Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

99% सामानों पर ‘0’ टैरिफ… PF का लाभ, भारत-UK एफटीए के 5 बड़े फायदे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 16, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
india-uk
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के लिए बुधवार का दिन बड़ा है, क्योंकि दोनों देशों फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (India-UK FTA) 15 जुलाई से प्रभावी होने जा रहा है. ये व्यापार समझौता भारत के लिए बेहद खास है, क्योंकि इससे देश के करीब 99% निर्यात को ब्रिटेन जैसे बड़े बाजार में ड्यूटी-फ्री यानी जीरो टैरिफ (Zero Tariff) एंट्री मिलेगी. इसके साथ ही ये एफटीए दोनों देशों की इकोनॉमी के लिए भी बूस्टर का काम करेगा. आइए जानते हैं इससे भारत को होने वाले 5 बड़े फायदे क्या हैं?

India-UK इकोनॉमी को बूस्ट

इन्हें भी पढ़े

EPFO

नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?

October 5, 2026
Post Office

Post Office की गदर स्कीम, 5 साल में सिर्फ ब्याज से ₹450000 की कमाई

October 5, 2026
Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026
Load More

जहां एक ओर दुनिया मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-ईरान जंग में उलझी हुई है, तो वहीं भारत-ब्रिटेन के बीच बड़ी डील लागू हो रही है. India-UK Deal को लेकर दोनों देशों की सरकारों का मानना है कि इससे इकोनॉमी पर बड़ा असर होगा.

जहां एक ओर ब्रिटिश सरकार इसे भारत के साथ किया गया सबसे बड़ा ट्रेड एग्रीमेंट बताती है और उसका मानना है कि भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से ब्रिटिश अर्थव्यवस्था (UK Economy) में 4.8 अरब पाउंड का इजाफा होगा और वास्तविक वेतन में 2.2 अरब पाउंड की वृद्धि देखने को मिलेगी. तो वहीं दूसरी ओर भारत सरकार का कहना है कि इस डील से भारतीय निर्यात को जोरदार बढ़ावा मिलेगा. यानी ये FTA दोनों देशों की इकोनॉमी के लिए एक बूस्टर साबित होने वाला है.

भारत को FTA से क्या-क्या फायदे?

ब्रिटेन के साथ भारत का ये फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कई मायनों में भारतीय निर्यात और भारतीय कामगारों के लिए फायदे का सौदा साबित होने वाला है. ब्रिटेन से आनी वाली स्कॉच-व्हिस्की से लेकर सुपर लग्जरी कारें सस्ती होंगी, तो भारत को एक बड़ा बाजार मिलने वाला है.

पहला फायदा: भारत में UK की चीजें सस्ती

विदेश व्यापार महानिदेशालय (Directorate General of Foreign Trade) द्वारा भारत-ब्रिटेन एफटीए को लेकर जारी किए गए एक नोटिफिकेशन को देखें, तो UK-India FTA लागू होने पर भारत में ब्रिटिश स्‍कॉच-व्हिस्‍की पर लागू 150% टैरिफ कई किस्‍तों में कट करके 40% लाया जाएगा. यानी इसकी कीमत में 110% की कमी आएगी. इसके अलावा ऑटोमोबाइल टैरिफ 100% से घटाकर सिर्फ 10% कर दिया जाएगा. इससे लैंड रोवर, जुगआर, Rolls Royce और एस्‍टन मार्टिन, डिफेंडर जैसी कारें सस्‍ती कीमतों पर मिल सकेंगी. ब्रिटिश ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 22% टैरिफ कम या खत्म होगा.

दूसरा फायदा: भारत का 99% सामान ड्यूटी फ्री

भारत-UK एफटीए भारत के 99% उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में ड्यूटी फ्री एक्सेस मिल सकेगी. इनमें कपड़े, जूते और कुछ फूड प्रोडक्ट्स शामिल हैं. टेक्सटाइल गारमेंट पर यूके में 12% की ड्यूटी लगती है. केमिकल्‍स पर 8 फीसदी, बेस मेटल्‍स पर 10 फीसदी की ड्यूटी लगती है, लेकिन अब इस डील से 99 फीसदी वस्‍तुएं यूके में ‘0%’ के तहत आएंगी.

तीसरा फायदा: निर्यात के साथ रोजगार के अवसर

भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का अगला बढ़ा फायदा रोजगार पर देखने को मिलेगा. दरअसल, ब्रिटिश बाजार में भारत के निर्यात पर जीरो या कम टैरिफ पर एंट्री से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा. इससे श्रम-प्रधान उद्योगों में उत्पादन बढ़ेगा. खासतौर पर कपड़ा, चमड़ा, फूड प्रोसेसिंग और MSMEs सेक्टर में लाखों नए रोजगार बनेंगे.

चौथा फायदा: पेशेवरों को नेशनल इंश्योरेंस छूट

भारत-ब्रिटेन के बीच हुए इस समझौते से ब्रिटेन में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों को भी बड़ा फायदा मिलेगा. दरअसल,  FTA में ‘डबल कॉन्ट्रिब्यूशन कन्वेंशन’ (DCC) के तहत ब्रिटेन में कार्यरक भारतीयों को नेशनल इंश्योरेंस में छूट प्रस्तावित है. बीते दिनों केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया था कि यूके में भारतीय पेशेवरों के वेतन का करीब 25% हिस्सा ब्रिटेन सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना में जाता था, लेकिन अब यह पैसा भारत में उनके भविष्य निधि खाते (PF Account) में जमा होगी, जिस पर 8.25% सालाना ब्याज मिलेगा. यह पूरा पैसा टैक्स फ्री होगा.

पांचवां फायदा: निवेश को मिलेगा बढ़ावा

FTA के लागू होने से जहां भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा, तो वहीं निवेश में उछाल आने की भी उम्मीद है. UK की कंपनियां भारत में अधिक निवेश कर सकती हैं, जिससे मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा भारतीय आईटी कंपनियों, इंजीनियरों, आर्किटेक्ट्स समेत अन्य प्रोफेशनल्स के लिए ब्रिटेन में मौके बढ़ेंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
delhi politics

क्या इस बार दिल्ली सियासी करवट लेने जा रही है? किसको मिलेगी दिल्ली की कमान ?

February 6, 2025
operation sindoor 2.0

ऑपरेशन सिंदूर: पूरी दुनिया में आतंकवाद पर एक्सपोज होगा पाकिस्तान !

May 17, 2025
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट के दोनों फैसले सरकार के खिलाफ हैं!

March 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.