Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

धुरंधर 2 में लगे इतने सारे कट्स, ये लोग नहीं देख पाएंगे फिल्म

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 19, 2026
in मनोरंजन
A A
dhurandhar 2
18
SHARES
598
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली. रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आज यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के साथ थिएटर्स में धमाल मचाने को तैयार है, जबकि ऑफिशियल रिलीज 19 मार्च को है. फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन रिलीज से पहले आदित्य धर की फिल्म में 21 कट्स और कुछ बदलाव सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने किए हैं. ये बदलाव 17 मार्च को सर्टिफिकेट मिलने के ठीक एक दिन पहले पूरे किए गए.

जानकारी के मुताबिक, फिल्म के करीब 1 मिनट 34 सेकंड (94 सेकंड) के विजुअल्स को हटाया गया है या उनमें कटौती की गई है. सीबीएफसी ने 21 अहम बदलाव किए गए, जिन्हें निर्देशक आदित्य धर ने लागू किया.

इन्हें भी पढ़े

Tabu

साउथ की फिल्म में दिखाएंगी सख्त तेवर दिखाएगी तब्बू, फर्स्ट लुक ने जीता दिल

August 11, 2026
jiohotstar

क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

August 10, 2026
yash

यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?

August 9, 2026
spider-man 3

‘स्पाइडर मैन’ ने ‘जन नायकन’ समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन

July 30, 2026
Load More

मारपीट ट्रिम-गाली म्यूट, CBFC ने चलाई कैंची
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ऑफिशियल लिस्ट के मुताबिक, फिल्म से कुल 1 मिनट 34 सेकंड (94 सेकंड) की विजुअल फुटेज हटाई गई है. मुख्य रूप से हिंसक सीन पर फोकस रहा है. जैसे ‘हथौड़े से सिर पर वार’ को 2 सेकंड कम किया गया, ‘सीमेंट ब्लॉक से सिर कुचलना’ और ‘आंख फोड़ना’ जैसे सीन को 4-4 सेकंड ट्रिम किया, जबकि ‘किकिंग’ का सीन 24 सेकंड छोटा किया गया. कुल 4 प्रमुख हिंसा सीन में 34 सेकंड की कटिंग हुई. इसके अलावा गाली-गलौज वाले शब्दों को म्यूट या रिप्लेस किया गया.

फिल्म में जोड़े गए डिस्क्लेमर और नई शर्तें
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने कुछ तकनीकी बदलाव भी हैं. सर्टिफिकेट से फिल्म की कहानी के कुछ अहम पहलुओं का भी पता चलता है. मेकर्स को सबटाइटल में डिमॉनेटाइजेशन की तारीखों को सही करने के लिए कहा गया, जिससे संकेत मिलता है कि फिल्म में इस ऐतिहासिक फैसले से जुड़ा प्लॉट हो सकता है. साथ ही, एक शहर के नाम में भी सुधार का निर्देश दिया गया . सबसे अहम बात यह है कि फिल्म में प्रधानमंत्री के संदर्भ और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए निर्देशक आदित्य धर और उनकी टीम को बोर्ड के पास आधिकारिक अनुमति पत्र ऑफिशियल परमिशन लेटर जमा कराना पड़ा था.

धुरंधर से बड़ी है धुरंधर 2
फाइनल रनटाइम अब 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड (229 मिनट 6 सेकंड) है, जो पहली फिल्म से 14-5 मिनट लंबी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबमिटेड वर्जन 3 घंटे 51 मिनट का था, सीबीएफसी कट्स के बाद इंडियन वर्जन ओवरसीज से 5-6 मिनट छोटा हो गया.

क्या होता है A सर्टिफिकेट
भारत में फिल्मों को सर्टिफाई करने का काम सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी करता है. जब किसी फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया जाता है, तो इसका साफ मतलब होता है कि यह कंटेंट सिर्फ 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के दर्शकों के लिए ही उपयुक्त है. इसमें अक्सर हिंसा, गाली-गलौज, इंटीमेट सीन या गंभीर विषय होते हैं, जो बच्चों के लिए सही नहीं माने जाते.

पहली फिल्म ने किया धमाल, कमाई 1300 करोड़ पार
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. सीक्वल में रणवीर सिंह का कैरेक्टर जस्कीरत सिंह रंगी से हमजा अली मजारी बनने की जर्नी दिखेगी. फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हो रही है. एडवांस बुकिंग में धमाल- ग्लोबल प्री-सेल्स 150 करोड़ के करीब पहुंच चुकी हैं, प्रीव्यू और ओपनिंग डे पर मजबूत डिमांड है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
population

अगले 36 सालों में भारत में होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव?

December 28, 2024
artifical Intelligence

क्या चुनावों को प्रभावित कर सकता है AI?

April 25, 2024
टनल बोरिंग मशीन ड्रिलिंग

भविष्‍य में कैसे हो अर्बन प्‍लानिंग

February 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बांग्लादेश को अब भारत ही बचा सकता है!
  • ‘चिकन नेक’ को और भी ज्यादा मजबूत करने की तैयारी, चौथी रेलवे लाइन को मंजूरी
  • तुलसी का पौधा बन सकता है जी का जंजाल, यदि पास में रखी हैं 4 अशुभ चीजें!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.