Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

अब स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, AI बनी वजह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 17, 2026
in गैजेट्स
A A
smartphone
20
SHARES
654
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आने वाले समय में इसके लिए ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं. चीन की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां Vivo और Oppo अपने फोन की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. इसकी वजह मेमोरी चिप की तेजी से बढ़ती कीमत बताई जा रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन बनाने में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया है, इसलिए वे अब इसका असर फोन की कीमतों में दिखा सकती हैं.

इन्हें भी पढ़े

barcode and a QR code

बारकोड और QR कोड में क्या अंतर है, दोनों कैसे काम करते हैं?

July 3, 2026
WhatsApp

केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक

July 2, 2026
WhatsApp

फटाफट बना लें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस

July 1, 2026
whatsapp

वॉट्सऐप पर नंबर की जगह यूजरनेम से कहीं साइबर क्राइम तो नहीं बढ़ेगा?

July 1, 2026
Load More

दरअसल, दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI टेक्नोलॉजी की मांग तेजी से बढ़ रही है. AI सर्वर और डेटा सेंटर के लिए बड़ी मात्रा में मेमोरी चिप्स की जरूरत पड़ती है.

क्यों महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स?

गौरतलब है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती डिमांड की वजह से स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाली DRAM और NAND जैसे चिप्स की सप्लाई कम हो गई है और उनकी कीमतें ऊपर चली गई हैं.

इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि मेमोरी चिप्स की कीमतें पिछले साल की तुलना में 80% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं. यही कारण है कि कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड अब अपने फोन के दाम बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo अपने कुछ मौजूदा स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत 16 मार्च से बढ़ा सकता है. खास तौर पर कंपनी की A और K सीरीज जैसे मिड-रेंज और बजट फोन इस बदलाव से प्रभावित हो सकते हैं.

क्या सभी कंपनियों के स्मार्टफोन्स होंगे महंगे?

सिर्फ Oppo ही नहीं, बल्कि Vivo, Honor और दूसरे चीनी ब्रांड भी इसी तरह की कीमत बढ़ोतरी पर विचार कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो यह पिछले पांच सालों में स्मार्टफोन इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सामूहिक प्राइस एडजस्टमेंट हो सकता है.

एक और वजह यह भी है कि स्मार्टफोन कंपनियों के लिए प्रोडक्शन लागत लगातार बढ़ रही है. मेमोरी चिप्स के अलावा मेटल, एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी लागत भी बढ़ी है. साथ ही ग्लोबल स्तर पर चल रहे वॉर भी सप्लाई चेन पर असर डाल रहे हैं.

इसका असर सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रह सकता. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मेमोरी चिप्स की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले महीनों में दुनिया भर में स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं.

यानी आने वाले समय में नया फोन खरीदना पहले से ज्यादा महंगा पड़ सकता है, खासकर मिड-रेंज और बजट सेगमेंट में. ऐसे में कई यूजर्स अपने पुराने फोन को ज्यादा समय तक इस्तेमाल करना पसंद कर सकते हैं. अगर इंडस्ट्री का यही ट्रेंड जारी रहा, तो 2026 में स्मार्टफोन मार्केट में कीमतों का नया दौर देखने को मिल सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन को किया फ्लैग ऑफ

January 30, 2024
Hunger strike started in New Delhi

नई दिल्ली में इज़राइल और फ़िलिस्तीन में शांति के लिए शुरू हुई भूख हड़ताल

November 6, 2023
manufacturing hub

भारत को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदलने का मार्ग

July 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • देश की 66% पंचायतों के पास डिजिटल रिकॉर्ड नहीं, डिजिटल इंडिया कैसे बनेगा?
  • कितने जन्मे, कितने मरे, 2024 का पूरा रिकॉर्ड अब सरकार के पास, रिपोर्ट में दावा
  • जीरो टैक्स पर भी भरें ITR! वरना नहीं मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे, डिटेल में समझिए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.