Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

पहली बार US ने फाइटर प्लेन, एरियल ड्रोन और वन-वे अटैक सी ड्रोन से ईरान में मचाई तबाही

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 13, 2026
in विश्व
A A
us israel attack on iran
25
SHARES
841
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग से पश्चिम एशिया में फिर स्थिति गंभीर हो गई है। अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने सीधे खाड़ी देशों को निशाना बनाया है। अमेरिका ने रविवार रात ईरान पर कई घंटों तक ताबड़तोड़ हमले किए। अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि ईरान के दर्जनों सैन्य ठिकानों को मटियामेट कर दिया गया। सेंटकॉम के इस दावे के बाद ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि खाड़ी में सोमवार का सूरज उगने के साथ ही ईरान ने इस हमले का जवाब देते हुए इलाके में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।

सीएनएन, अल जजीरा, इरना, फार्स और जॉर्डन न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सेंटकॉम ने ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले आम नागरिकों के जहाजों और कमर्शियल जहाजों पर हमला कर रहा है। ईरान की ताकत को कमजोर करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमले किए।

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

सेंटकॉम ने एक्स पर कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हमलों का नया दौर पूरा कर लिया है। सटीक हथियारों से कई स्थानों पर दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया गया। सेना ने पहली बार यूएस फाइटर प्लेन, नौसेना के जहाजों, वन-वे अटैक एरियल ड्रोन और वन-वे अटैक सी ड्रोन का इस्तेमाल करके ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कोस्टल रडार साइट, मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं और छोटी नावों पर हमले किए। इससे 24 घंटे पहले अमेरिका ने ईरान के लगभग 140 सैन्य ठिकानों पर बमबारी की थी।

सेंटकॉम के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि ईरान की एक क्रूज मिसाइल और एक वन-वे अटैक ड्रोन को मार गिराया गया है। अमेरिकी हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है। ईरान के खुजेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर वलीओल्लाह हयाती ने कहा है कि आज सुबह माहशहर में एक खेत पर बने सिंचाई पंप केंद्र पर मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। ईरान के बंदर अब्बास, सिरिक और जास्क जैसे बंदरगाह शहरों के साथ-साथ केशम द्वीप पर भी जोरदार धमाके हुए हैं।

एक ईरानी अधिकारी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान के माहशहर काउंटी में एक वाटर पंपिंग स्टेशन पर प्रोजेक्टाइल गिरने से एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। आईआरजीसी ने कहा कि उसने ड्रोन और मिसाइलों से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि सायरन बजाए गए। कुवैत की सशस्त्र सेनाओं ने आज सुबह एक्स पर जारी बयान में कहा, “कुवैत सशस्त्र बलों का जनरल स्टाफ घोषणा करता है कि धमाकों की जो भी आवाजों सुनाई दे सकती हैं, वे एयर डिफेंस सिस्टम के दुश्मन के हमलों को रोकने (इंटरसेप्ट करने) का नतीजा हैं।” सेना ने लोगों से सरकार के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

इससे पहले ईरान ने कहा था कि कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मौजूद बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं। अली अल सलेम स्थित अमेरिकी अड्डे पर ईंधन भंडारण टैंकों और पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। आईआरजीसी ने कहा कि उसने लगभग 30 मील दूर स्थित अहमद अल जाबेर एयर बेस पर भी हमला किया। ईरान ने इसके अलावा बहरीन में अमेरिकी अड्डे पर हमला किया है।

बहरीन के शेख ईसा स्थित अमेरिकी एयर बेस पर हेलीकॉप्टर रखरखाव और मरम्मत सुविधाओं, पी-आठ पोसीडॉन विमान वाले हैंगर और सेना के ड्रोन कमांड और कंट्रोल सेंटर पर हमले का दावा किया गया है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा कि हमले की आहट मिलते ही सायरन बजाए गए। निवासियों को सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी जारी की गई। उधर, जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में आ रही चार मिसाइलों को रोका और नष्ट कर दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

बीजेपी के खिलाफ राहुल को मिला बड़ा हथियार?

April 22, 2023
शराब

एक रिपोर्ट जिसने खोल दिया दिल्ली का शराब घोटाला और ये सब कैसे नप गए?

March 11, 2023
REC Limited

आरईसी लिमिटेड की 55वीं वार्षिक आम बैठक में जारी हुई पहली सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट

August 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.