Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

झाड़ू का बटन इतनी बार दबाना की बटन ही खराब हो जाए : केजरीवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 18, 2022
in दिल्ली
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली ,17 जून (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार शाम को दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान केजरीवाल ने राजेंद्र नगर के लोगों से कहा कि झाड़ू का बटन इतनी बार दबाना की बटन ही खराब हो जाए।

उन्होंने कहा कि अगर आपको काम करने वाला विधायक चाहिए तो झाड़ू का बटन दबा देना और अगर आपको लड़ाई-झगड़ा करने वाला विधायक चाहिए तो कमल का बटन दबा देना। राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

रोड शो के दौरान केजरीवाल ने राजेंद्र नगरवासियों से कहा कि मैं आप लोगों से विनती करने आया हूं जितने अंतर से पिछली बार आप उम्मीदवार को जिताया था उससे ज्यादा अंतर से इस बार जिताना है। आपने पिछले चुनाव में हमें भारी मतों से जिताया था जिसके लिए मैं आपका दिल से शुक्रिया करता हूं।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 7 साल में दिल्ली में खूब काम हुए हैं। आज पूरे देश के सामने दिल्ली वालों को ये कहने में फक्र होता है कि मैं दिल्ली वाला हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को वोट देने का कोई फायदा नहीं है, जहां भी भाजपा के विधायक जीते हैं, सिर्फ लड़ते रहते हैं। मुझे लडऩा नहीं आता, सिर्फ काम करना आता है। भाजपा वाले कुछ काम नहीं करा सकते।

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 23 जून को होने वाले उपचुनाव में कुल 1,64,698 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं। कुल योग्य मतदाताओं में  92,221 पुरुष, 72,473  महिलाएं और चार ट्रांसजेंडर हैं। राजेंद्र नगर सीट पर उपचुनाव में योग्य मतदाताओं की संख्या इस सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव से कम है तथा इसका कारण कुछ मतदाताओं का दिल्ली छोडक़र अन्य राज्यों में चले जाना है।
इस उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से तीन उम्मीदवार मान्यता प्राप्त दलों- आप, भाजपा और कांग्रेस से हैं, जबकि तीन उम्मीदवार गैर मान्यता प्राप्त दलों से हैं। शेष उम्मीदवार निर्दलीय हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के हाल में पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद राजेंद्र नगर सीट रिक्त हो गई, जिस कारण उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। राघव चड्ढा राजेंद्र नगर सीट से विधायक थे।
इस बार राजेंद्र नगर में जहां आप दुर्गेश पाठक को मौका दिया है, वहीं भाजपा ने पूर्व पार्षद रहे राजेश भाटिया को मैदान में उतारा है। दुर्गेश पाठक ने करावल नगर सीट से 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से हार गए थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ministry of Coal

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी पर रोड शो का सफलतापूर्वक आयोजन किया

March 1, 2025
किसान आंदोलन

प्रदर्शन, झड़प और महाजाम…दिल्ली से अभी दूर हैं किसान

February 14, 2024

अमेरिका-25, चीन-5, भारत-1, यह कैसी लिस्ट है जिसमें सिर्फ टाटा ने बचाई भारत की लाज

March 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.