Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’, ट्रंप बोले- तूफान आने वाला है!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 30, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
donald trump
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता को लेकर अभी-भी सस्पेंस बरकरार है, जहां एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप एक ओर ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर बातचीत पर जोर दे रहे हैं तो दूसरी ओर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पोस्ट कर उसे स्ट्रेट ऑफ ट्रंप बता रहे हैं. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ईरान को चेतावनी दी है.

उन्होंने कहा कि तूफान आने वाला है जो आने वाला है उसे कोई नहीं रोक सकता. ट्रंप के इस पोस्ट के बाद वैश्विक स्तर पर हलचल मच गई है.

इन्हें भी पढ़े

india-china

नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

August 7, 2026
bpcl gas cylinder

घरेलू LPG से ₹180 सस्ती कीमत पर मिल रहा सिलेंडर… इन ग्राहकों को फायदा

August 7, 2026
india-china

तिब्बत को चीन बना रहा सबसे बड़ा मिलिट्री हथियार, क्या है ‘ट्विन स्ट्रैटजी’ जिसने बढ़ाई भारत की टेंशन?

August 7, 2026
Ease of Doing Business

दिल्ली में कारोबार करना हुआ आसान,’ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ बिल को मिली मंजूरी

August 6, 2026
Load More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए 30 अप्रैल का दिन बेहद अहम होने वाला है. व्हाइट हाउस में आज ट्रंप अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के साथ उस फॉर्मूले पर मंथन करेंगे जो ईरान जंग के चैप्टर को क्लोज कर सकता है.

सेंटकॉम ने बनाया हमले का प्लान

सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर छोटे और घातक हमले का प्लान तैयार कर लिया है और उसे ट्रंप की मंजूरी का इंतजार है. इस प्लान में ईरान की बची-कुची सैन्य ताकत को खत्म करना, इस्फ़हान से संवर्धित यूरेनियम निकालना और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज  पर पूरी तरह कब्जा कर आवाजाही सामान्य करना शामिल है. हालांकि, ट्रंप का दावा है कि उनकी ईरान से सीधी फोन पर बातचीत हो रही है, लेकिन परमाणु हथियार न बनाने की शर्त पर वो अब भी अडिग हैं.

नाकाबंदी जारी का ऐलान

उधर, ट्रंप के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी जारी रहने के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. कच्चे तेल की कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं. सीजफायर के बावजूद लेबनान और इजरायल के बीच भी तनाव बढ़ता दिख रहा है. हिज्बुल्लाह और इजरायली फोर्स के बीच हमले पहले ही शुरू हो गए हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ करार देते हुए वहां 100% अचूक नाकाबंदी का दावा किया है. अमेरिकी नौसेना ने वहां 2 वॉरशिप्स, 25 युद्धपोत और 200 से अधिक विमान तैनात किए हैं, जिन्होंने अब तक 42 जहाजों को रास्ता बदलने पर मजबूर कर दिया है. ट्रंप का कहना है कि उन्होंने ईरान की वायु सेना, नौसेना और रडार तंत्र का 80% हिस्सा तबाह कर दिया है. इस बीच खबर है कि 10 महीने से तैनात अमेरिकी युद्धपोत ‘USS Gerald R. Ford’ मरम्मत के लिए वापस लौट सकता है, जिससे खाड़ी में अमेरिकी सैन्य शक्ति पर असर पड़ सकता है.

ईरान ने भी दी चेतावनी

वहीं, अमेरिका लगातार ईरान को तबाह करने की धमकी दे रहा है. पर ईरान है कि मानता नहीं, इस्लामाबाद की टेबल पर मुनीर-शहबाज की जोड़ी ने न जाने ऐसी क्या दगाबाजी कर दी कि न तो ईरान इस्लामाबाद पहुंचा और न अब ट्रंप के दूत इस्लामाबाद का रुख करना चाहते हैं.

इधर, ईरान के विदेश मंत्री ने ओमान से लेकर पाकिस्तान और पाकिस्तान से लेकर पुतिन तक से मुलाकात कर ली, लेकिन अमेरिका से बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है, क्योंकि ट्रंप को ईरानी शर्तें मंजूर नहीं. ऊपर से ईरान इस मुगालते में है कि उसने अमेरिका को होर्मुज के जाल में फंसा लिया है.

ईरान ने अमेरिकी दावों को खारिज करते हुए इसे एक ‘जाल’ बताया है. ईरान के सुप्रीम लीडर के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजई ने कहा कि ट्रंप और नेतन्याहू ने अमेरिकी सेना को फारस की खाड़ी के ‘बूचड़खाने’ में फंस गया है. ईरान अपनी सड़कों पर मिसाइलों और ‘शाहेद 136’ ड्रोन की झांकी निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है और किसी भी हमले का निर्णायक जवाब देने की चेतावनी दी है.

इजरायल-हिज्बुल्लाह भी आमने-सामने

ईरान संकट के बीच सीजफायर के बावजूद लेबनान और इजरायल सीमा पर भी हालात बिगड़ रहे हैं. हिज्बुल्लाह और इजरायली सेना के बीच ताजा हमले शुरू होने की खबरें हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध का खतरा मंडरा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आजादी के अमृतकाल का कलंक प्रवेश शुक्ला, अब डिलीट बटन क्यों दबा रहे भाजपा नेता?

July 5, 2023
ice

अगर धरती पर मौजूद सारी बर्फ पिघल जाए तो क्या होगा?

December 28, 2024
arrest

ना जवाबदेही, ना कार्रवाई!

November 28, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!
  • दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद
  • नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.