Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

फोन में घुस गया है पानी तो यूज करें यह ऐप, मिनटों में साफ हो जाएगा आपका स्पीकर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 2, 2026
in गैजेट्स
A A
water smartphone
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बारिश का मौसम आते ही यह तो स्वाभाविक है कि आप अचानक भीग सकते है और साथ में फोन भी पानी की चपेट में आने कि संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में सबसे ज्यादा टेंशन फोन को लेकर होती है कि कहीं उसमें पानी न घुस जाए. खासकर स्पीकर में पानी चला जाए तो आवाज पर असर तुरंत दिखने लगता है. फोन की साउंड धीमी हो जाती है, आवाज दबने लगती है या फिर ठीक से सुनाई ही नहीं देती.

यही वजह है कि लोग जल्दी से इसका हल ढूंढने लगते हैं. हालांकि कई स्मार्टफोन water resistant होते हैं, लेकिन उसमें भी स्पीकर में पानी फंसने की समस्या फिर भी हो सकती है. आमतौर पर लोग सोचते हैं कि अब फोन को सर्विस सेंटर ले जाना पड़ेगा और नया स्पीकर लगवाना होगा.  लेकिन अब इस बात को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब ऐप स्टोर पर ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जिनकी मदद से आपके फोन के स्पीकर में फंसा करीब 80 प्रतिशत तक पानी आसानी से बाहर निकाला जा सकता है.

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

WhatsApp एंड्रॉयड में 3 साल बाद फिर बड़ा बदलाव! एकदम नया होने वाला है डिज़ाइन

October 1, 2026
IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
TRAI

लाने होंगे सस्ते रिचार्ज प्लान! TRAI ने Jio, Airtel और Vi को दिया बड़ा आदेश

September 23, 2026
ai data lab

इंसानों के काबू से बाहर हो रहा है AI?

September 19, 2026
Load More

साउंड वेव्स से मिलेगा आसान समाधान

इस समस्या को ठीक करने के लिए एक आसान तरीका है साउंड वेव्स का इस्तेमाल.  जब आप एक खास तरह की धीमी आवाज (लो फ्रीक्वेंसी) चलाते हैं, तो स्पीकर तेजी से हिलने लगता है. इस कंपन की वजह से अंदर फंसा पानी बाहर निकलने लगता है. कई ऐप्स और वेबसाइट्स पर यह सुविधा मिलती है.

मोबाइल या स्मार्टफोन के स्पीकर से पानी निकालने के लिए जिस ऐप का इस्तेमाल किया जाता है, उसे स्पीकर क्लीनर या क्लीन स्पीकर कहा जाता है. यह एक काफी उपयोगी ऐप माना जाता है और स्पीकर की सफाई के लिए दुनिया भर में इस्तेमाल किया जाता है. इसकी मदद से कुछ ही सेकंड में स्पीकर साफ हो जाता है और आवाज पहले जैसी ठीक हो जाती है. साथ ही इस ऐप को इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है. वही आपको किसी खास जानकारी या ट्रेनिंग की जरूरत भी नहीं होती.

साउंड वेब टेक्नोलॉजी कैसे करती है काम

स्पीकर क्लीनर ऐप Sound Web Technology पर काम करता है. Sound Web Technology से स्पीकर में गया पानी तब बाहर आता है जब Speaker Vibrate करता है और Speaker Cleaner App में इसी टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाता है.  जिसमें Speaker में Vibration होता है और यह Vibration स्पीकर में गए पानी को निकालकर बाहर कर देता है.

हालांकि यह तरीका काफी असरदार माना जाता है, लेकिन कुछ सावधानियां रखना जरूरी है, जैसे इस तरीके को सही से इस्तेमाल करने के लिए फोन को इस तरह रखना चाहिए कि उसका स्पीकर नीचे की तरफ हो.  इसके बाद वॉल्यूम को थोड़ा बढ़ा देना चाहिए, और हेडफोन को डिस्कनेक्ट रखना जरूरी होता है.  ताकि कंपन ज्यादा हो और पानी जल्दी बाहर निकल सके.  इस प्रोसेस से स्पीकर में फंसा लगभग 80 प्रतिशत तक पानी बाहर निकाला जा सकता है.

ऐप इस्तेमाल और डाउनलोड करने का आसान तरीका

Speaker Cleaner जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है.  यूजर को बस ऐप खोलकर एक बटन दबाना होता है और उसके बाद ऑटोमैटिक साउंड चलने लगती है.  कुछ ऐप्स में ऑटो और मैनुअल दोनों मोड मिलते हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से फ्रीक्वेंसी सेट कीया जा सकती है. यह प्रक्रिया आमतौर पर 30 से 60 सेकंड में असर दिखाती है और स्पीकर की आवाज फिर से साफ हो जाती है.

स्पीकर क्लीनर ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है. यह ऐप आपको सीधे प्ले स्टोर पर मिल जाता है. वहां से आप इसे आसानी से डाउनलोड करके अपने स्मार्टफोन के स्पीकर में फंसा पानी बाहर निकाल सकते हैं. इसके अलावा अगर पानी ज्यादा अंदर तक चला गया है, तो सिर्फ ऐप से पूरी तरह ठीक होना मुश्किल हो सकता है.  ऐसे में मोबाइल तकनीशियन की मदद लेना एक बेहतर विकल्प माना जाता है, ताकि फोन को और नुकसान से बचाया जा सके.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
विदेश मंत्री एस जयशंकर

यूरोपीय देशों को जयशंकर की दो टूक- ऑर्डर सुनने का आदी नहीं भारत, अपनी शर्तों पर करेंगे दुनिया से बात

April 27, 2022
UN

UNSC के वीटो में कितनी ‘पावर’…जानें

June 21, 2023
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT ने सरकारी स्कूलों में किया 16 किस्मों के 1200 सजावटी पौधों का वितरण

August 31, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.