Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

देश के 19 राज्यों के लिए तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 12, 2026
in राष्ट्रीय
A A
heavy rain
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 19 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट

इन्हें भी पढ़े

पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Modi Government

मॉनसून सत्र से पहले नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल संभव नहीं, समझिए कारण

June 30, 2026
dhiraj seth

‘टैंक अधिकारी’ के हाथों में भारतीय सेना की बागडोर, रेगिस्तान से लेकर पहाड़ तक अभियानों का है अनुभव 

June 30, 2026
general dhiraj seth

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली देश के 31वें आर्मी चीफ की कमान

June 30, 2026
Load More

राजधानी दिल्ली में सोमवार को मध्यम बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

यूपी के कई जिलों के लिए चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मौसम का असर और अधिक गंभीर रहने की आशंका है। पश्चिमी चंपारण, गया, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन राज्यों के लिए भी बारिश के आसार

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम खराब रहने वाला है। नैनीताल, देहरादून, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा और चंबा में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। राजस्थान के जयपुर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि भोपाल में भी गर्मी और मौसम में बदलाव दोनों का असर देखने को मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
uni office sealed

यूएनआई दफ़्तर सील, दिन में कोर्ट का फ़ैसला, शाम को दिल्ली पुलिस ने खाली कराया परिसर !

March 21, 2026
BJP-AAP

दिल्ली में छठ पूजा पर सियासी जंग, यमुना के झाग पर AAP-BJP आमने-सामने !

October 25, 2025
HSL organizes Blood Donation Camp under CSR initiative

CSR पहल की पर एचएसएल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

February 24, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
  • 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.