Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

वेस्टइंडीज की जीत ने बिगाड़ दिया भारत का खेल, उलझ गया सेमीफाइनल का गणित

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 24, 2026
in खेल
A A
wi vs zim
12
SHARES
412
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: 26 फरवरी को ज‍िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला अब औपचारिक मैच नहीं, बल्कि ‘मैथमेटिकल सर्वाइवल टेस्ट’ बन चुका है.सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार ने भारत का नेट रन रेट गिराकर -3.800 कर दिया है, जिससे वह पॉइंट टेबल में पीछे खिसक गया.

वहीं वेस्टइंडीज (+5.350) और साउथ अफ्रीका  (+3.800) बेहतर रन रेट के साथ आगे चल रहे हैं. ऐसे में अगर तीनों टीमें समान अंकों पर भी पहुंचती हैं, तो फैसला रन रेट से होगा, और फिलहाल भारत इस गणित में काफी पीछे है.

इन्हें भी पढ़े

Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Hockey World Cup

‘चक दे इंडिया…’,15 अगस्त को हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास

August 15, 2026
Load More

ऐसे में भारत जिम्बाब्वे के ख‍िलाफ यद‍ि पहले बल्लेबाजी करता है, या रनचेज करता है तो भारत को क्या करना होगा? तो समझ लीजिए….

भारत के लिए क्यों जरूरी है 100+ रन की जीत?

अगर भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाता है, तो उसे विपक्ष को 120 या उससे कम पर रोकना होगा. यानी 100 रन या उससे ज्यादा का अंतर ही वह झटका देगा, जिससे भारत का रन रेट दोबारा मुकाबले में आ सके. साधारण जीत अब किसी काम की नहीं, बल्क‍ि भारत को मैच ‘डॉमिनेट’ करना होगा.

अहमदाबाद में भारत की भारी हार ने समीकरण बदल द‍िए. अगर साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और भारत सभी चार पॉइंट्स पर खत्म होते हैं. वही अगर भारत जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हरा देता है, जबकि साउथ अफ्रीका एक गेम हार जाता है, तो यह बहुत मुमकिन है, NRR तय करेगा कि कौन आगे बढ़ेगा. अभी, भारत बहुत पीछे चल रहा है.

अगर भारत ज‍िम्बाब्वे के खिलाफ चेज करे तो…

यद‍ि जिम्बाब्वे पहले बैटिंग करे और टारगेट दे), तो क्या करना होगा? अगर भारत चेज करता है, तो सेमीफाइनल की उम्मीदें बचाने के लिए बहुत तेज चेज करना होगा. NRR सुधारने के लिए  जिम्बाब्वे अगर 150-160 रन बनाए, तो भारत को वो टारगेट 11-12 ओवर में चेज करना चाहिए, यानी 150 रन 11 ओवर में चेज करने पर NRR में बड़ा बूस्ट मिलेगा. वहीं  सामान्य रूप से, 100+ रनों की जीत या इससे ज्यादा मार्जिन चाहिए.

उदाहरण: अगर जिम्बाब्वे 160 बनाए और भारत 161 को 10-12 ओवर में चेज करे, NRR में +4 से +5 तक का सुधार संभव. अगर जिम्बाब्वे 180+ बनाए, तो चेज 15 ओवर से पहले पूरा करना होगा ताकि रन रेट हाई रहे और NRR अच्छा बने.

ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर उठ रहे सवाल

लगातार विफलताओं के बाद अभ‍िषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका देने की मांग तेज हो गई है. टीम मैनेजमेंट पावरप्ले में 70+ रन के आक्रामक लक्ष्य पर विचार कर रहा है, ताकि मैच शुरुआत से ही एकतरफा बनाया जा सके.

चेपॉक की पिच और स्पिन बनेगा भारत का हथियार मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पारंपरिक रूप से स्पिनरों को मदद मिलती है. ऐसे में भारत तीन-प्रमुख स्पिन विकल्पों के साथ उतर सकता है. इमें कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल शाम‍िल हैं.

यानी भारत की रणनीति साफ है, पहले खेलकर बड़ा स्कोर बनाओ फिर स्पिन जाल में फंसाकर विपक्ष को जल्दी समेटना.डिफेंडिंग चैम्प‍ियन के लिए यह टूर्नामेंट अब रफ्तार का नहीं, बल्कि साहस और फैसलों का इम्तिहान बन गया है. टी20 वर्ल्ड कप के के इस राउंड  में भारत को 2024 वाली आक्रामक पहचान फिर से जगानी होगी. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीतना लक्ष्य नहीं है, उसे इस तरह जीतना होगा कि सेमीफाइनल की उम्मीद दोबारा जिंदा हो जाए.

परिदृश्य 1 – भारत दोनों मैच जीतता है

अगर भारत अपने दोनों मुकाबले जीत लेता है तो उसके चार अंक हो जाएंगे, जो सामान्य परिस्थितियों में सेमीफाइनल के लिए काफी होने चाहिए. लेकिन अगर साउथ अफ्रीका एक ही मैच जीते और वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे का विजेता भी उसे हरा दे, तो तीन टीमें चार अंकों पर पहुंच सकती हैं. ऐसे में फैसला नेट रन रेट (NRR) से होगा और यहीं भारत की हालिया हार का असर सामने आएगा. भारत के लिए सबसे सरल स्थिति तब होगी जब साउथ अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच जीत ले, जिससे गणित सीधा हो जाए.

परिदृश्य 2 – भारत एक मैच जीतता है

अगर भारत सिर्फ एक मैच जीतता है तो स्थिति मुश्किल हो जाएगी. उसे साउथ अफ्रीका के बाकी सभी मैच जीतने की उम्मीद करनी होगी. साथ ही उसकी एकमात्र जीत वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता के खिलाफ होनी चाहिए. ऐसी हालत में भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे बराबर अंकों पर आ सकते हैं और फिर फैसला नेट रन रेट से होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

सीआईएल की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर WCL ने शुरू किया ‘हैप्पी स्कूल परियोजना’

January 25, 2025

केंद्र सरकार कुकी आतंकवादियों के साथ,’मणिपुर’ साइनेज को हटाने का बहिष्कार।

May 22, 2025

अपने बुने जाल में उलझ गए नीतीश कुमार

March 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त
  • उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या
  • संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.