Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

रोहित शर्मा नंबर 1, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 20, 2026
in खेल
A A
rohit sharma
19
SHARES
648
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर रविवार को खेला गया था। भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत जरूर नहीं पाई लेकिन रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में महफिल लूट ली। रोहित की 138 रन की पारी रिकॉर्ड से भरी थी। इस पारी में हिटमैन ने एक नहीं अनेक रिकॉर्ड अपने नाम किए और कुछ मामलों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया।

इसी में से एक रिकॉर्ड है किसी एक देश में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड। रोहित शर्मा का इंग्लैंड की सरजमीं पर यह 8वां शतक था। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। सचिन ने यूएई में इससे पहले 7 शतक लगाए थे। वहीं सईद अनवर, एबी डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। आपको याद दिला दें इससे पहले 2019 में इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा ने 5 शतक लगाए थे।

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

किसी एक देश में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा: 8 शतक (इंग्लैंड में)
  • सचिन तेंदुलकर: 7 शतक (यूएई में)
  • सईद अनवर: 7 शतक (यूएई में)
  • एबी डिविलियर्स: 7 शतक (भारत में)
  • क्विंटन डी कॉक: 7 शतक (भारत में)

रोहित शर्मा का 34वां वनडे शतक

रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का यह 34वां शतक लगाया। उन्होंने 110 गेंद पर 138 रन की पारी खेली। इस पारी में हिटमैन ने 17 चौके और पांच छक्के लगाए। लॉर्ड्स के मैदान पर भी रोहित वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। वहीं विराट कोहली के साथ उन्होंने 21वीं शतकीय साझेदारी भी की। भारत के लिए यह दूसरी सबसे सफल जोड़ी है। सबसे ज्यादा वनडे शतकीय पार्टनरशिप के मामले में भी सचिन-सौरव के बाद यह जोड़ी दूसरे नंबर पर है।

ODI में सबसे ज्यादा 100+ साझेदारी करने वाली जोड़ियां

  • 26 : सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली
  • 21 : रोहित शर्मा-विराट कोहली
  • 20 : तिलकरत्ने दिलशान-कुमार संगकारा
  • 18 : रोहित शर्मा-शिखर धवन
  • 16 : एडम गिलक्रिस्ट-मैथ्यू हेडन

सीरीज 1-2 से हारा भारत

रोहित शर्मा के शतक और विराट कोहली व शुभमन गिल की बेहतरीन पारियों के बदौलत भारतीय टीम यह मुकाबला नहीं जीत पाई। टीम इंडिया इसी के साथ वनडे सीरीज भी 1-2 से हार गई। इंग्लैंड का यह दौरा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरे सपने जैसा रहा। इससे पहले टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 4-0 से हारी थी।

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 110 गेंदों पर 138 रनों की पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। उनकी इस पारी के दमपर भारत 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 360 रनों तक पहुंचा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
airtel

Blinkit से घर मंगाए सिम कार्ड, 49 रुपये में मिलेगी सर्विस!

April 16, 2025
church

जनजातीय कानूनों की आड़ में चकमा दे रहा चर्च

June 18, 2023

इस रात की सुबह कब?

December 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.