Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

एग्ज़िट पोल 2026: पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक-पांच राज्यों में किसकी बन सकती है सरकार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 30, 2026
in राजनीति, राज्य, विशेष
A A
Exit Polls
28
SHARES
945
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली (विशेष डेस्क):  पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब एग्ज़िट पोल के नतीजों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण में 91.66% मतदान दर्ज किया गया, जबकि पहले चरण में 93.19% वोटिंग हुई थी। इस तरह राज्य में कुल मतदान 92.47% रहा।

पश्चिम बंगाल के अलावा असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले गए। पश्चिम बंगाल में दो चरणों—23 और 29 अप्रैल—में मतदान संपन्न हुआ। मतदान खत्म होते ही विभिन्न एजेंसियों के एग्ज़िट पोल सामने आए हैं, जो अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। आइए पूरे विश्लेषण को एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा से समझते हैं।

इन्हें भी पढ़े

trump

ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ़ पर अमेरिका में बवाल, 25 राज्यों ने संघीय सरकार के खिलाफ़ दायर किया मुक़दमा

August 4, 2026
DUVASU

डुवासु ने नशा मुक्ति पखवाड़े का किया आयोजन

August 4, 2026
pensioners

जंतर-मंतर पर गूंजेगी 81 लाख पेंशनर्स की आवाज, 5 अगस्त को EPS-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का बड़ा प्रदर्शन

August 4, 2026
Family members

आग से युवक की मौत के मामले में परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

August 4, 2026
Load More

Exit Poll

पश्चिम बंगाल: कड़ा मुकाबला या स्पष्ट बहुमत ?

294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी हैं।

  • पी-मार्क़:  टीएमसी 118-138, बीजेपी 150-175, अन्य 2-6
  • पहल टाइम्स:  टीएमसी 120-130, बीजेपी 140-155, अन्य 2-8
  • मैटराइज़:  टीएमसी 125-140, बीजेपी 146-161, अन्य 6-10
  • पीपल्स पल्स:  टीएमसी 178-189, बीजेपी 95-110, कांग्रेस 1-3, लेफ्ट 0-1
  • चाणक्य स्ट्रेटेजीज़: टीएमसी 130-140, बीजेपी 150-160, अन्य 6-10

चुनावी विश्लेषक प्रकाश मेहरा का कहना है कि “63 ऐसी सीटें हैं जहां अल्पसंख्यक वोट 40% से अधिक है, जिससे बीजेपी के लिए चुनौती बढ़ जाती है। वहीं एसआईआर के प्रभाव को लेकर उन्होंने कहा कि “यह देखना होगा कि अल्पसंख्यक वोट ‘डायल्यूट’ हुआ है या नहीं।”

Exit Poll

असम: बीजेपी गठबंधन को बढ़त के संकेत

126 सीटों वाली असम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 64 है।

  • एक्सिस माई इंडिया:  बीजेपी गठबंधन 88-100, कांग्रेस गठबंधन 24-36, अन्य 0-3
  • पहल टाइम्स:  बीजेपी गठबंधन 90-100, कांग्रेस गठबंधन 25-30, अन्य 1-4
  • पी-मार्क़:  बीजेपी गठबंधन 82-94, कांग्रेस गठबंधन 30-40, अन्य 1-5
  • मैटराइज़:  बीजेपी गठबंधन 85-95, कांग्रेस गठबंधन 25-32, अन्य 6-12
  • पीपल्स पल्स:  बीजेपी गठबंधन 68-72, कांग्रेस गठबंधन 22-26, अन्य 19-28

अधिकांश एग्ज़िट पोल राज्य में बीजेपी गठबंधन की मजबूत स्थिति की ओर इशारा करते हैं।

Exit Poll

केरल: यूडीएफ़ की वापसी के संकेत

140 सीटों वाली केरल विधानसभा में बहुमत 71 का है।

  • एक्सिस माई इंडिया: एलडीएफ़ 49-62, यूडीएफ़ 78-90, बीजेपी 0-3
  • पहल टाइम्स: एलडीएफ़ 50-60, यूडीएफ़ 80-90, बीजेपी 1-3
  • पी-मार्क़: एलडीएफ़ 62-69, यूडीएफ़ 71-79, बीजेपी 1-4, अन्य 0-3
  • मैटराइज़: एलडीएफ़ 60-65, यूडीएफ़ 70-75, बीजेपी 3-5, अन्य 2-4
  • पीपल्स पल्स: एलडीएफ़ 55-65, यूडीएफ़ 75-85, बीजेपी 0-3

