Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

गजवा-ए-हिंद का खुला आह्वान! बांग्लादेश में 50 फीट ऊंची कृष्ण मूर्ति पर मंडराया कट्टरपंथियों का खतरा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 9, 2026
in विश्व
A A
कृष्ण मूर्ति
20
SHARES
675
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बांग्लादेश में आम चुनावों के बाद लोकतांत्रिक सरकार की वापसी से जिस अमन और बहुलवाद की उम्मीद जताई जा रही थी, उस पर एक बार फिर कट्टरपंथी ताकतों ने पानी फेरना शुरू कर दिया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश के गाइबांधा जिले के पलाशबाड़ी में स्थित एक बेहद भव्य और ऐतिहासिक सनातन धार्मिक परिसर को निशाना बनाकर कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों ने एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है. जो मामला शुरुआत में एक स्थानीय विवाद लग रहा था, वह अब हिंदू धार्मिक प्रतीकों और आस्था के केंद्रों के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी वैचारिक और सांप्रदायिक आंदोलन का रूप ले चुका है.

देश की सबसे ऊंची कृष्ण प्रतिमा और शिव-राम मंदिर निशाने पर

इन्हें भी पढ़े

india-china

नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

August 7, 2026
india-china

तिब्बत को चीन बना रहा सबसे बड़ा मिलिट्री हथियार, क्या है ‘ट्विन स्ट्रैटजी’ जिसने बढ़ाई भारत की टेंशन?

August 7, 2026
trump

ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ़ पर अमेरिका में बवाल, 25 राज्यों ने संघीय सरकार के खिलाफ़ दायर किया मुक़दमा

August 4, 2026
iran-us ceasefire

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! US स्टेट डिपार्मेंट ने कहा- वहां से तुरंत निकलो

August 2, 2026
Load More

बता दें कि ये पूरा विवाद हुसैनपुर यूनियन के रामचंद्रपुर गांव में स्थित एक विशाल धार्मिक परिसर को लेकर है, जो देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है. इस परिसर की सबसे बड़ी खासियत भगवान कृष्ण की लगभग 50 फीट ऊंची भव्य काली प्रतिमा है, जिसका औपचारिक उद्घाटन 25 नवंबर, 2025 को राजशाही में भारत के सहायक उच्चायुक्त मनोज कुमार ने किया था.

मंदिर समिति के केयरटेकर हरिदास बाबू की देखरेख में चल रहे इस प्रोजेक्ट के तहत परिसर में भगवान राम और भगवान शिव सहित विभिन्न हिंदू देवी-देवताओं की 144 अलग-अलग मूर्तियां और कलाकृतियां स्थापित की जानी हैं. लेकिन अब चरमपंथी इस भव्य कलात्मक और धार्मिक विरासत को नष्ट करने पर अड़ गए हैं.

गजवा-ए-हिंद की गूंज

इस विवाद को हवा देने के लिए पाकिस्तान और तुर्किये समर्थक ऑनलाइन एक्टिविस्ट्स के एक बड़े नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर बिना किसी ठोस सबूत के यह अफवाह फैलाई जा रही है कि इस मंदिर को भारत की खुफिया एजेंसी RAW से फंडिंग मिल रही है. फ्रांस और अमेरिका जैसी विदेशी जमीनों से चलाए जा रहे इस डिजिटल प्रोपेगेंडा के जरिए बांग्लादेशी मुस्लिमों को भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने, गजवा-ए-हिंद को हकीकत में बदलने और हिंदुओं का बड़े पैमाने पर कत्लेआम (नरसंहार) शुरू करने के लिए उकसाया जा रहा है. यही नेटवर्क इससे पहले इस्कॉन (ISKCON) के खिलाफ नफरत फैलाने और हिंदू साधु चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका निभा चुका है.

हिफाजत-ए-इस्लाम की एंट्री

ये ऑनलाइन नफरत का खेल तब और खतरनाक हो गया, जब जमीनी स्तर पर कट्टरपंथी संगठन ‘हिफाजत-ए-इस्लाम’ ने भी इस मंदिर को गिराने की मांग का खुला समर्थन कर दिया. संगठन के बड़े नेता केफायतुल्लाह अजहरी और मौलाना मामूनुल हक ने इस अभियान की कमान संभाल ली है, जिससे मैदानी स्तर पर टकराव और सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया है.

मौलाना मामूनुल हक के तार कथित तौर पर ईरान के प्रॉक्सी संगठन हमास से जुड़े होने की बात कही जाती है, वहीं केफायतुल्लाह अजहरी को पूर्व में मिस्र के ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ से संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है. शेख हसीना के शासनकाल के दौरान अजहरी पर पाकिस्तान और तुर्किये से हवाला के जरिए 132 करोड़ टका मंगाने और मदरसों को जिहादी ट्रेनिंग सेंटर में बदलने का आरोप लगा था, लेकिन तत्कालीन खुफिया प्रमुख (NSI) मेजर जनरल टीएम जुबायर ने भारी रिश्वत लेकर उनकी गिरफ्तारी रुकवा दी थी.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह हमला सिर्फ किसी एक हिंदू मंदिर पर नहीं, बल्कि बांग्लादेश के उस धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताने-बाने पर है जिसकी गारंटी उसका संविधान देता है. अगर समय रहते इन चरमपंथियों और नफरत के सौदागरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो बांग्लादेश एक बार फिर सांप्रदायिक हिंसा के उस खतरनाक दलदल में धंस जाएगा जहां से निकलना नामुमकिन होगा. जानकारों का कहना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय समुदाय हिंदुओं और उनके पूजास्थलों की सुरक्षा के लिए बांग्लादेशी प्रशासन पर कड़ा दबाव नहीं बनाता, तब तक यह अंदेशा सच साबित हो सकता है कि बांग्लादेश अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए किसी कत्लगाह में तब्दील हो जाए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Khamenei

खामेनेई को मारने पर क्यों तुला इजरायल ? ईरान के बाद इजरायल का नया वॉर फ्रंट!

June 27, 2025
CM Dhami - Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सीएम धामी ने की भेंट, विभिन्न परियोजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा

July 24, 2023
Gopal Rai

दिल्ली में केजरीवाल सरकार आने के बाद गांवों में हुआ तेजी से विकास कार्य: गोपाल राय

January 3, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!
  • दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद
  • नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.