प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के महत्वाकांक्षी 70 लाख पौधारोपण अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने सेंट्रल रिज स्थित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड (पीबीजी) कैंपस में बरगद का पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, श्री पंकज सिंह जी,,नई दिल्ली लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज,आर.के. पुरम विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अलग-अलग पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित दिल्ली के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बेलपत्र का पौधा लगाया, जबकि अन्य नेताओं ने बरगद के पौधे रोपे और उनमें पानी देकर अभियान की शुरुआत की।

नानकपुरा रिज में भी किया पौधारोपण
सेंट्रल रिज में कार्यक्रम के बाद विशिष्ट अतिथियों का काफिला नानकपुरा रिज पहुंचा, जहां दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां भी सभी अतिथियों ने पौधे लगाकर राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़ाने के प्रयासों को गति दी।
आर के पुरम में ई-बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य अतिथि आरके पुरम सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क के लिए रवाना हुए। यहां एक और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद अमित शाह ने 300 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम निर्धारित किया। इस मौके पर गृह मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने लोगों को संबोधित भी किया।
दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दिल्ली रिज को देशी प्रजातियों के वृक्षों से हरा-भरा किया जा रहा है। इसी दिशा में आज मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान के तहत राष्ट्रपति अंगरक्षक दल परिसर में वृक्षारोपण किया।
आने वाले चार वर्षों में दिल्ली रिज वन क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक वृक्ष… pic.twitter.com/603dk39N8P
— Amit Shah (@AmitShah) July 7, 2026
दिल्ली सरकार का लक्ष्य, 70 लाख पौधे
दिल्ली सरकार ने वर्ष 2026 के लिए राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ाना, वायु गुणवत्ता में सुधार लाना और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
‘मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान’: अनिल शर्मा (विधायक)
आर.के. पुरम विधायक ने अभियान को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “आज आर.के. पुरम के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के करकमलों से दिल्ली के ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान’ के शुभारंभ तथा विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागिता की।”
आज आर.के. पुरम के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के करकमलों से दिल्ली के ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान’ के शुभारंभ तथा विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागिता की। pic.twitter.com/5UqAgixREr
— Anil Sharma (@AnilSharma4BJP) July 7, 2026
तीन वर्षों में हरा-भरा बनाकर इसे दिल्ली का ‘ग्रीन लंग्स’
https://publish.x.com/?url=https://twitter.com/AmitShah/status/2074469896617079300#
विशेषज्ञों के अनुसार, बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान राजधानी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। हालांकि, पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल को भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर दिल्ली के पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।







