Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

प्रवासी हैं देश का गर्व

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 13, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
प्रवासी भारतीय
26
SHARES
867
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। 2015 से यह सम्मेलन हर दूसरे साल आयोजित होता है। लेकिन साल 2021 में हुआ पिछला सम्मेलन कोविड महामारी के प्रभावों के चलते वर्चुअल ही हुआ था। इस तरह देखा जाए तो चार साल बाद यह मौका आया है, जब इस सम्मेलन के बहाने 70 देशों से करीब साढ़े तीन हजार प्रवासी भारतीय यहां इकट्ठा हुए हैं।

महात्मा गांधी के साउथ अफ्रीका से स्वदेश लौटने की तारीख, 9 जनवरी 1915 यानी प्रवासी भारतीय दिवस को केंद्र में रखकर मनाया जाने वाला यह समारोह दुनिया भर में फैले प्रवासी भारतीयों के भारत से अपने जुड़ाव को व्यक्त करने, उसे मजबूत बनाने और देश के विकास में उनके योगदान को रेखांकित करने का एक अच्छा जरिया बन चुका है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर ठीक ही कहा कि विदेश में रह रहा हर भारतीय विदेशी जमीन पर राष्ट्रदूत की भूमिका में है, जो इस देश की विविधताओं की नुमाइंदगी करता है। इसमें दो राय नहीं कि विशाल प्रवासी भारतीय समुदाय दुनिया भर में अपना प्रभाव बढ़ाते हुए भारत की सॉफ्ट पॉवर का सबसे ताकतवर प्रतीक बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़े

javelin missile

भारत में ही बनेगी जैवलिन मिसाइल, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने किया बड़ा करार

August 31, 2026
India Uranium Deal Uzbekistan

यूरेनियम के पीछे भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब उज्बेकिस्तान से डील के क्या हैं मायने?

August 31, 2026
Post Office

Post Office में एक बार लगाना होगा पैसा, फिर ब्याज से ही छाप लेंगे ₹600000

August 31, 2026
youth India

देश का युवावर्ग ही भारत को एक बार पुनः बनाएगा विश्व गुरु

August 31, 2026
Load More

जिन देशों में भी ये प्रवासी हैं, उसके विकास में योगदान करते हुए वहां के समाज में अपना ऊंचा स्थान तो बना ही रहे हैं, भारत की प्रतिष्ठा में भी चार चांद लगा रहे हैं। लेकिन इस भावनात्मक योगदान से अलग इकॉनमी में ठोस आर्थिक योगदान की बात करें तो रेमिटेंस के रूप में हर साल अपने देश भेजने वाली रकम के लिहाज से भी प्रवासी भारतीय समुदाय अव्वल है।

विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में भारत भेजी गई रेमिटेंस की रकम 100 अरब डॉलर को पार करने वाली है। यह किसी भी देश को उसके प्रवासी समुदाय की ओर से भेजी जाने वाली रकम से ज्यादा तो है ही, लेकिन इसकी विशालता का सही अंदाजा तब होता है, जब हम देखते हैं कि सबसे ज्यादा रेमिटेंस हासिल करने वाले देशों में दूसरे नंबर पर आने वाले मोरक्को में यह रकम महज 60 अरब डॉलर और तीसरे नंबर पर आने वाले चीन में 51 अरब डॉलर है। रेमिटेंस के अलावा इनके जरिये देश को निवेश आकर्षित करने में भी मदद मिली है।

इस तरह से देश की इकॉनमिक ग्रोथ में अनिवासी भारतीयों और भारतवंशियों का अहम रोल रहा है। कई प्रवासी भारतीय देश लौटकर यहां रोजगार के मौके बनाने में योगदान दे रहे हैं और उन्होंने यहां कंपनियां भी शुरू की हैं। बहरहाल, प्रवासी भारतीय समुदाय अपनी जड़ों से जुड़ा रहे तो न केवल खुद भी फलता फूलता और अपने अस्तित्व को सार्थकता देता रहेगा बल्कि भारत की सॉफ्ट पॉवर में भी इजाफा करता रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Swati Maliwal

स्वाति को लगवाया चांटा…आम आदमी पार्टी में ‘सन्नाटा’!

May 17, 2024
abhijit deepak

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: CJP के अभिजीत दीपके बोले- डबल इंजन नहीं, डबल लीक सरकार

June 27, 2026
USA-China fight over 'tariff war

USA-चीन में ‘टैरिफ वॉर’ पर संग्राम, भारत क्या फायदा उठाएगा?

April 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.