Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 27, 2026
in व्यापार
A A
National Pension Scheme
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली:  नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को लेकर अधिकतर लोगों में कंफ्यूजन है. खासकर निकासी के नियम को लेकर अलग-अलग बातें सुनने को मिलती हैं. खासकर अगर कोई सदस्य 60 साल से पहले NPS से सारा पैसा निकालना चाहता है, तो क्या निकाल सकता है?

दरअसल, प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वाले अधिकतर लोग टैक्स सेविंग के लिए NPS में पैसे जमा करते हैं, वैसे तो ये सरकारी पेंशन स्कीम है. लेकिन ओल्ड टैक्स रिजीम में 80CCD के तहत एनपीएस में 50 हजार रुपये तक के निवेश पर अतिरिक्त आयकर छूट का फायदा मिलता है. इसलिए साल-2025 तक लोग NPS में तेजी से पैसे लगा रहे थे.

इन्हें भी पढ़े

labor code

15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें

June 26, 2026
bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026

RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा

June 25, 2026
crude oil

ईरान किसी भी करेंसी में तेल बेचने को तैयार, जानें भारत को कैसे होगा फायदा

June 25, 2026
Load More

लेकिन जब से सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम के तहत आयकर छूट की सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया है, तब से लोग अधिकतर ओल्ड टैक्स रिजीम से न्यू टैक्स रिजीम में शिफ्ट हो चुके हैं, और इनमें से ज्यादातर लोग अपना NPS में कंट्रीब्यूशन बंद कर दिए हैं, क्योंकि न्यू टैक्स रिजीम के तहत एनपीएस में निवेश पर आयकर में अतिरिक्त छूट का कोई लाभ नहीं मिलता है. इस वजह से लोग अब NPS में जमा पैसे को निकालना चाहते हैं, लेकिन निकासी से जुड़े सही नियम की जानकारी नहीं होने से लोग कंफ्यूज हो जाते हैं.

आज हम आपको NPS से प्री-मैच्योर एग्जिट के बारे में बताएंगे, जिससे NPS निकासी से जुड़े कंफ्यूजन दूर हो जाएंगे. यूं कहें, अगर आप प्री-मैच्योर एग्जिट चाहते हैं, तो आप महज एक आधार कार्ड की मदद से महज 5 मिनट में सारा पैसा निकालने के लिए आवेदन कर सकते हैं, और 2-3 में दिनएनपीएस में जमा टोटल अमाउंट आपके खाते में डिपॉजिट हो जाएगा.

दरअसल, NPS को आमतौर पर एक लॉन्ग-टर्म रिटायरमेंट स्कीम माना जाता है, जिसमें 60 वर्ष की उम्र तक पैसा लॉक रहता है. यही वजह है कि कई लोग इसमें निवेश करने से कतराते हैं कि आपातकाल में उनका पैसा फंस जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं है, आप NPS में जमा पैसा 60 साल की उम्र से पहले भी खाता बंद करने यानी प्री-मैच्योर एग्जिट कर सकते हैं.

आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि समय से पहले NPS खाता बंद करने का सही नियम क्या है, रकम की सीमा क्या है…

100% रकम निकालने की सही सीमा क्या है?

एनपीएस से समय से पहले 100% रकम एकसाथ निकालने को लेकर अक्सर लोगों में भ्रम रहता है. पेंशन नियामक PFRDA के स्पष्ट नियमों के अनुसार, इसके लिए दो ही परिस्थितियां बनती हैं.

अगर प्री-मैच्योर एग्जिट के समय आपके NPS खाते में जमा कुल राशि ब्याज समेत 2,50,000 रुपये या उससे कम है, तो आप पूरी 100% रकम एक साथ (Lumpsum) निकाल सकते हैं. इसके लिए आपको कोई पेंशन प्लान खरीदने की जरूरत नहीं होती है.

लेकिन अगर कुल फंड 2.5 लाख रुपये से एक रुपया भी अधिक है, तो इस स्थिति में आप पूरा पैसा एकसाथ नहीं निकाल सकते. नियम के मुताबिक आपको अपने कुल फंड का कम से कम 80% हिस्सा पेंशन (Annuity) में निवेश करना ही होगा, जिससे आपको हर महीने पेंशन मिलेगी. बाकी का अधिकतम 20% हिस्सा ही आप एकमुश्त नकद निकाल सकते हैं.

लोगों में ये भी है एक कंफ्यूजन

कई लोग 5 लाख रुपये की लिमिट को प्री-मैच्योर एग्जिट का नियम मान लेते हैं. असल में 5 लाख रुपये तक का पूरा फंड एकसाथ निकालने की छूट केवल तब मिलती है, जब आपकी उम्र 60 साल पूरी हो चुकी हो, यानी ये नियम नॉर्मल एग्जिट के लिए है. समय से पहले खाता बंद करने पर यह सीमा केवल 2.5 लाख रुपये ही है.

पैसा आने में कितना समय लगता है और प्रक्रिया क्या है?

आजकल एनपीएस से पैसा निकालने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, पेपरलेस और बेहद तेज हो चुकी है. आवेदन करने के महज 3 वर्किंग डेज के भीतर पूरा पैसा सीधे आपके बैंक खाते में क्रेडिट हो जाता है.

ऑनलाइन आवेदन के तरीके-

  • अपने CRA (Protean) के पोर्टल या ऐप पर PRAN और पासवर्ड से लॉग-इन करें.
  • अगर पोर्टल पर ओपन करते हैं तो Manage Your Withdrawal पर क्लिक कर Exit from NPS पर जाकर Initiate Request को चुनें।
  • ड्रॉपडाउन से ‘Premature Exit’ के विकल्प को सेलेक्ट करें.

इसके बाद ध्यान से डिटेल भरें. आवश्यक दस्तावेज के तौर पर पैन कार्ड, आधार कार्ड और कैंसिल्ड चेक या पासबुक स्कैन करके अपलोड करें. आखिर में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP या Aadhaar e-Sign के जरिए आवेदन को वेरिफाई करके सबमिट कर दें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
110 Indians leaves Iran

ईरान से 110 भारतीयों का पहला जत्था निकला, आर्मेनिया बॉर्डर में एंट्री !

June 17, 2025
budget for India

एक बजट, भारत के लिए

January 16, 2023
Kiren Rijiju

कश्मीर पर नेहरू ने की पांच सबसे बड़ी भूल… कानून मंत्री किरन रिजिजू ने सबूतों संग गिनाई एक-एक गलती

October 28, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.