Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 20, 2026
in धर्म, राज्य
A A
Pitru Paksha
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गयाजी: मोक्षस्थली के रूप में चर्चित बिहार के गयाजी में पितृपक्ष के दौरान ऑनलाइन पिंडदान और पिंडदान के नाम पर संचालित पैकेज व्यवस्था को लेकर गयापाल तीर्थ पुरोहितों ने विरोध तेज कर दिया है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि पिंडदान सनातन परंपरा और शास्त्र-सम्मत धार्मिक विधान है, जिसे ऑनलाइन माध्यम, होटल या अन्य संस्थाओं के पैकेज के जरिए कराना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन पिंडदान के नाम पर तीर्थयात्रियों से ठगी की जा रही है।

ऑनलाइन पिंडदान शास्त्रों में कोई प्रमाण नहीं

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

बदरीनाथ में सीएम धामी, देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल, चांचणी पर थिरके

September 20, 2026
Rahul Gandhi's

राहुल गांधी का युवा कनेक्ट, डूसू में कांग्रेस का डि-कनेक्ट, अब रणनीति पर उठे सवाल !

September 20, 2026
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, गीतों के माध्यम से PM-CM का जताया आभार

September 19, 2026
CM Dhami

युवाओं को धामी ने दिया ‘तीन संकल्प’ का मंत्र, बोले- लक्ष्य बड़ा रखें, नशे से दूर रहें

September 19, 2026
Load More

श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के सचिव गजाधर लाल पाठक ने भी ऑनलाइन पिंडदान और पैकेज व्यवस्था का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पिंडदान की व्यवस्था का धार्मिक ग्रंथों, वेदों और शास्त्रों में कोई प्रमाण नहीं है। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से ऑनलाइन पिंडदान का विरोध करते आ रहे हैं।

पिंडदान पूरी तरह वैदिक परंपरा से जुड़ा धार्मिक विधान: दीपू जी भैया

नारायण सवद सेवक गयापाल पंडा दीपू जी भैया ने कहा कि पिंडदान पूरी तरह वैदिक परंपरा से जुड़ा धार्मिक विधान है और इसे ऑनलाइन माध्यम से पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि गयाजी आने वाले पिंडदानियों के लिए यहां की धार्मिक प्रक्रिया में ‘सुफल’ का विशेष महत्व है। परंपरा के अनुसार गया श्राद्ध और पिंडदान की प्रक्रिया के बाद अक्षय वट के नीचे गयावाल तीर्थ पुरोहित द्वारा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया जाता है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब श्रद्धालु गयाजी आएंगे ही नहीं, तो उन्हें यहां की परंपरा के अनुसार ‘सफल’ कैसे प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि किसी अन्य माध्यम या ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए गया श्राद्ध की धार्मिक प्रक्रिया पूरी होने की बात मानना उचित नहीं है।

सनातन परंपरा को पैकेज में बदलना उचित नहीं: दीपूजी भैया

दीपूजी भैया ने कहा कि गयावाल तीर्थ पुरोहितों का अपने तीर्थयात्रियों से दादा-परदादा के समय से संबंध रहा है। कई परिवारों की पीढ़ियां गयाजी आकर उन्हीं पुरोहितों के माध्यम से पिंडदान करती रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में बाहरी लोगों द्वारा गलत तरीके या गलत स्थान पर पिंडदान कराने से श्रद्धालुओं में भ्रम पैदा होता है और इसका असर पारंपरिक गयापाल व्यवस्था की छवि पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा को केवल औपचारिकता या पैकेज में बदलना उचित नहीं है। सरकार और श्रद्धालुओं को भी इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

गयाजी में पिंडदान की परंपरा सनातन काल से पुरोहितों से जुड़ी रही: वरिष्ठ गयापाल

वहीं, वरिष्ठ गयापाल राजन सिजुआर ने कहा कि गयाजी में पिंडदान की परंपरा सनातन काल से तीर्थ पुरोहितों से जुड़ी रही है। गया आने वाले पिंडदानी फल्गु नदी में तर्पण और पितरों का आह्वान करने के बाद विभिन्न वेदियों पर पिंडदान की परंपरा निभाते हैं। ऐसे में होटल, मंदिर परिसर या अन्य स्थानों पर पैकेज के आधार पर पिंडदान कराने की व्यवस्था पारंपरिक तीर्थ व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष के दौरान कई वेबसाइटों पर ऑनलाइन पिंडदान के विज्ञापन और बुकिंग की पेशकश की जा रही है। कहीं कम कीमत में पिंडदान कराने का दावा किया जा रहा है तो कहीं अलग-अलग राशि के पैकेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

गयाजी का पिंडदान आस्था और धार्मिक परंपरा से जुड़ा विधान

उन्होंने कहा कि गयाजी का पिंडदान कोई पर्यटन पैकेज नहीं, बल्कि आस्था और धार्मिक परंपरा से जुड़ा विधान है। राजन सिजुआर ने पर्यटन विभाग से ऑनलाइन पिंडदान और पैकेज आधारित व्यवस्थाओं पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पिंडदान के नाम पर श्रद्धालुओं से किसी प्रकार की ठगी नहीं होने दी जाएगी। गयापाल तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि ऑनलाइन पिंडदान की बुकिंग और पैकेज व्यवस्था बंद नहीं हुई तो वे अपनी वृत्ति और पारंपरिक व्यवस्था की रक्षा के लिए सामूहिक आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UAE Pakistan?

पाकिस्तान की हालात नाजुक, परेशान हैं उसके दो ‘खास दोस्त’

June 3, 2023

संसद भवन में राजा महेंद्र प्रताप का चित्र लगाने की मांग

October 16, 2022
Heron Mark 2 Drones

भारत ने बढ़ाई सरहद की सुरक्षा, तैनात किया ये शक्तिशाली हथियार

August 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित
  • सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!
  • पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.