नई दिल्ली। आईएमडीबी ने उन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट को अपडेट किया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये लिस्ट आईएमडीबी के इन फिल्मों के टाइटल पेज पर आनेवाले रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है। आइए जानते हैं कब और कहां रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और सीरीज।
टॉक्सिक
लिस्ट में पहले नंबर पर यश की फिल्म टॉक्सिक है। फिल्म 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। टॉक्सिक एक एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन हो चुकी है। फिल्म का जब फर्स्ट टीजर रिलीज हुआ था, फिल्म को उसके बोल्ड सीन्स के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
जन नायगन
लिस्ट में दूसरे नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म जन नायगन है। फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म थलापति विजय की आखिरी फिल्म होगी। फिल्म पहल 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसरशिप में फंसे होने की वजह से फिल्म को रिलीज डेट नहीं मिल पाई थी।
जीडीएन
लिस्ट में तीसरे नंबर पर आर माधवन और कृष्णकुमार रामकुमार की फिल्म जीडीएन है। यह एक बायोग्राफिक्ल ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आवारापन 2
लिस्ट में चौथे नंबर पर इमरान हाशमी की रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म आवारापन 2 है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
डीसी
लिस्ट में 5वें नंबर पर डार्क रोमांटिक ड्रामा फिल्म डीसी है। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज की जाएगी।
आदर्श बाल विद्यालय
लिस्ट में छठे नंबर पर आदर्श बाल विद्यालय सीरीज है। सीरीज 24 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म में के के मेनन और अर्चना पूरन सिंह नजर आएंगी।
उत्तर दा पुत्तर
लिस्ट में 7वें नंबर पर अन्नु कपूर, नितिन अरोड़ा, पवन मल्होत्रा और सुमित गुलाटी जैसे एक्टर्स की फिल्म उत्तर दा पुत्तर है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इंद्रजाल
लिस्ट में 8वें नंबर पर महेश निकम और शनाया त्रिपाठी की मिसट्री थ्रिलर फिल्म इंद्रजाल है। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कारगिल वॉर
लिस्ट में 9वें नंबर पर जिम्मी शेरगिल और अभय वर्मा की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर है। ये सीरीज 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मुसाफिर कैफे
लिस्ट में 10वें नंबर पर विक्रांत मैसी की रोमांटिक सीरीद मुसाफिर कैफे है। फिल्म 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।