लगभग सभी सर्वे यूडीएफ़ को बढ़त देते दिख रहे हैं, जिससे सत्ता परिवर्तन के संकेत मिलते हैं।

Exit Poll

तमिलनाडु: त्रिकोणीय मुकाबले के बीच डीएमके आगे

234 सीटों वाले तमिलनाडु में बहुमत का आंकड़ा 118 है।

  • पी-मार्क़:  डीएमके गठबंधन 125-145, एआईएडीएमके 65-85, टीवीके 16-26, अन्य 1-6
  • पहल टाइम्स:  डीएमके 130-140, एआईएडीएमके 60-70, टीवीके 17-24, अन्य 1-8
  • मैटराइज़:  डीएमके 122-132, एआईएडीएमके 87-110, टीवीके 10-12, अन्य 0-6
  • पीपल्स पल्स:  डीएमके 125-145, एआईएडीएमके 65-80, टीवीके 18-24, अन्य 2-6
  • चाणक्य स्ट्रेटेजीज़:  डीएमके 145-160, एआईएडीएमके 50-65, टीवीके 0, अन्य 18-26
  • एक्सिस माई इंडिया:  डीएमके 92-110, एआईएडीएमके 22-32, टीवीके 98-120

यहां कुछ एग्ज़िट पोल त्रिकोणीय मुकाबले की ओर इशारा करते हैं, लेकिन अधिकांश में डीएमके गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।

पुडुचेरी: बीजेपी गठबंधन को बढ़त

30 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत 16 का है।

  • एक्सिस माई इंडिया:  बीजेपी गठबंधन 16-20, कांग्रेस गठबंधन 6-8, अन्य 3-7
  • पहल टाइम्स:  बीजेपी गठबंधन 18-25, कांग्रेस गठबंधन 5-8, अन्य 3-5
  • पीपल्स पल्स:  बीजेपी गठबंधन 16-19, कांग्रेस गठबंधन 10-12, अन्य 1-2

एग्ज़िट पोल्स में पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को स्पष्ट बढ़त दिखाई गई है।

धांधली के आरोपों पर सियासी बहस

प्रख्यात सेफोलॉजिस्ट योगेंद्र यादव ने एग्ज़िट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव में टीएमसी का बहुमत से नीचे रहना संभव नहीं है और बीजेपी की जीत केवल धांधली से ही संभव हो सकती है।

हालांकि चुनावी विश्लेषक और एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा इससे असहमत हैं। उनका कहना है “अगर कोई दल शून्य से 70 सीटों तक पहुंचता है और उसका वोट प्रतिशत 20-30% बढ़ता है, तो यह सिर्फ धोखाधड़ी से संभव नहीं है। देश में मतदाता अक्सर खेमों में बंटे होते हैं—या समर्थन में या विरोध में।”

उन्होंने आगे कहा “अगर धांधली ही करनी होती, तो केरल और तमिलनाडु में भी होती, जहां बीजेपी को बढ़त नहीं मिल रही।”

इन एग्ज़िट पोल्स से साफ है कि हर राज्य में अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर उभर रही है—कहीं कड़ा मुकाबला, कहीं स्पष्ट बहुमत के संकेत। हालांकि अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही सामने आएगा, लेकिन फिलहाल ये आंकड़े सियासी बहस को और तेज कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kedarnath

भारत का आध्यात्मिक पुनरुत्थान: पीएम मोदी द्वारा समृद्ध विरासत का संरक्षण

February 25, 2024
ukraine war

यूक्रेन पर रूसी हमले का राजनीतिक अर्थशास्त्र

March 1, 2023
BJP masterplan in Delhi

दिल्ली में बीजेपी का मास्टरप्लान, मोदी ने दिया जीत का मंत्र!

January 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 1 अक्टूबर से बदलेंगे RBI के Deposit Rules, जानें FD कराने वालों पर क्या होगा असर
  • ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ़ पर अमेरिका में बवाल, 25 राज्यों ने संघीय सरकार के खिलाफ़ दायर किया मुक़दमा
  • डुवासु ने नशा मुक्ति पखवाड़े का किया आयोजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.