Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

कितना बदल गया इंसान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 16, 2022
in विशेष
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास

सबसे बड़ी बात इंसान का बदलना है। चाहे वह महामानव के भाषण सुन कर बदला या टेलीविजन चैनलों और सोशल मीडिया में चल रहे प्रवचनों को सुन कर बदला या मीडिया की खबरों और वहां लगातार चलने वाले हिंदू-मुस्लिम नैरेटिव से बदला या झूठे प्रचार से बदला लेकिन भारत का इंसान बदल गया है। उसके सरोकार बदल गए। उसकी प्राथमिकताएं बदल गईं। आठ-दस साल पहले जो इंसान हर बात पर अपना दिमाग लगाता था, अपने हित की चिंता करता था, अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करता था, महंगाई की चिंता में दुखी और निराश होता था, रोजगार के लिए जोर लगाता था, सरकारों को निकम्मी बता कर उनको बदलने के संकल्प करता था, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होता था, इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नारे लगाता था, निर्भया कांड में सडक़ों पर उतर कर इंडिया गेट घेर लेता था या राष्ट्रपति भवन के लौहद्वार को खडक़ाता था, आज वह इंसान कहां है?

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

सावन के दूसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मन्दिर में उमड़े भक्त, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

August 10, 2026
107th Foundation Day of Umaria Municipality

उमरिया नपा का 107वां स्थापना दिवस: 8.90 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

August 10, 2026
Mohan Bhagwat

युवाओं के सवालों से संवाद तक: मोहन भागवत ने बताया Gen-Z को समझने का रास्ता

August 8, 2026
Rishabh Pant

ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर CM धामी से मांगी मदद, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

August 8, 2026
Load More

आज वह इंसान घरों में बैठ कर व्हाट्सएप और ट्विटर के प्रचार से या टेलीविजन चैनलों की झूठी और आधी-अधूरी खबरों से यह मुगालता बनाए बैठा है कि सारी समस्याएं समाप्त हो गईं। असल में उसकी कोई समस्या समाप्त नहीं हुई है। किसी की कोई समस्या समाप्त नहीं हुई है, बल्कि समस्याएं बदल दी गई हैं। लोगों को समझा दिया गया है कि गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार आदि कोई समस्या नहीं है। असली समस्या धर्म की है। उसे दूर कर लिया तो सारी समस्याएं खुद ब खुद छूमंतर हो जाएंगी। इसलिए हर जगह मस्जिदों में शिवलिंग तलाशे जा रहे हैं या मध्य  काल में बनी हर इमारत या हर ढांचे को हिंदू मंदिर साबित करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली सल्तनत और मुगल काम में बनी इमारतों में भजन कीर्तन की इजाजत मांगी जा रही है और इसके लिए अदालतों में याचिका लगाई जा रही है।

देश के ज्यादातर स्कूलों और कॉलेज में क्षमता से दोगुने से ज्यादा छात्र हैं और क्षमता के आधे से कम शिक्षक हैं लेकिन यह समस्या नहीं है। समस्या यह है कि कोई छात्रा हिजाब पहन कर क्लास में नहीं आनी चाहिए। हिजाब के विवाद में एक राज्य में महीनों तक स्कूल-कॉलेज बंद रहे या पढ़ाई प्रभावित हुई। लेकिन किसी हिंदू माता-पिता ने यह सरोकार नहीं दिखाया कि क्यों हिजाब के नाम पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कोरोना की वजह से दुनिया में कहीं भी उतने समय तक स्कूल-कॉलेज बंद नहीं रहे, जितने समय तक भारत में बंद रहे। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने कैंसर की दवा खोज ली और भारत के स्कूल-कॉलेजों में छात्र हिजाब के मसले पर आंदोलन कर रहे हैं। देश की सबसे नामी यूनिवर्सिटी में पिछले दिनों इस बात पर आंदोलन हुआ कि छात्रावास में मांसाहारी खाना बने या नहीं बने।

देश में 70 फीसदी आबादी यानी करीब 82 करोड़ लोग पांच किलो अनाज पर पल रहे हैं। कुपोषण और भुखमरी के वैश्विक इंडेक्स में भारत लगातार नीचे जा रहा है। लेकिन समस्या यह नहीं है समस्या यह है कि हलाल मीट नहीं बिकना चाहिए। एक तरफ गोवा और पूर्वोत्तर में भाजपा ने गौमांस की बिक्री का समर्थन करने वाली पार्टियों के साथ मिल कर सरकार चला रही है और दूसरी ओर समूचे उत्तर भारत में लोगों के फ्रीज तक की तलाशी ली जा रही है उसमें गोमांस तो नहीं है। भारत के सभी नागरिकों को पक्का घर देने की समय सीमा अगले दो महीने में समाप्त होने वाली है लेकिन सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने से कोसों दूर है पर वह भी समस्या नहीं है। लोगों को छत मुहैया कराने की बजाय सरकारें बिना कानूनी कार्रवाई के, आरोपों के आधार पर लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवा रही है। आवास की समस्या का समाधान इसी में देख लिया गया है। किसी जमाने में लोग कहते थे कि आधी रोटी खाएंगे, इंदिरा को जिताएंगे। आज भी वहीं नारा है। राशन की लाइन में लग कर पांच किलो अनाज लेंगे लेकिन हिंदू धर्म का कथित गौरव वापस बहाल कराएंगे।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ सामान्य इंसान ही बदला है। खास इंसान भी बदल गया है। पेट्रोल की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर पहुंचने पर ट्विट करके देश भर के लोगों को साइकिल निकालने की नसीहत देने वाले महानायक से लेकर बॉलीवुड के खिलाड़ी-खेर सब चुप हैं। सब इसे देश हित में मान रहे हैं। अब कोई कीमतों को लेकर ट्विट नहीं कर रहा है। पहले डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत गिरती थी और डॉलर 62-63 रुपए का होता था देश की इज्जत गिरती थी लेकिन अब एक डॉलर की कीमत 78 रुपए के करीब है और इससे देश की इज्जत बढ़ रही है। अब महंगाई डायन नहीं है। वह शेर पालने की कीमत है, जिसे सहर्ष चुकाया जाएगा। असल में देश के करोड़ों लोगों के दिमाग में यह बात बैठा दी गई है कि एक बार सांस्कृतिक और धार्मिक पुनर्जागरण हो गया और खोया हुआ सांस्कृतिक व धार्मिक गौरव हासिल हो गया तो उसके बाद बाकी चीजें अपने आप हासिल हो जाएंगी। इसलिए पहला लक्ष्य वह खोया हुआ धार्मिक व सांस्कृतिक गौरव हासिल करना है, जो आठ सौ साल के मुस्लिम शासन में समाप्त कर दिया गया या समाप्त करने का प्रयास हुआ। ऐसी स्थिति में किसी तर्कसंगत बात के लिए जगह नहीं बचती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

PM मोदी के जम्मू दौरे से पहले आतंकी हमला, हुआ बड़ी साजिश का खुलासा

April 22, 2022
CM Dhami

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में किया प्रतिभाग

April 19, 2025
shri ram temple

श्रीराम मंदिर: युवाओं की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का नया सूर्योदय

January 23, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सफेद सोने के खजाने तक पहुंचा भारत, चिली के साथ महाडील जल्द
  • धामी सरकार ने विकास योजनाओं को दी ₹150 करोड़ की मंजूरी!
  • PM मोदी की कूटनीति का मुरीद हुआ अमेरिका!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.