नई दिल्ली। अपमानजनिक टिप्पणियां करने को लेकर टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने खान सर के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अंजना ओम कश्यप द्वारा एक टीवी शो के दौरान स्टार टीचर्स के बढ़ते असर की आलोचना की थी और इसके बाद खान ने अंजना पर तमाम सवाल उठाते हुए टिप्पणियां की थी।
मानहानि मुकदमे में अंजाना ने दावा किया कि कई डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रसारित किए गए वीडियो, पोस्ट और ब्राडकास्ट में उनको लेकर बिकाऊ पत्रकार, चाटुकार, और दल्ली जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही, उन पर दलाली करने और फेक न्यूज की दुकान चलाने का आरोप भी लगाया गया।
अंजाना ओम कश्यप का तर्क है कि इस पोस्ट के कारण उनके परिवार को उत्पीड़न, अवांछित ध्यान और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ा है। याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।







