Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

पाकिस्तानियों को क्यों अपना ही देश लगने लगा है जेल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 23, 2026
in विश्व
A A
Pakistan
22
SHARES
746
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली संभावित शांति वार्ता ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को एक ‘पिंजरे’ में तब्दील कर दिया है. कहने को तो यहां दुनिया की किस्मत का फैसला होना है, लेकिन इस फैसले के इंतजार में इस्लामाबाद के आम नागरिक अपनी ही गलियों में कैदी बन गए हैं. खाली सड़कें, बंद दुकानें और चप्पे-चप्पे पर तैनात फौज इस्लामाबाद का यह नजारा कोरोना महामारी के उन खौफनाक दिनों की याद दिला रहा है जब पूरी दुनिया थम गई थी. फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार दुश्मन कोई वायरस नहीं, बल्कि वो कड़ा सुरक्षा घेरा है जो अमेरिका और ईरानी मेहमानों की अगवानी के लिए बिछाया गया है.

रोजी-रोटी पर संकट

इन्हें भी पढ़े

india-china

नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

August 7, 2026
india-china

तिब्बत को चीन बना रहा सबसे बड़ा मिलिट्री हथियार, क्या है ‘ट्विन स्ट्रैटजी’ जिसने बढ़ाई भारत की टेंशन?

August 7, 2026
trump

ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ़ पर अमेरिका में बवाल, 25 राज्यों ने संघीय सरकार के खिलाफ़ दायर किया मुक़दमा

August 4, 2026
iran-us ceasefire

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! US स्टेट डिपार्मेंट ने कहा- वहां से तुरंत निकलो

August 2, 2026
Load More

पिछले कई दिनों से इस्लामाबाद और रावलपिंडी शहर में चक्का जाम है. पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, दफ्तर जाने वालों को वर्क फ्रॉम होम की हिदायत दी गई है, लेकिन असली मार उन दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी है जिनकी रसोई हर रोज की कमाई से जलती है. सार्वजनिक परिवहन ठप होने और बाजारों में सन्नाटा पसरा होने के कारण हजारों लोग बेरोजगार बैठे हैं. टैक्सी चालकों की कमाई आधी रह गई है और रेस्तरां पूरी तरह बंद हैं.

हालात इतने बदतर हो गए हैं कि शनिवार को सरकार के एक आदेश के बाद हॉस्टलों में रहने वाले हजारों छात्रों और कामकाजी लोगों को अचानक कमरा खाली करने को कह दिया गया. जिन लोगों के पास अपना घर नहीं था, उन्हें इस अनिश्चितता के बीच दर-दर भटकने पर मजबूर होना पड़ा.

ईरान-अमेरिका तनाव की मार झेल रही पाक जनता

यह पूरी कवायद अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए की जा रही है. फरवरी के अंत से शुरू हुई इस जंग ने पाकिस्तान की कमर पहले ही तोड़ दी है. ईरान द्वारा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को बंद किए जाने से दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई बाधित हुई है.पाकिस्तान उन देशों में शामिल है जो इस ऊर्जा संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. द गार्जियन से बात करते हुए एक शख्स ने कहा, “हमें ऐसा लगता है कि किसी पिंजरे में कैद दिए गए हैं. यहां हालात बेहद खराब हैं.”

इस्लामाबाद में सात-सात घंटे की बिजली कटौती हो रही है और एलपीजी गैस की भारी किल्लत है. ऊपर से शहर में लगा यह कड़ा लॉकडाउन लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहा है. सुरक्षा के नाम पर रेड जोन को पूरी तरह सील कर दिया गया है. रोड पर केवल सेना की गाड़ियां और पुलिस की वर्दी ही नजर आती है.

अनिश्चितता का माहौल

हैरानी की बात यह है कि इतनी पाबंदियों के बावजूद अभी तक यह साफ नहीं है कि वार्ता कब शुरू होगी. बुधवार सुबह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी टीम के आने की उम्मीद थी, लेकिन व्हाइट हाउस ने ऐन वक्त पर प्लान बदल दिया. दूसरी तरफ, ईरान के प्रतिनिधिमंडल ने भी फिलहाल इस्लामाबाद आने पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

चुनाव आयोग कब तक इंतजार करेगा?

April 26, 2023

हिंदुस्तान शिपयार्ड ने 1597 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल कर बनाया रिकॉर्ड

April 8, 2024

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजादी का किया एलान, समझें कैसे बनेगा अलग देश?

May 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!
  • दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद
  • नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.