Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

होम लोन के साथ इंश्योरेंस लेना जरूरी है या सिर्फ बैंक का फायदा? जानिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 8, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
Home Loan
20
SHARES
658
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घर खरीदना जिंदगी के सबसे बड़े फैसलों में से एक होता है और इसके साथ जुड़ा होम लोन कई सालों तक चलने वाली जिम्मेदारी बन जाता है. लोन की प्रक्रिया के दौरान बैंक अक्सर होम लोन इंश्योरेंस लेने की सलाह भी देते हैं, जिससे कई लोगों को लगता है कि यह लेना जरूरी है. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह होम लोन इंश्योरेंस वास्तव में परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है या फिर सिर्फ बैंक का अतिरिक्त प्रोडक्ट? सही फैसला लेने से पहले इसके फायदे और जरूरत को समझना जरूरी है.

होम लोन इंश्योरेंस का मुख्य मकसद परिवार को सुरक्षा देना होता है. अगर लोन लेने वाले शख्स की लोन टेन्योर के दौरान मौत हो जाती है, तो इंश्योरेंस कंपनी बाकी बचा हुआ होम लोन बैंक को चुका देती है. इसका फायदा यह होता है कि परिवार पर लोन चुकाने का बोझ नहीं आता और घर परिवार के पास ही रहता है. खासकर उन परिवारों के लिए यह ज्यादा अहम हो सकता है, जहां एक ही आदमी कमाने वाला होता है. ऐसी स्थिति में अगर उस आदमी के साथ कोई अनहोनी हो जाए, तो घर की EMI का बोझ परिवार पर नहीं पड़ता.

इन्हें भी पढ़े

pm modi

पीएम मोदी ने खुद खरीदा मेट्रो टिकट, CM विजय संग किया सफर

October 11, 2026
pm modi

पीएम मोदी का चेन्नई दौरा, 13,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

October 10, 2026
Rajnath Singh

अपने आस-पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर : राजनाथ सिंह

October 10, 2026
chirag paswan

ट्रेनें रोककर युवाओं को रोक पाओगे? चिराग पासवान के बयान से गरमाई सियासत !

October 9, 2026
Load More

बकाया लोन अमाउंट को कवर करता है होम लोन इंश्योरेंस

हालांकि, एक आम गलतफहमी यह भी है कि होम लोन इंश्योरेंस घर को नुकसान से बचाता है. वास्तव में ऐसा नहीं होता. ज्यादातर होम लोन इंश्योरेंस सिर्फ बकाया लोन अमाउंट को कवर करता है. अगर घर को आग, बाढ़ या प्राकृतिक आपदा से नुकसान होता है, तो उसके लिए अलग से प्रॉपर्टी इंश्योरेंस लेना पड़ता है.

एकमुश्त या सालाना प्रीमियम देने का ऑप्शन

इस इंश्योरेंस का प्रीमियम भी अलग-अलग तरीके से चुकाया जा सकता है. कुछ मामलों में बैंक एकमुश्त प्रीमियम का ऑप्शन देते हैं, जबकि कई बार इसे होम लोन में जोड़कर ईएमआई के साथ ही वसूला जाता है. कुछ योजनाओं में सालाना प्रीमियम देने का विकल्प भी मिलता है.

टर्म इंश्योरेंस भी है एक ऑप्शन

कई लोग होम लोन इंश्योरेंस की जगह ‘टर्म लाइफ इंश्योरेंस’ लेना बेहतर समझते हैं. टर्म प्लान में अक्सर कम प्रीमियम में ज्यादा कवर मिलता है और परिवार उस पैसे का इस्तेमाल लोन चुकाने के अलावा अपनी दूसरी जरूरतों के लिए भी कर सकता है.

होम लोन इंश्योरेंस लेना जरूरी नहीं

असल में, होम लोन इंश्योरेंस लेना जरूरी नहीं होता, लेकिन कई बैंक इसे लेने की सलाह देते हैं. यह फैसला आदमी की स्थिति पर निर्भर करता है. अगर किसी के पास पहले से पर्याप्त लाइफ इंश्योरेंस है, तो अलग से होम लोन इंश्योरेंस जरूरी नहीं भी हो सकता. लेकिन जिन लोगों पर परिवार की जिम्मेदारी है, उनके लिए यह एक तरह की आर्थिक सुरक्षा और मानसिक सुकून दे सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
TERI Summit pm modi

रेवड़ी पॉलिटिक्स और शॉर्ट कट की राजनीति

December 12, 2022
Prime Minister Modi

जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ BRICS सहयोग को नई दिशा देंगे प्रधानमंत्री मोदी

September 10, 2026
uptet

यूपीटीईटी-2026 का ऐलान, जुलाई में तीन दिन होगी परीक्षा

March 21, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!
  • 1 साल तक शांति भंग न करें, CJP नेता अभिजीत, आशुतोष, सौरभ रिहा, कोर्ट की शर्त
  • पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.