नई दिल्ली। बॉलीवुड में वैसे हर फिल्म में हिरोइन जरूर होती है, लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में बनी हैं जिनमें कोई भी एक्ट्रेस नहीं थीं। सिर्फ हीरो ने फिल्म को अकेले संभाला है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में ही बताते हैं जिनमें कोई भी एक्ट्रेस नहीं थीं।
बिना एक्ट्रेस के फिल्में
भले ही इन फिल्मों में कोई एक्ट्रेस भी नहीं थीं, लेकिन इसके बावजूद ये मूवी हिट रही हैं। वहीं कुछ तो ब्लॉकबस्टर रही हैं।
एक को मिले 3 नेशनल अवॉर्ड
आप हैरान हो जाएंगे कि इनमें से एक फिल्म को तो 3 नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे और बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों भी कमाए।
ओएमजी
अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ओएमजी ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म की स्टोरी काफी अलग थी और इसमें भी कोई एक्ट्रेस नहीं थी। इस फिल्म ने 149.90 करोड़ की कमाई की थी वर्ल्डवाइड।
अ वेडनेसडे
अ वेडनेसडे को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था। इस थ्रिलर फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर लीड रोल में थे। नसीरुद्दीन ने जहां कॉमन मैन का किरदार निभाया, वहीं अनुपम खेप ने पुलिस कमिशनल का। इस फिल्म को क्रिटिकली काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म सुपरहिट थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 16.22 करोड़ कमाए थे।
तारे जमीन पर
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म तारे जमीन पर थी। इस फिल्म में आमिर ने एक टीचर का किरदार निभाया था और उनके साथ दरशील सफारी थे जिन्होंने ईशान का किरदार निभाया था और उसे डिस्लेक्सिया बीमारी थी जिस वजह से वह पढ़ नहीं पाता था। ये फिल्म काफी सेंसिटिव और इमोशनल से भरी फिल्म थी। इस फिल्म को 3 नेशनल अवॉर्ड मिले थे।
धमाल
संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और आशीष चौधरी की फिल्म धमाल में सिर्फ मेल एक्टर्स थे। फिल्म हिट थी और इसमें लीड एक्ट्रेस कोई भी नहीं थीं।
फरारी की सवारी
शरमन जोशी, बोमन ईरानी की फिल्म फरारी की सवारी एक पिता और बेटे की स्टोरी थी। अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए एक पिता क्या-क्या कर जाता है, यही इस मूवी में दिखाया गया है। यह फिल्म सेमि हिट थी।







