीज फंस गई है, तो उसे साफ और मुलायम कपड़े या कॉटन से निकालना चाहिए. आंख की चोट के बाद दर्द या सूजन होने पर ठंडी सिकाई भी एक प्रभावी तरीका हो सकता है, जो सूजन को कम करता है और राहत देता है. हालांकि चोट के बाद लोगों को जल्द से जल्द डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए, ताकि वक्त रहते ट्रीटमेंट हो सके और विजन खराब न हो.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Supreme court

Cover Story: ‘वक्फ के दस्तावेज जरूरी नहीं, तो मंदिरों के प्रमाण क्यों’? सुप्रीम कोर्ट में उठा दोहरे मापदंड का सवाल!

April 18, 2025
Bhagat Singh

13 सालों से चंडीगढ़-मोहाली में अटका भगत सिंह हवाई अड्डे का नाम

March 21, 2022
Chief Minister Dhami

लाटू में आयोजित कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, यह आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक : CM धामी

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.