Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अमेठी में CBI का बड़ा एक्शन, करोड़ों के शिक्षा घोटाले की जांच में छापेमारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 17, 2026
in राज्य
A A
CBI
25
SHARES
846
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अमेठी: जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा विभाग में हुए 7 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले की जांच अब सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बुधवार को सीबीआई की 8 टीमें अमेठी पहुंचीं और जिले के अलग-अलग इलाकों में जाकर मामले में शामिल लोगों से पूछताछ की है.

वित्त एवं लेखा अधिकारी किशन गुप्ता  

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
Load More

सीबीआई-डीआईजी शिवानी तिवारी के नेतृत्व में अमेठी के साथ लखनऊ, प्रतापगढ़, कुशीनगर और अयोध्या में भी छापेमारी की जा रही है. घोटाले का खुलासा लेखाधिकारी किशन गुप्ता की तहरीर पर गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद हुआ था, जिसमें कर्मचारियों द्वारा बड़े स्तर पर हेरफेर कर कई शिक्षकों के खाते में पैसे भेजने का आरोप है.

जानकारी के अनुसार, अमेठी के बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा विभाग में बीते दिनों सात करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला सामने आया था. मामले का मुकदमा लेखाधिकारी की तहरीर पर गौरीगंज कोतवाली में दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था.

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने पूरे मामले को टेकओवर किया और जांच के लिए कई विशेष टीमें गठित कर आगे की कार्यवाई शुरू की. मामले की जांच के लिए बुधवार की सुबह सीबीआई की आठ टीमें अमेठी पहुंचीं. टीमों ने जिले के लोधवरिया, पूरे यदुराम पांडेय समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी कर संलिप्त कर्मचारियों, शिक्षकों से घंटों पूछताछ की.

सीबीआई की एक टीम गौरीगंज कोतवाली भी पहुंची, जहां एसएचओ से एफआईआर जांच की प्रगति और जब्त दस्तावेजों की पूरी जानकारी ली. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया कि बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात कुछ कर्मचारियों ने बड़े स्तर पर वित्तीय हेरफेर की है.

वेतन, भत्ते और अन्य मदों में फर्जीवाड़ा कर पैसों को कई शिक्षकों के खातों में ट्रांसफर किया गया है. इस घोटाले की जड़ें सिर्फ अमेठी तक सीमित नहीं हैं. इसी लिए सीबीआई की टीमें लखनऊ, प्रतापगढ़, कुशीनगर और अयोध्या में भी छापेमारी कर रही हैं.

डीआईजी शिवानी तिवारी के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप है. सीबीआई सभी दस्तावेज खंगाल रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है. मामले में वित्त एवं लेखा विभाग के कनिष्ठ लिपिक मनोज कुमार मालवीय, आउटसोर्सिंग कर्मी शिवम पांडेय, अभिषेक सिंह के साथ ही श्रवण कुमार और शैलेश कुमार शुक्ला की भूमिका बताई जा रही है.

वहीं, इस मामले में वित्त एवं लेखा अधिकारी किशन गुप्ता ने बताया कि पहले से इस मामले में मुकदमा दर्ज है. जिला स्तर पर भी इसकी जांच हो चुकी है. मामले में पांच लोग कुल आरोपित है. कोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच कर रही है, जल्द ही दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
baba ramdev

भारत सरकार की कोरोना वैक्सीन अभियान को आखिर क्यों महाघोटाला कह रहे हैं योग गुरु?

June 7, 2023
CM Tirath Rawat

ED के समन से विपक्ष में हलचल, ये क्या बोल गए पूर्व सीएम तीरथ रावत?

February 5, 2024
दान

भारत में दान करने की प्रथा से गरीब वर्ग का होता है कल्याण

December 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.