Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

रक्षा भूमि सीतापुर में देश का पहला 250MW सौर प्लांट, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 9, 2026
in राष्ट्रीय
A A
Rajnath Singh
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रक्षा भूमि पर देश के पहले बड़े सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना के तहत करीब 850 एकड़ खाली रक्षा भूमि पर 250 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) स्थापित किया जाएगा. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें रक्षा भूमि पर बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा भंडारण की सुविधा विकसित की जाएगी.

इस परियोजना का उद्देश्य रक्षा प्रतिष्ठानों की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करना है. परियोजना पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश में स्थित कई रक्षा प्रतिष्ठानों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा, बिजली खरीद पर होने वाले सरकारी खर्च में भी लंबे समय में बड़ी बचत होने की उम्मीद है.

इन्हें भी पढ़े

Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Load More

NTPC करेगा परियोजना का विकास

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को एनटीपीसी (NTPC) विकसित करेगा. कंपनी प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिए परियोजना को लागू करेगी, ताकि रक्षा प्रतिष्ठानों को सबसे कम लागत पर बिजली उपलब्ध कराई जा सके. परियोजना के क्रियान्वयन में रक्षा मंत्रालय, भारतीय सेना मुख्यालय और रक्षा संपदा महानिदेशालय (DGDE) भी सहयोग करेंगे.

आत्मनिर्भर और हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह परियोजना राष्ट्रीय सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी नवाचार और पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण है. इससे न केवल रक्षा क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी मदद मिलेगी.

भविष्य की परियोजनाओं के लिए बनेगा मॉडल

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सीतापुर सोलर परियोजना भविष्य में रक्षा भूमि पर विकसित होने वाली सौर और ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए एक मॉडल का काम करेगी. परियोजना पूरी होने के बाद यह रक्षा भूमि पर स्थापित देश की सबसे महत्वपूर्ण नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में से एक होगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
city clean and pollution free

शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखना प्रथम लक्ष्य : नगर आयुक्त

June 23, 2025
दुकान

कैसा ये सरकारी फ़रमान…नाम बताओ दुकान लगाओ!

July 19, 2024
आम आदमी पार्टी

पार्टी के लिए नासूर बन सकते हैं केजरीवाल के नेता!

December 8, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.