Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

होर्मुज बंद रहने से भी भारत पर नहीं पड़ेगा असर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 29, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
Strait of Hormuz
20
SHARES
658
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। होर्मुज संकट के बीच पेट्रोलियम निर्यातक देशों के बीच बढ़ती फूट से भारत को बड़ा फायदा हो सकता है. संयुक्त अरब अमीरात के OPEC और OPEC+ से बाहर निकलने के बाद तेल आपूर्ति के वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ भारत जैसे देशों को मिल सकता है. ईरान युद्ध के दौरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य के बंद होने से भारत की तेल आपूर्ति में कुछ कमी आई थी. अब OPEC में आई इस दरार से उस कमी की भरपाई होने की उम्मीद जताई जा रही है.

होर्मुज के बंद होने से भारत को औसतन 4,80,000 बैरल प्रतिदिन तेल की आपूर्ति कम हो रही है. इराक जैसे देशों से भारत की सप्लाई लगभग पूरी तरह ठप है. ऐसे में OPEC की यह दरार भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

इन्हें भी पढ़े

BJP

छात्र आंदोलन के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति! ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ दौरे का बना प्लान

August 20, 2026
Railway

रेलवे के इन 4 बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 6448 गांवों की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा जबर्दस्त बूस्ट

August 19, 2026
sbi

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने बदले कैश विड्रॉल नियम!

August 19, 2026
vbyld 2027

VBYLD 2027 में युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका,1,500 युवा होंगे शामिल, ऐसे करें खुद को रजिस्टर

August 19, 2026
Load More

भारत की तेल सप्लाई में कोई बाधा नहीं, 3 डेटा

होर्मुज के बिना सऊदी ने 1 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक भारत को 6 लाख 97 हजार बैरल प्रतिदिन तेल की आपूर्ति की है. यह 2025-26 के औसत 6 लाख 68 हजार बैरल प्रतिदिन से काफी ज्यादा है. सऊदी ने लाल सागर के रास्ते भारत को तेल बेचा है. क्योंकि, होर्मुज पूरी तरह ब्लॉक है. इसी तरह यूएई ने इस दौरान 6 लाख 19 हजार बैरल तेल प्रतिदिन सप्लाई किया.

यह 2025-26 के औसत 4 लाख 30 बैरल प्रतिदिन से काफी ज्यादा है. यूएई फुजेराह के जरिए तेल सप्लाई कर रहा है. होर्मुज के बंद होने से सिर्फ इराक से भारत की तेल सप्लाई नहीं हो पा रही है. इराक आम दिनों में औसतन 8 लाख बैरल प्रतिदिन तेल भारत को देता था. अब यह पूरी तरह से बंद है.

संख्या 1000 बीपीडी के हिसाब से है.

होर्मुज संकट के बावजूद अप्रैल महीने में भारत को औसतन 44 लाख बैरल प्रतिदिन तेल मिला है. यह 2025-26 के औसत 48 लाख बैरल प्रतिदिन से कम है. यानी भारत की तेल सप्लाई पर होर्मुज ब्लॉक का बड़ा असर नहीं देखने को मिल रहा है. वहीं अब ओपेक में टूट के बाद भारत की सप्लाई बढ़ सकती है. क्योंकि, यूएई अब स्वतंत्र रूप से तेल उत्पादन और बेच सकेगा. यूएई और भारत के संबंध काफी बेहतरीन हैं.

हाल ही में सीजफायर की घोषणा के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएई का दौरा किया था. जंग के दौरान भी यूएई ने तेल की आपूर्ति बढ़ा दी थी.

भारत ने ओमान से तेल की सप्लाई बढ़ा दी है. 2025-26 में ओमान से सिर्फ 18 हजार बैरल प्रतिदिन तेल खरीदा जा रहा था. अब यह नंबर 1 लाख को पार कर गया है. इसी तरह वेनेजुएला से भी तेल खरीदी में बढ़ोतरी हुई है. वेनेजुएला से पहले भारत 10 हजार बैरल प्रतिदिन तेल खरीद रहा था. अब यह 2 लाख 58 हजार बैरल प्रतिदिन हो गया है.

अभी अनिश्चितकाल तक बंद रहेगा होर्मुज

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने व्हाइट हाउस के सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट की है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि होर्मुज अभी बंद ही रहेगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने पेंटागन के अधिकारियों से होर्मुज के आउटर को और ज्यादा मजबूती के साथ ब्लॉक करने के लिए कहा है. अमेरिका का कहना है कि यह कदम ईरान को बैकफुट पर लाने के लिए उठाया गया है.

दूसरी तरफ ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत पर पेच फंसा हुआ है. ईरान की नई शर्तों को भी अमेरिका ने नहीं माना है. होर्मुज से पूरी दुनिया की 20 प्रतिशत तेल सप्लाई होती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
vijay thalapathy

तमिलनाडु में नए समीकरण, क्या कांग्रेस देगी थलपति विजय का साथ?

May 5, 2026

वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती की तकनीक, कृषि गतिविधियों और कटाई के तरीकों का दिया प्रशिक्षण

October 3, 2024
BJP Haryana

हरियाणा में बीजेपी की जीत के ये बड़े रहस्य जानकर उड़ जाएंगे होश!

October 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
  • WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी
  • छात्र आंदोलन के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति! ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ दौरे का बना प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.