नई दिल्ली। नेपाल के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के बल्लेबाज त्राहि-त्राहि करते नजर आए थे. नेपाल की तरफ से संदीप लामिछाने ने सबसे ज्यादा 6 विकेट और सुशान भरि ने 4 विकेट चटकाए थे. नेपाल के सामने जीत के लिए केवल 36 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 5.2 ओवर में हासिल कर लिया. नेपाल की टीम ने 268 गेंदें बाकी रहते 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस तरह यह ODI मैच कुल 104 गेंद पर ही खत्म हो गया.
600 गेंद का ODI मैच 104 गेंद पर खत्म
नेपाल और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के बीच एक वनडे इंटरनेशनल मैच महज 104 गेंदों पर ही खत्म हो गया. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का यह सबसे छोटा मैच 12 फरवरी 2020 को नेपाल के कीर्तिपुर शहर में खेला गया था. किसी को उम्मीद नहीं थी कि 600 गेंदों वाला एक ODI मैच महज 104 गेंदों पर ही खत्म हो जाएगा.
35 रन पर पूरी टीम ढेर
12 फरवरी 2020 को नेपाल के कीर्तिपुर शहर में खेले गए ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मैच में नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. नेपाल के गेंदबाजों ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम को 12 ओवर में सिर्फ 35 रन पर ढेर कर दिया.
इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा
नेपाल के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के बल्लेबाज त्राहि-त्राहि करते नजर आए थे. नेपाल की तरफ से संदीप लामिछाने ने सबसे ज्यादा 6 विकेट और सुशान भरि ने 4 विकेट चटकाए थे. नेपाल के सामने जीत के लिए केवल 36 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 5.2 ओवर में हासिल कर लिया. नेपाल की टीम ने 268 गेंदें बाकी रहते 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस तरह यह ODI मैच कुल 104 गेंद पर ही खत्म हो गया.







