Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

यह है हमारी अपनी हाइड्रोजन ट्रेन, दिल छू लेगी इसकी खासियत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 2, 2026
in राष्ट्रीय
A A
hydrogen train
26
SHARES
856
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हमारी अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल रहा है. आज अपनी इस ट्रेन ने हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच रफ्तार भरी है. इस सफल ट्रायल के साथ हमारा देश भारत जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम और चीन जैसे देशों की कतार में आ खड़ा हुआ है. हाइड्रोजन ट्रेन की इस सफलता के साथ भारत ने क्‍लीन और ग्रीन टेक्‍नोलॉजी की दिशा में नया कदम बढ़ा दिया है. क्‍योंकि, इस ट्रेन से न ही धुआं निकलता है और न ही प्रदूषण होता है. इससे सिर्फ पानी की भाप निकलता है. सबसे खासबात यह है कि इस ट्रेन के लिए विकसित की गई टेक्‍नोलॉजी पूरी तरह से अपनी है.

विश्व का सबसे लंबा हाइड्रोजन ट्रेनसेट: भारत ने 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार की है, जो दुनिया में अपनी तरह की सबसे लंबी ट्रेन मानी जा रही है. इसमें 8 डिब्बे यात्रियों के लिए हैं और 2 डिब्बे इंजन की तरह काम करते हैं. इतनी लंबी हाइड्रोजन ट्रेन पहले कहीं नहीं बनी है.

इन्हें भी पढ़े

chirag paswan

ट्रेनें रोककर युवाओं को रोक पाओगे? चिराग पासवान के बयान से गरमाई सियासत !

October 9, 2026
Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
vande bharat

नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक

October 8, 2026
नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
Load More

सबसे शक्तिशाली इंजन क्षमता: इस ट्रेन का इंजन भी बहुत ताकतवर है. इसकी कुल क्षमता 2400 किलोवाट यानी करीब 3200 हॉर्सपावर है. दोनों पावर कार मिलकर ट्रेन को अच्छी रफ्तार और ताकत देती हैं. इससे ट्रेन भारी लोड और ज्यादा यात्रियों के साथ भी आसानी से चल सकती है.

यह ट्रेन पर्यावरण के लिए बिल्कुल सुरक्षित है. इसमें हाइड्रोजन फ्यूल का इस्तेमाल होता है, जिससे धुआं या कार्बन डाइऑक्साइड नहीं निकलती. सिर्फ पानी की भाप निकलती है, जो सेहत और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक नहीं है.

इस ट्रेन का ट्रायल पूरी सुरक्षा के साथ किया गया. लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इसे चलाकर देखा गया. ब्रेक, फ्यूल सिस्टम और बाकी सभी जरूरी चीजों की जांच की गई और सभी टेस्ट सफल रहे. सफल ट्रायल के बाद ग्रीन एनर्जी की तरफ भारत ने मजबूत कदम बढ़ा दिया है.

यह ट्रेन पूरी तरह भारत में बनी है. चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में इसे तैयार किया गया है. इसमें इस्तेमाल की गई तकनीक भी भारतीय इंजीनियरों की मेहनत का नतीजा है. यह ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत का बेहतरीन उदाहरण है.

इस हाइड्रोजन ट्रेन में एक साथ 2600 से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं. इतनी बड़ी क्षमता इसे खास बनाती है. इससे ज्यादा लोगों को एक साथ सफर की सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ कम करने में भी मदद मिलेगी.

जींद में खास हाइड्रोजन प्लांट लगाया गया है, जहां इस ट्रेन के लिए फ्यूल गैस तैयार होती है. यहां इलेक्ट्रोलिसिस नाम की प्रक्रिया से ग्रीन हाइड्रोजन बनाई जाती है. यह प्रक्रिया भी पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है.

इस उपलब्धि के बाद भारत अब उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं. जर्मनी, जापान, चीन और फ्रांस जैसे देशों के साथ अब भारत भी खड़ा है. सरकार आगे 35 और हाइड्रोजन ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है, जिससे भारत इस क्षेत्र में और मजबूत बनेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

मोदी सरकार के वे नौ फैसले, जिन पर हुआ खूब बवाल

May 31, 2023

तार-तार होती मर्यादाएं

June 7, 2022
swami vivekananda

स्वामी विवेकानंद के विचार जो दिखाते हैं सफलता की राह, आज भी करते हैं युवाओं को प्रेरित

January 12, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर
  • UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.