नई दिल्ली। अगर आप वीकेंड पर कुछ शानदार देखना चाहते हैं और कंफ्यूज हैं कि क्या देखें तो हम आपको नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रहीं टॉप 10 भारत में ट्रेंड कर रही फिल्मों की लिस्ट बता रहे हैं। अगर आपने ये फिल्में अभी तक नहीं देखी है तो इस वीकेंड पर देख सकते हैं।
मर्दानी 3
लिस्ट में पहले नंबर पर रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 है। फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म दो हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है।
धुरंधर
लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर है। फिल्म पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 10 हफ्तों से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।
वध 2
लिस्ट में तीसरे नंबर पर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म वध 2 है। फिल्म 23 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को जसपाल सिंह संधू ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 1 हफ्ते से टॉप 10 में है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।
मृत्युंजय
लिस्ट में चौथे नंबर पर तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म मृत्युंजय है। फिल्म का डायरेक्शन हुसैन शाह किरण ने किया है। फिल्म 6 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। फिल्म 1 हफ्ते से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में है।
बॉर्डर 2
लिस्ट में 5वें नंबर पर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 है। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म तीन हफ्ते से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।
एनाकोंडा
लिस्ट में छठे नंबर पर साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म एनाकोंडा है। फिल्म 1 हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है।
सम्प्रदायनि सुप्पिनि सुधापूसानि
लिस्ट में 7वें नंबर पर तेलुगु भाषा की फिल्म सम्प्रदायनि सुप्पिनि सुधापूसानि है। फिल्म को सुधीर श्रीराम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है।
हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस
लिस्ट में 8वें नंबर पर इमरान खान और वीर दास की फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस है। फिल्म को वीर दास और कवि शास्त्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.9 है।
मेड इन कोरिया
लिस्ट में 9वें नंबर पर तमिल भाषा की फिल्म मेड इन कोरिया है। फिल्म को रा कार्तिक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6 है। फिल्म 4 हफ्तों से ट्रेंड कर रही है।
विद लव
लिस्ट में 10वें नंबर पर तमिल भाषा की रोमांटिक फिल्म विद लव है। फिल्म को पी मदन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।







