Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बिहार में जमीन बेचने वालों को 30 दिन में मिलेगा पैसा, जानिए सरकार का नया नियम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 23, 2026
in राज्य
A A
जमीन
23
SHARES
764
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना : बिहार में विकसित हो रहे 12 सेटेलाइट टाउनशिप के लिए अगर कोई रैयत अपनी जमीन बेचना चाहता है तो आवेदन मिलने के 30 दिनों के भीतर राज्य आवास बोर्ड की ओर से भुगतान कर दिया जाएगा. इसके लिए पूरी एसओपी तैयार कर ली गई है.

योजना बनाने की वजह

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
Pitru Paksha

‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित

September 20, 2026
CM Dhami

बदरीनाथ में सीएम धामी, देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल, चांचणी पर थिरके

September 20, 2026
Rahul Gandhi's

राहुल गांधी का युवा कनेक्ट, डूसू में कांग्रेस का डि-कनेक्ट, अब रणनीति पर उठे सवाल !

September 20, 2026
Load More

नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने विधान परिषद में यह जानकारी दी. नीतीश मिश्रा ने कहा कि सेटेलाइट टाउनशिप योजना अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन यह राज्य सरकार की सबसे अहम योजनाओं में शामिल है.

उन्होंने बताया कि बिहार में राष्ट्रीय औसत की तुलना में शहरीकरण काफी कम है. शहरों में लोगों का जीवन स्तर बेहतर होता है और जीडीपी में भी उनका योगदान ज्यादा रहता है. अनुमान है कि 2030 तक शहरी क्षेत्रों का जीडीपी में योगदान 75 फीसदी तक पहुंच सकता है. इसी को ध्यान में रखकर यह योजना बनाई गई है.

किसानों से जबरन जमीन नहीं ली जाएगी

सरकार ने कहा कि किसी किसान से जबरदस्ती जमीन नहीं ली जाएगी. केवल स्वेच्छा से जमीन देने वाले किसानों से ही जमीन ली जाएगी. अब तक करीब 750 किसान अपनी जमीन देने की सहमति दे चुके हैं. सरकार ने भरोसा दिलाया कि लैंड पुलिंग की पूरी प्रक्रिया में रैयतों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

मंत्री ने बताया कि जिन जिलों में राज्य आवास बोर्ड का ऑफिस नहीं है, वहां एक-एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. जमीन मालिक उनसे मिलकर आवेदन दे सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि लोगों को परेशानी न हो.

किसानों की चिंता पर सदन में उठे सवाल

विधान परिषद में रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने मांग की कि किसानों को तय समय सीमा के भीतर जमीन बेचने की अनुमति दी जाए. नीरज कुमार ने कहा कि किसानों के बीच अभी भी कई तरह की आशंकाएं बनी हुई हैं. इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा करेगी.

सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सैरातों की बंदोबस्ती नियमों के अनुसार ही होनी चाहिए. अगर किसी तरह की शिकायत मिली है तो मुख्यालय से टीम भेजकर उसकी जांच कराई जाएगी.

सेटेलाइट टाउनशिप पर सदन में हुई बहस

सेटेलाइट टाउनशिप को लेकर चर्चा के दौरान राजद के सुनील सिंह और भाजपा के प्रो. नवल किशोर यादव के बीच बहस हो गई. दोनों नेताओं के बीच अमर्यादित टिप्पणी भी हुई, जिसे सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया.

सुनील सिंह ने जमीन को लेकर उठाए सवाल

सुनील सिंह ने कहा कि सेटेलाइट टाउनशिप योजना में उनकी पूरी जमीन चली गई और अब उनके पास एक कठ्ठा जमीन भी नहीं बची है. उन्होंने दावा किया कि उनकी एक जगह की जमीन की कीमत 40 लाख रुपये प्रति कठ्ठा है, जबकि दूसरी जगह दो लाख रुपये प्रति कठ्ठा है. ऐसे में सरकार केवल 55 फीसदी हिस्सेदारी कैसे दे सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि जमीन की बिक्री पर रोक होने से लोगों को परेशानी हो रही है.

सुनील सिंह ने सदन में दावा किया कि हाल ही में देश के एक बड़े उद्योगपति अपनी पत्नी के साथ मस्तीचक गए थे और वहां सेटेलाइट टाउनशिप की जमीन देखने पहुंचे थे. इस पर भाजपा के नवल किशोर यादव ने कहा कि कोई भी किसान परेशान नहीं है और सरकार किसानों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

स्मृति ईरानी: राहुल-राहुल रटते-रटते छूटी रे अमेठिया!

June 4, 2024

हिंदू कालगणना के वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर मनाई जाती है भारत में वर्षप्रतिपदा

April 9, 2024
भारत मंडपम

23-24 मई को दिल्ली में आयोजित होगा पहला ‘उभरता पूर्वोत्तर निवेशक सम्मेलन’

May 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.