Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पेपर लीक को लेकर NTA ने जारी किया बयान, कड़ी सुरक्षा के बाद भी गहरा रहा खतरा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 11, 2026
in राष्ट्रीय
A A
NTA
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) का आयोजन 3 मई 2026 को देशभर में मेडिकल और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया गया था. परीक्षा के बाद कुछ राज्यों, खासकर राजस्थान में कथित गड़बड़ियों और गेस पेपर को लेकर जांच शुरू हुई है. NTA ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कई आधुनिक इंतजाम किए गए थे.  प्रश्न पत्रों को GPS-ट्रैक्ड वाहनों के जरिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया. हर प्रश्न पत्र पर विशेष और ट्रेस किए जा सकने वाले वॉटरमार्क लगाए गए थे, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता लगाया जा सके.

एजेंसी के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी AI आधारित CCTV कैमरों से की गई, जिसे केंद्रीय कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जा रहा था. इसके अलावा सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया जिससे फर्जी उम्मीदवारों को गेट से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर 5G जैमर भी लगाए गए थे. NTA ने कहा कि परीक्षा 3 मई को सभी केंद्रों पर तय योजना के अनुसार शांति से और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई.

इन्हें भी पढ़े

vande bharat

नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक

October 8, 2026
नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
Internet

भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट, 268 रुपये से 8 रुपये प्रति जीबी हुआ डेटा

October 8, 2026
interest rates

भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!

October 8, 2026
Load More

7 मई को मिले कथित गड़बड़ी के इनपुट

एजेंसी के अनुसार कथित परीक्षा में गड़बड़ी की सूचनाएं परीक्षा के चार दिन बाद 7 मई की देर शाम को मिली. इसके बाद 8 मई की सुबह ही इन जानकारियों पर एक्शन लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेज दिया गया. NTA ने आगे कहा कि मीडिया में सामने आई हालिया गिरफ्तारियां और कार्रवाई जांच एजेंसियों के पेशेवर और समयबद्ध काम का परिणाम हैं. एजेंसी ने यह भी कहा कि वह जांच एजेंसियों को परीक्षा से जुड़ा हर जरूरी डेटा और तकनीकी सहायता उपलब्ध करा रही है.

जांच पूरी होने से पहले कोई निष्कर्ष नहीं

NTA ने कहा कि मामला फिलहाल जांच के अधीन है और एजेंसी जांच पूरी होने से पहले किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचेगी. जो भी निष्कर्ष सामने आएंगे, चाहे आगे कार्रवाई की जरूरत हो या नहीं, उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सार्वजनिक किया जाएगा. छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए NTA ने कहा कि ईमानदारी से परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के हितों की रक्षा की जाएगी और उनकी मेहनत को किसी भी तरह कम नहीं होने दिया जाएगा. एजेंसी ने उम्मीदवारों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच एजेंसियों को अपना काम पूरा करने का समय दें.

गेस पेपर का केंद्र बना राजस्थान

इस बीच राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने कहा कि जांच फिलहाल एक कथित “गेस पेपर” पर केंद्रित है. उन्होंने बताया कि इस गेस पेपर में करीब 410 सवाल थे, जिनमें से लगभग 120 सवाल केमिस्ट्री विषय से संबंधित बताए जा रहे हैं. बंसल के अनुसार यह गेस पेपर परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक छात्रों के बीच पहुंचना शुरू हो गया था. फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस गेस पेपर के जरिए किसी तरह की नकल, धोखाधड़ी या अन्य आपराधिक गतिविधि हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

बिहार में बीजेपी के जीत का चिराग, पारस PM के साथ या खिलाफ़!

March 21, 2024
PM

आदमपुर एयरबेस में बोले पीएम- आतंक की साजिश का जवाब तबाही और महाविनाश होगा!

May 13, 2025
सनातन कालगणना

अंग्रेजी नववर्ष बनाम सनातन कालगणना, 31 दिसंबर का उत्सव किसका ?

January 2, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.