Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

चुनाव जिताएंगे तो ही सरकार में जगह पाएंगे, लीड दिलाने वाले नेताओं पर ही कांग्रेस होगी मेहरबान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 30, 2024
in राज्य, विशेष
A A
Congress Working Committee
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल में होने जा रहे लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को लीड दिलाने वाले नेताओं के लिए ही सरकार में नियुक्तियों के द्वार खुलेंगे। चुनावों में प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्र से बढ़त दिलाने की शर्त पर ही सरकार में अहम पदों पर जगह दी जाएगी। ऐसे में पहले नियुक्त हो चुके कई नेताओं के सामने भी अपना पद बरकरार रखने को प्रत्याशियों को लीड दिलाने के लिए पसीना बहाना होगा।

लोकसभा चुनाव के चलते हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने भले ही प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की हो लेकिन पार्टी और सरकार ने मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों, सरकार में तैनात पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से प्रत्याशी को लीड दिलाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। पदाधिकारी जिस क्षेत्र से संबंध रखता है, उसे वहां से पार्टी प्रत्याशी को लीड दिलानी होगी।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 14, 2026
special high-tech performance

रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

October 14, 2026
Load More

सरकार और संगठन में समन्वय बनाने को गठित कमेटी की मंजूरी के बाद ही नियुक्तियां देने का फैसला पहले ही हो चुका है। जो नेता लीड दिलाएगा, उसे ईनाम के तौर पर सरकार में स्थान दिया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही विधायकों के कंधों पर भी बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी डाली गई है।

सुक्खू सरकार में निगमों और बोर्डों में खाली हैं कई पद
हिमाचल सरकार के अधिकांश निगम और बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद खाली हैं। इनमें तैनाती की जानी है। कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष भी बार-बार प्रदेश सरकार को पदाधिकारियों को सरकार में जगह देने की बात करती रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी 25 साल से पार्टी का झंडा उठाने वाले पदाधिकारियों को तरजीह देने की बात कर रहे हैं। अब लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के बाद फरफार्मेंस के आधार पर इन पदों पर तैनाती की जाएगी।

सरकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश
कांग्रेस पदाधिकारियों को सरकार की एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुरानी पेंशन बहाली, बुजुर्गों का निशुल्क उपचार, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह , बेरोजगारों के लिए 680 करोड़ की स्टार्टअप योजना, बागवानों के लिए यूनिवर्सल कार्टन, आपदा के समय में पीड़ितों को राहत प्रदान करने की जानकारी घर-घर जाकर देने को भी कहा गया है।

मंत्रियों की भी तय की गई है जवाबदेही
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी, कृषि मंत्री चंद्र कुमार को कांगड़ा और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शिमला संसदीय क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को पब्लिसिटी एवं पब्लिकेशन और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को प्रशासनिक व समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

चुनाव से पहले नीतीश कुर्सी छोड़ेंगे या नहीं?

December 17, 2022
ram mandir

अवध में आर्थिक समृद्धि का नया सफर

January 22, 2024
गौमाता

पशु चारे में मांसाहार मिलाने का षड्यंत्र

April 24, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.