नई दिल्ली: अंबरीश वर्मा का शो सपने वर्सेस एवरीवन हर किसी को पसंद आया है। सपने वर्सेस एवरीवन की पॉपुलैरिटी के बीच द टाइमलाइनर्स ने यूट्यूब पर अंबरीश वर्मा का एक शो दोबारा डाला है। ये शो साल 2022 में रिलीज हुआ था।
सपने वर्सेस एवरीवन के जिम्मी
प्राइम वीडियो पर सपने वर्सेस एवरीवन को जिस तरह की पॉपुलैरिटी मिली है, उसने अंबरीश वर्मा को लोगों का फेवरेट बना दिया है।
द टाइमलाइनर्स ने दोबारा रिलीज किया शो
हालांकि, सपने वर्सेस एवरीवन से पहले अंबरीश यूट्यूब के कई शोज में नजर आ चुके हैं। उन शोज को भी काफी पसंद किया गया था। अब एक ऐसा ही शो द टाइमलाइनर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर वापस डाल दिया है।
NCR डेज
हम जिस शो की बात कर रहे हैं उसका नाम है एनसीआर डेज। ये शो सबसे पहले साल 2022 में आया था।
4 एपिसोड हो गए हैं रिलीज
अब इस शो को टाइमलाइनर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर दोबारा रिलीज किया है। अभी तक शो के चार एपिसोड रिलीज किए जा चुके हैं। पाँचवाँ एपिसोड अभी रिलीज होना है।
एनसीआर डेज की कास्ट
एनसीआर डेज में निखिल विजय, राघविका कोहली, अंबरीश वर्मा, निखिल विजय, हीर कौर, रजत दहिया, अरुण कुशवाहा और अभिषेक श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए थे।
अंबरीश ने ही डायरेक्ट किया है शो
एनसीआर डेज में अंबरीश ने एक्टिंग के साथ-साथ शो को लिखा और डायरेक्ट भी किया था। एनसीआर डेज के प्लॉट की बात करें तो शो पांच दोस्तों की कहानी है।
सीरीज का प्लॉट
मोनू जोधपुर से दिल्ली एमबीए की पढ़ाई के लिए आता है। छोटे शहर से बड़े शहर में आकर मोनू को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। वहीं, नवीन एक ऐसा लड़का है जो अपने पास्ट में हुई एक घटना की वजह से अक्सर अकेले रहना ही पसंद करता है। धीरे-धीरे एमबीए कॉलेज में मोनू, नवीन समेत बाकी लोग मिलते हैं और पांचों की दोस्ती होती है।
सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग
एनसीआर डेज की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है। अगर आपने अभी तक ये शो नहीं देखा है तो वीकेंड पर बैठकर देख सकते हैं।







