Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

यूपी में संदिग्ध खातों की पड़ताल, ODOP योजना में करोड़ों की सब्सिडी का खेल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 15, 2026
in राज्य
A A
bank
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कानपुर। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में सब्सिडी घोटाले की जांच अब प्रदेश स्तर पर तेज हो गई है। उद्योग विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के उपायुक्त उद्योगों से संदिग्ध लाभार्थियों और ऋण वितरण की रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अब तक केवल 40 जिलों से ही रिपोर्ट प्राप्त हुई है। बैंक आफ इंडिया की फ्राड मानिटरिंग रिपोर्ट (एफएमआर) में कानपुर की कई शाखाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आने के बाद विभाग ने अन्य जिलों में भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

उद्योग निदेशक के.विजयेन्द्र पांडियन ने इस मामले में संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी,कमेटी ने सभी 75 जिलों से रिपोर्ट मांगी गई थी, दो माह बाद केवल 40 जिलों से रिपोर्ट आई है। उद्योग विभाग ने बैंक अधिकारियों को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें भी पढ़े

Mayawati

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मायावती ने जताई चिंता, राजनीतिकरण से बचने की दी सलाह !

June 30, 2026
arrest

राजस्थान पैरामेडिकल परीक्षा से पहले कथित नकल गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

June 30, 2026
ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
Load More

30 खाते संदिग्ध मिले थे

बीते फरवरी माह में बैंक आफ इंडिया की आंतरिक जांच में सामने आया था कि कई लाभार्थियों ने कागजों पर उद्योग स्थापित दिखाकर करोड़ों रुपये की सब्सिडी हासिल कर ली। बैंक की आडिट रिपोर्ट के अनुसार दादा नगर, सीसामऊ, कौशलपुरी, मंधना और रनियां शाखाओं के 30 खाते संदिग्ध पाए मिले थे। चार शाखा प्रबंधकों ने मुख्यालय को एफएमआर भेजते हुए गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि की गई थी। इसके बाद 15 बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था।

जांच में ये आया सामने

जांच में यह भी सामने आया था कि ओडीओपी दिशा-निर्देशों के विपरीत एफडीआर के विरुद्ध एलएटीडीआर ऋण स्वीकृत किए गए। सब्सिडी की राशि खाते में आने के बाद उसे दो वर्ष तक सुरक्षित रखने के बजाय दूसरे खातों में स्थानांतरित कर दिया गया। कई मामलों में ऋण वितरण के बाद एफडी वापस कर खाते बंद कर दिए गए। कुछ शाखाओं में ऋण संबंधी मूल दस्तावेज भी सुरक्षित नहीं मिले। दादा नगर शाखा की जांच में खुलासा हुआ कि एक ही परिवार अथवा समूह से जुड़े प्रतिष्ठानों ने बार-बार एफडी बनाकर ओडीओपी के तहत ऋण लिया।

इस तरह से हुआ घोटाला

प्रत्येक मामले में करीब 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्राप्त की गई। यह प्रक्रिया कम से कम 11 बार दोहराई गई, जिससे लगभग 2.20 करोड़ रुपये की सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई गई थी। सीसामऊ शाखा में एम/एस एवन टेक्सटाइल्स समेत कई खातों में वर्ष 2022 से 2025 के बीच नियमों के विपरीत ऋण स्वीकृत होने और आवश्यक अभिलेख सुरक्षित न रखने की बात सामने आई है। बैंक की रिपोर्ट में एम/एस एस एंड डी सन्स, टापलाइन इंडस्ट्रीज, जेडएस पालिमर्स, काश्वी प्लास्टिक्स, पूजा प्लास्टिक्स और विद पेपर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड समेत कई खाताधारकों के लेनदेन संदिग्ध बताए गए हैं।

इतने करोड़ की सब्सिडी गई

जिला उद्योग केंद्र के रिकार्ड के अनुसार वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक कानपुर में 625 इकाइयों को करीब 56.95 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की गई। शुरुआती जांच में छह करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी में गड़बड़ी पकड़ी गई थी। इन मामलों के सामने आने के बाद उद्योग निदेशक ने जांच कमेटी गठित की थी, लेकिन ओडीओपी की रिपोर्ट देने में 35 जिलों के उपायुक्त उद्योग रिपोर्ट देने में कतरा रहे हैं, इन्हें दोबारा से रिमाइंडर भेजकर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक

मार्च में वैदिकजी का मार्च

March 31, 2023
pm modi cabinet

टाइम्स दिनभर: मोदी बना रहे लिस्ट…कौन ड्रॉप…कौन रिपीट ?

June 6, 2024
india eonomic

देश की आर्थिक प्रगति को ही दर्शा रहे हैं विदेशी भारतीय

December 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
  • 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.