नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई के दौरान एक असामान्य घटना सामने आई। एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में कथित तौर पर बार-बार अश्लील वीडियो (pornographic content) प्ले होने लगे।
जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग (VC) सिस्टम के जरिए ब्रॉडकास्ट हुए। जानकारी के मुताबिक, यह कंटेंट यूजर्स श्रीधर सरनोबत और शीतजीत सिंह के अकाउंट से चले। घटना के तुरंत बाद अदालत ने एहतियातन VC सिस्टम को बंद कर दिया ताकि किसी भी तरह की रुकावट या दुरुपयोग को आगे रोका जा सके।
सिस्टम हैक करने का दावा
कुछ मिनटों बाद जब VC सिस्टम को दोबारा ऑन किया गया तो फिर से पोर्न वीडियो चलने लगे। बैकग्राउंड में एक ऑटोमेटेड वॉइस मैसेज सुना गया, ”यह अमेरिका से किया गया हैक है। मीटिंग को अभी बंद कर दीजिए। दोबारा कभी इसे ऑन मत करना। आपको हैक कर लिया गया है।” फिलहाल वीसी को बंद कर दिया गया है और दोबारा नहीं खोला गया है।
इस मैसेज के बाद कोर्ट के वीसी सिस्टम पर साइबर हमले (cyber attack) की आशंका और मजबूत हो गई है। शुरुआती संकेतों के आधार पर दिल्ली हाईकोर्ट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) इंटरफेस पर संभावित साइबर अटैक की जांच की जा रही है।
दिल्ली हाईकोर्ट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक पर हुए संभावित साइबर हमले की जांच दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को सौंप दी गई है। अब इस पूरे मामले की आगे की जांच IFSO यूनिट ही करेगी।
नफरत फैलाने वाले भाषणों के खिलाफ याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि सजा का निर्धारण पूरी तरह से विधायिका के अधिकार क्षेत्र में आता है। भड़काऊ बयानबाज़ी (हेट स्पीच) से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कोई भी निर्देश देने से इनकार कर दिया। SC ने कई जगहों पर धर्म संसदों में दिए गए हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है.







