Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फरमान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 10, 2026
in दिल्ली
A A
सरकारी कर्मचारी
18
SHARES
611
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में समय पर काम कराने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में हर कर्मचारी को बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगानी होगी. यह नियम छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अफसर तक सभी पर लागू होगा. यह आदेश उस समय जारी हुआ, जब सीएम रेखा गुप्ता ने हाल ही में जीएसटी दफ्तर का अचानक निरीक्षण किया. इस दौरान कई कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे थे. इसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया.

दिल्ली सरकार ने कहा है कि अब दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के सभी दफ्तर पहले की तरह सामान्य समय पर खुलेंगे. पहले प्रदूषण और GRAP के कारण कई दफ्तरों का समय बदला गया था, लेकिन अब GRAP हटने के बाद पुराने समय को फिर से लागू कर दिया गया है. नए आदेश के मुताबिक, एमसीडी के सभी दफ्तर सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 5:30 बजे तक काम होगा. वहीं दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगे.

इन्हें भी पढ़े

Delhi Lakshmi Yojana

‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!

August 7, 2026
poor quality medicine

दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद

August 7, 2026
Swine flu hits Delhi

दिल्ली में स्वाइन फ्लू की दस्तक! क्या हैं लक्षण, कब और कहां कराएं जांच?

August 7, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली में माप-तौल कारोबार के लिए लाइसेंस प्रक्रिया आसान, नई व्यवस्था लागू

August 7, 2026
Load More

हर विभाग में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन

सरकार ने साफ कहा है कि अब हर विभाग में बायोमेट्रिक मशीन लगाना जरूरी होगा. जिन दफ्तरों में मशीन पहले से लगी है, वहां उसे चालू हालत में रखना होगा. हर कर्मचारी का नाम, पद और रिकॉर्ड मशीन में दर्ज किया जाएगा. अब हाजिरी सिर्फ मशीन से ही मानी जाएगी. सरकार ने यह भी कहा है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, सचिव, विभाग प्रमुख और दूसरे बड़े अफसर भी मशीन में अपनी हाजिरी लगाएंगे. किसी को भी इस नियम से छूट नहीं मिलेगी.

इन कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

नए आदेश के अनुसार, विभाग के बड़े अधिकारी हर दिन कर्मचारियों की हाजिरी देखेंगे. देर से आने, जल्दी जाने या हाजिरी नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. हर दिन दोपहर 12 बजे तक बड़े अफसरों की हाजिरी की रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजनी होगी.

इसके बाद हर महीने पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी जाएगी. रिपोर्ट में यह भी लिखा जाएगा कि कौन अधिकारी कितने बजे दफ्तर पहुंचा और कब गया. अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी बिना कारण देर से आता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है.

समय से दफ्तर न पहुंचने की मिल रही थीं शिकायतें

सरकार का कहना है कि लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचते. कुछ कर्मचारी जल्दी चले जाते हैं और कई बार दफ्तर में आम लोगों का काम समय पर नहीं हो पाता. इससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है.

बात करें तो कोरोना काल के बाद कई सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक हाजिरी बंद कर दी गई थी. और अब प्रदूषण और GRAP के कारण दफ्तरों के समय में भी बदलाव किया गया था. लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद सरकार ने पुराने नियम फिर से लागू कर दिए हैं.

सरकार का मानना है कि बायोमेट्रिक हाजिरी से दफ्तरों में अनुशासन बढ़ेगा, कर्मचारी समय पर आएंगे और आम लोगों का काम जल्दी होगा.मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया है कि सरकारी दफ्तरों में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Pahal Times

पहल दिनभर: देश-विदेश की बड़ी ख़बरें प्रकाश मेहरा के साथ

July 15, 2024
BJP

BJP का मेगा ‘गांव चलो अभियान’, जानें- कब से शुरू है यात्रा

January 21, 2024
Tawang Galvan

सीमा को ले कर देश को भरोसे में लें

December 19, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!
  • दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद
  • नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.