Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

कैसे तय होता है फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, क्या है ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट में अंतर?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 16, 2026
in मनोरंजन
A A
movie theater
20
SHARES
674
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कभी सोचा है बाहुबली 2 को ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने के लिए 800 करोड़ कमाने पड़े लेकिन वहीं भूल भुलैया 180 करोड़ कमाकर भी सुपरहिट बन गई। कैसे इस बात को समझा जाता है कि कोई कि कोई फिल्म हिट हुई है या फ्लॉप? किसी भी फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, सुपरहिट, हिट फिल्म, एवरेज या फ्लॉप की कैटेगरी में कैसे डालते है। चलिए समझते है।

फिल्म हिट या फ्लॉप

इन्हें भी पढ़े

Ajay Devgn -Tom Cruise

अजय देवगन ने दी टॉम क्रूज को टक्कर, ‘दृश्यम 3’ ने की इन हॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमाई

October 5, 2026
movies

ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

September 26, 2026
Paradise

द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

September 25, 2026
hanuman ansh

2 अक्टूबर का टेस्ट पास कर पाएगी ‘हनुमान अंश’?

September 24, 2026
Load More

भारत में 1 साल में करीब 100-150 के करीब फिल्में रिलीज़ होती है। लेकिन सारी हिट हो, ये जरूरी नहीं है। कुछ फिल्में ब्लॉकबस्टर बनती है तो कुछ अपना बजट भी नहीं निकाल पाती। साल 2025 में धुरंधर, छावा, सैयारा जैसी कई फिल्में जहां सुपरहिट साबित हुईं तो वहीं सलमान की सिकंदर, शाहिद की देवा जैसी फिल्में फ्लॉप भी हुई।

अब ये तय करने की एक प्रक्रिया होती है। दरअसल, किसी भी फिल्म को अपने लागत से ज्यादा की कमाई करनी होती है। फिर वह फिल्म जो कमाकर देती है उसे फिल्म का कलेक्शन कहा जाता है।

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

जब कोई फिल्म अपनी लागत से 200 प्रतिशत से ज्यादा की कमाई करती है तो उसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर की कैटेगरी में रखा जाता है। 2016 में आई फिल्म दंगल और 2022 की फिल्म कांतारा को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म माना जाता है। दंगल 70-80 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी लेकिन इसने 2000 करोड़ के करीब का कलेक्शन किया था। कांतारा ने सिर्फ 20 करोड़ की लागत के साथ 407 करोड़ कमाए थे। इसके अलावा शाहरुख खान की 2023 में आई पठान और सलमान खान की 2015 में आई बजरंगी भाईजान भी शामिल है।

ब्लॉकबस्टर

जब कोई फिल्में अपनी बजट से 170 से 180 परसेंट से ज्यादा की कमाई करती है तो उसे ब्लॉकबस्टर फिल्म का टैग दिया जाता है। 2025 में विक्की कौशल की फिल्म छावा को ये टैग मिला था। इस फिल्म का बजट सिर्फ 130 करोड़ रुपये था इसके बावजूद इस फिल्म ने 890 करोड़ की कमाई की थी। इसके साथ साल 2023 में आई फिल्में गदर 2 और एनिमल, संजू, पद्मावत भी इसमे शामिल है।

सुपरहिट

जब फिल्में अपने बजट से 120 से 130 परसेंट से ज्यादा की कमाई करती है तो उन फिल्मों को सुपरहिट की कैटेगरी में रखा जाता है। 2024 में आई भूल भुलैया 3 को सुपरहिट फिल्म माना गया था। इसका बजट 150 करोड़ था और इसने 400 करोड़ के करीब की कमाई की थी। इस लिस्ट में 2024 में आई फिल्म कल्कि 2898 एडी भी शामिल है। इसका बजट 650 करोड़ के करीब था और इसने 1100 करोड़ के करीब कमाई की थी।

हिट फिल्म

जो फिल्में अपनी लागत से ऊपर सिर्फ 110 या 120 परसेंट ही कमाई कर पाती है वो हिट फिल्मों की लिस्ट में आती है। सलमान खान की भारत ने 165 करोड़ की लागत में 325 करोड़ के करीब की कमाई की थी। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी भी इसमें शामिल है।

एवरेज

जब फिल्में अपनी लागत के बराबर ही कमाई करती है तो उन फिल्मों को एवरेज फिल्म माना जाता है। रेस 3, साहो जैसी फिल्में इसमे शामिल है। से फिल्में बस अपनी लागत निकालने में ही कामयाब रहीं थी।

फ्लॉप और डिज़ास्टर

ऐसी फिल्में जो अपनी लागत भी नही निकाल पाती उन फिल्मों को फ्लॉप और डिज़ास्टर फिल्मों का टैग दिया जाता है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, आदिपुरुष, वॉर 2, जैसी फिल्में इसमे शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
स्वच्छ भारत अभियान

हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है!

June 23, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा तैयार किए गए डैशबोर्ड का किया अनावरण

November 24, 2023
National Conference of PRSI

पीआरएसआई के 47वें राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वास्थ्य, संचार, मीडिया और शिक्षा पर हुआ गहन मंथन

December 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.