Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

120 डॉलर हुआ क्रूड तो ईरान ने उड़ाया ट्रंप का मजाक!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 30, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
iran-us ceasefire
26
SHARES
868
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : ईरान ने अपने तेल निर्यात को निशाना बनाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का मजाक उड़ाया है. उसने होर्मुज स्ट्रेट में लागू अमेरिकी नाकेबंदी पर तंज करते हुए इसे पूरी तरह विफल बताया है. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बगर गालिबाफ ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा है कि अमेरिकी प्रतिबंधों से ईरान का तेल उत्पादन प्रभावित तो नहीं हुआ, उलटे तेल की कीमतें बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल हो गईं.

दरअसल, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के बीच 26 अप्रैल को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा था कि ‘तीन दिनों के भीतर ‘बहुत शक्तिशाली’ विस्फोट होगा और ईरान के तेल के कुएं फट जाएंगे.’

इन्हें भी पढ़े

india-china

नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

August 7, 2026
bpcl gas cylinder

घरेलू LPG से ₹180 सस्ती कीमत पर मिल रहा सिलेंडर… इन ग्राहकों को फायदा

August 7, 2026
india-china

तिब्बत को चीन बना रहा सबसे बड़ा मिलिट्री हथियार, क्या है ‘ट्विन स्ट्रैटजी’ जिसने बढ़ाई भारत की टेंशन?

August 7, 2026
Ease of Doing Business

दिल्ली में कारोबार करना हुआ आसान,’ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ बिल को मिली मंजूरी

August 6, 2026
Load More

ट्रंप की तय समयसीमा गुजरने के बाद गालीबाफ ने उनकी इस धमकी का मजाक उड़ाया है. उन्होंने कहा, ‘तीन दिन हो गए, कोई कुआं नहीं फटा. हम इसे 30 दिन तक भी बढ़ा सकते हैं और यहां से कुओं का लाइव प्रसारण भी कर सकते हैं.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘अमेरिकी प्रशासन को बेसेंट जैसे लोगों से इसी तरह की घटिया सलाह मिलती है, जो नाकेबंदी के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हैं और तेल की कीमत को 120 डॉलर से ऊपर पहुंचा देते हैं. तेल की कीमतें अब 140 डॉलर तक जाएंगी. समस्या सिद्धांत नहीं, बल्कि सोच है.’

अमेरिकी का नाकेबंदी से ईरान के तेल निर्यात पर पड़ा है असर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर के बावजूद, उसके बंदरगाहों की नाकेबंदी कर रखी है जिससे कोई भी कमर्शियल जहाज होर्मुज के जरिए न तो ईरान जा पा रहा है और न ही वहां से आ पा रहा है. इस नाकाबंदी ने ईरान के तेल निर्यात को भारी नुकसान पहुंचाया है.

अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान तेल न बेच पाने के कारण अपना उत्पादन घटा देगा. इससे उसका राजस्व भी गिर जाएगा या पाइपलाइनों और भंडारण में दबाव बढ़ने से बुनियादी ढांचे को नुकसान उठाने जैसे विकल्पों में से चुनना पड़ेगा.

ईरान के बहुत से तेल कुओं में पानी इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल होता है और इन कुओं का संचालन लगातार जरूरी होता है. अगर उनसे तेल निकालना बंद कर दिया जाए तो उन्हें स्थायी नुकसान हो सकता है या उत्पादन में लंबे समय की गिरावट आ सकती है.

निर्यात बंद होने से ईरान की तेल भंडारण क्षमता तेजी से खत्म हो रही है. इस बीच उसने 30 साल से खाली और निष्क्रिय पड़े फ्लोटिंग टैंकर ‘नाशा’ को फिर से सक्रिय किया है. यह स्टोरेज समुद्र में है और अब ईरान अपना तेल वहां स्टोर करने जा रहा है.

ट्रंप इस नाकेबंदी को तब तक जारी रखने के पक्ष में दिख रहे हैं जब तक ईरान के साथ स्थायी शांति समझौता नहीं हो जाता, ताकि बातचीत में चल रहे गतिरोध को खत्म किया जा सके. इस नाकाबंदी से ईरानी सरकार की आय और विदेशी मुद्रा का एक अहम स्रोत प्रभावित हुआ है, क्योंकि तेल शिपमेंट रोके या जब्त किए जा रहे हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ajay Banga

कौन हैं भारतीय मूल के अजय बंगा, जो होंगे विश्व बैंक के नए प्रमुख!

February 24, 2023
who is in favor of nature

प्रकृति के पक्ष में कौन?

December 2, 2023
Delhi Metropolitan

दिल्ली मेट्रोपोलिटन एजुकेशन के वार्षिकोत्सव ‘अलोहा’ का हुआ शानदार समापन

January 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!
  • दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद
  • नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.