Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 30, 2026
in व्यापार
A A
petrol and diesel
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश भर में आज यानी 30 जून 2026 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.कच्चे तेल की  सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पुराने रेट ही जारी रखे हैं. हर दिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां  पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं.हालांकि राहत की बात ये है कि पिछले कुछ दिनों से देशभर में पेट्रोल-डीजल  के दाम स्थिर बने हुए हैं.लेकिन आम लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर पेट्रोल और डीजल कब सस्ता होगा.अगर आप पेट्रोल पंप जाकर अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने वाले हैं तो जान लें कि आज आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है.

आज 30 जून को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?

इन्हें भी पढ़े

EPFO

नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?

October 5, 2026
Post Office

Post Office की गदर स्कीम, 5 साल में सिर्फ ब्याज से ₹450000 की कमाई

October 5, 2026
fund

भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
Load More
  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये और डीजल 99.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 110.89 रुपये और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. बाजार की नजर अमेरिका और ईरान के बीच दोहा में होने वाली बातचीत पर है. वहीं ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट में ज्यादा नियंत्रण की मांग ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है.

मई में पेट्रोल और डीजल 8 रुपये तक महंगा

मिडिल ईस्ट युद्ध के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं और कई दिनों तक 116 डॉलर के आसपास बनी रहीं. दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 24 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई, जबकि कुछ देशों में यह बढ़ोतरी 40 प्रतिशत तक पहुंच गई. इसके मुकाबले भारत में आम लोगों पर ज्यादा बोझ न पड़े, इसलिए शुरुआत में पेट्रोल और डीजल  की कीमतों में केवल करीब 2 से 3 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी की गई.

अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की जा चुकी है. मई में आखिरी बार पेट्रोल करीब 2.60 रुपये और डीजल करीब 2.70 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था. इसके साथ ही मई से अब तक पेट्रोल और डीजल  की कीमत करीब 7.5 से 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुकी है.

तेल कंपनियों का घाटा भी काफी कम हुआ

पेट्रोलियम मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, तेल कंपनियों का घाटा पहले के मुकाबले काफी कम हो गया है. पेट्रोल पर घाटा 24 रुपये प्रति लीटर से घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गया है. वहीं डीजल पर घाटा 105 रुपये प्रति लीटर से घटकर 27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. इससे साफ है कि तेल कंपनियों पर पहले जितना दबाव था, वह अब काफी कम हुआ है.

1 जुलाई से हटेंगी पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी पाबंदियां

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 1 जुलाई 2026 से पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर लगाए गए सभी अस्थायी प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया है. अब औद्योगिक, संस्थागत और अन्य व्यावसायिक ग्राहक फिर से सरकारी पेट्रोल पंपों से अपनी जरूरत के हिसाब से बिना किसी लिमिट के ईंधन खरीद सकेंगे.सरकार ने 12 जून को ये पाबंदियां इसलिए लगाई थीं क्योंकि खुदरा और थोक कीमतों में बड़ा अंतर होने की वजह से कई बड़े खरीदार आम पेट्रोल पंपों से ज्यादा मात्रा में फ्यूल खरीदने लगे थे. इससे कुछ जगहों पर जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतें मिलने लगी थीं और आम लोगों के लिए तेल की सप्लाई पर असर पड़ रहा था. इसी वजह से डीजल की बिक्री प्रति वाहन प्रतिदिन 200 लीटर तक सीमित कर दी गई थी और बड़े ग्राहकों को अपने तय उपभोक्ता पंपों से ही फ्यूल लेने के लिए कहा गया था.

अब सरकार का कहना है कि देश में फ्यूल की सप्लाई सामान्य हो गई है और हालात पहले से बेहतर हैं. इसलिए 1 जुलाई से सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म कर दी जाएंगी और पेट्रोल-डीजल की बिक्री पहले की तरह सामान्य तरीके से होगी.

क्या जल्द सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल?

जब नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत से पूछा गया कि क्या अब पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने का समय आ गया है, तो उन्होंने कहा कि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. उनका कहना है कि पश्चिम एशिया में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. अगर कच्चे तेल की कीमतें नीचे आती हैं तो भारत को भी इसका फायदा मिल सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड : पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

January 6, 2023
नगर निगम मथुरा वृंदावन

Worker On Rent : नगर निगम मथुरा वृंदावन में नया खेल…? भाग : 1

May 13, 2025
csir ihbt

डॉ प्रबोध त्रिवेदी ने संभाला CSIR-IHBT के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

March 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएमआई: मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि
  • यदि आपके पूर्वज आज वापस आ जाएँ तो क्या वे आप पर गर्व करेंगे?
  • विदेशी अंशदान को नियमित करना आज के समय की आवश्यकता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.