नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड की सरजमीं पर पांच T20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय शृंखला खेली जा रही है। इसके दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहला बारिश के कारण बिना नतीजे के समाप्त हुआ था, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है। इस सीरीज के तीन मुकाबले खेले जाने शेष हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि भारत अपने अगले तीनों मुकाबले में शानदार वापसी करेगा और सीरीज अपने नाम करके टीम स्वदेश लौटेगी।
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड की सरजमीं पर T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सिर्फ तीन ही बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। ऐसे में क्या इस सीरीज में उम्मीद की जानी चाहिए कि भारत की तरफ से कोई बल्लेबाज शतक लगाएगा। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाजों से ऐसी परियों की उम्मीद की जाती है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है। ऐसे में उनके पास भी इंग्लैंड की सरजमीं पर शतक जड़कर चौथे भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका है।
इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे पहले भारत के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल ने बनाया था। उन्होंने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। इसके बाद रोहित शर्मा ने इसी साल 2018 में ही इंग्लैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर शतकीय पारी खेली थी। रोहित शर्मा और केएल राहुल के शतक के बाद इंग्लैंड की धरती पर 4 साल तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से शतक नहीं लगा।
हालांकि, इसके बाद 2021 में सूर्यकुमार यादव का डेब्यू हुआ और 2022 में उन्हें भारतीय टीम की ओर से इंग्लैंड की धरती पर T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने शतकीय पारी खेली और चार साल के सूखे को समाप्त किया। अब सवाल यह है कि क्या वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाजों में से कोई इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर पाएगा। 2022 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ उनकी ही धरती पर किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया है।
ऐसे में यह चार साल का सूखा कौन बल्लेबाज खत्म कर पाएगा यह देखना दिलचस्प होगा। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनसे उम्मीद की जा सकती है कि वे भारतीय टीम के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की धरती पर शतक बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हो सकते हैं। सूर्यवंशी अपने विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
इंग्लैंड की सरजमीं इंग्लिश टीम के खिलाफ शतक जड़ने वाले भारतीय बैटर
- केएल राहुल- 2018
- रोहित शर्मा- 2018
- सूर्यकुमार यादव-2022
- 2026 – ?







