Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

लालू यादव बेल पर, तेजस्वी यादव पर 22 केस, अब तेज प्रताप जेल में

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 26, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
Tejashwi Yadav's
26
SHARES
875
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना. तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी और बेऊर जेल भेजे जाने के बाद एक बार फिर लालू परिवार के खिलाफ दर्ज मामलों की चर्चा तेज हो गई है. वहीं, तेज प्रताप यादव पर मुकदमों को लेकर भी लोगों में जानने की इच्छा है. ऐसे में हमने 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे से तेज प्रताप यादव पर केस के आंकड़े जुटाए हैं.

चुनावी हलफनामे की जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप पर 8 आपराधिक मामले घोषित थे. इनमें हत्या, हत्या के प्रयास और महिला से जुड़े अपराध जैसी गंभीर धाराओं का भी उल्लेख है. दूसरी ओर उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने 2025 के चुनावी हलफनामे में 22 आपराधिक मामले घोषित किए थे. जबकि पिता लालू प्रसाद यादव की स्थिति अलग है. वह चारा घोटाले के मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं और सजायाफ्ता भी हैं, लेकिन फिलहाल जमानत पर हैं. बता दें कि उनकी सजा और जमानत, दोनों के खिलाफ अपील लंबित है.

इन्हें भी पढ़े

BJP

बीजेपी में MLC टिकट पर ‘अपनों’ और ‘बाहरियों’ के बीच फंसा पेच!

July 26, 2026
ram temple

राम मंदिर परिसर में चलेगी वैदिक पाठशाला, ऐसे होगा अभ्यर्थियों का चयन?

July 26, 2026
cm samrat chaudhary

CM सम्राट के बड़े ऐलान, कोसी-गंडक कॉरिडोर, नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा

July 25, 2026
police

सीएम योगी के जिले में 42 पुलिसवाले एक साथ लाइन हाजिर, SSP के ऐक्शन से हड़कंप

July 25, 2026
Load More

तेज प्रताप पर कितने केस?

तेज प्रताप यादव ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से नामांकन के दौरान अपने हलफनामे में 8 आपराधिक मामलों की जानकारी दी थी. MyNeta पर उपलब्ध चुनावी हलफनामे के अनुसार, इन मामलों में IPC की धारा 302 यानी हत्या, 307 यानी हत्या के प्रयास, 498A यानी पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रूरता और 333 यानी सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने के लिए गंभीर चोट पहुंचाने जैसी धाराएं शामिल हैं. हालांकि यहां एक जरूरी बात यह भी है कि केस दर्ज होना दोष साबित होना नहीं है. चुनावी हलफनामे में घोषित ये मामले न्यायिक प्रक्रिया में हैं और इन्हें आरोप या लंबित मामले के रूप में ही देखा जाना चाहिए.

307 का मामला पहले से, अब नई गिरफ्तारी

हालांकि, तेज प्रताप की मौजूदा गिरफ्तारी के संदर्भ में 307 की चर्चा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके 2025 के हलफनामे में पहले से एक मामले में IPC की धारा 307 दर्ज है. यह कोतवाली थाना, पटना के 2021 के मामले से जुड़ा है. इसमें 147, 149, 341, 342, 323, 333, 337, 338, 353 और 504 समेत कई धाराओं का उल्लेख है. अब NEET विवाद से जुड़े प्रदर्शन में उनकी गिरफ्तारी के बाद फिर 307 लगाए जाने की बात सामने आई है. इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि तेज प्रताप पर पहली बार हत्या के प्रयास की धारा लगी है.

तेज प्रताप यादव पर दर्ज ज्यादातर मामले राजनीतिक आंदोलनों, रैलियों, मार्च और चुनाव प्रचार के दौरान नियमों के उल्लंघन से जुड़े हुए हैं. उन पर पटना, जहानाबाद और महुआ के विभिन्न थानों में आईपीसी (IPC) की धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं. इनमें मुख्य रूप से बिना अनुमति के गैर-कानूनी तरीके से भीड़ इकट्ठा करना, सरकारी आदेशों की अवहेलना करना, सरकारी कर्मचारियों के कार्य में बाधा डालना और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन जैसे आरोप शामिल हैं.

घरेलू हिंसा और तलाक का केस भी है लंबित

आपराधिक मुकदमों के अतिरिक्त, तेज प्रताप यादव का अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ पारिवारिक विवाद भी लंबे समय से बिहार की राजनीति और मीडिया की सुर्खियों में रहा है. पटना की फैमिली कोर्ट में उनका तलाक का सिविल मामला अभी भी पेंडिंग है. इसके अतिरिक्त, उनकी पत्नी द्वारा उन पर घरेलू हिंसा रोधी अधिनियम के तहत भी एक मामला दर्ज कराया गया था, जो न्यायालय की कानूनी प्रक्रियाओं के अधीन है.

तेजस्वी यादव पर 22 आपराधिक मामले

दूसरी ओर तेज प्रताप के छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 2025 के विधानसभा चुनाव में राघोपुर से दाखिल हलफनामे में 22 आपराधिक मामले घोषित किए थे. 2020 के चुनावी हलफनामे में उनके द्वारा घोषित मामलों की संख्या 11 थी. 2025 के हलफनामे में उनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक धमकी समेत कई धाराओं का उल्लेख है. इन मामलों का होना भी अपने आप में दोषसिद्धि नहीं है. MyNeta के रिकॉर्ड में तेजस्वी के 2025 के हलफनामे में किसी मामले में दोषी साबित होने या फिर सजा की बात दर्ज नहीं है.

लालू प्रसाद यादव की स्थिति सबसे अलग

लालू प्रसाद यादव के मामले में तस्वीर अलग है. वह चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने देवघर कोषागार मामले में उनकी जमानत रद्द करने से इनकार किया और झारखंड हाईकोर्ट को उनकी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील पर छह महीने में फैसला करने को कहा. यानी लालू दोषी ठहराए जा चुके हैं, सजायाफ्ता भी हैं, लेकिन वर्तमान में वे जमानत पर हैं और उनकी अपील लंबित है.

पिता दोषी, बेटे आरोपी… पर कानूनी स्थिति अलग

लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है, तेजस्वी यादव के खिलाफ 22 मामले घोषित हैं, जबकि तेज प्रताप यादव के खिलाफ 8 मामले घोषित हैं. इनमें से किसी व्यक्ति की कानूनी स्थिति समझने के लिए यह देखना जरूरी है कि मामला सिर्फ FIR और आरोप के स्तर पर है, आरोप तय हुए हैं या अदालत ने दोषी ठहराया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arvind Kejriwal AAP

केजरीवाल को जनता ने सुनाया फैसला!

February 8, 2025
war

क्या नई विश्व व्यवस्था के लिए अपरिहार्य है विश्वयुद्ध?

October 16, 2023
hamas attacked israel

इजराइल और हमास के बीच सीजफायर समझौता, रविवार से होगा लागू

January 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • परीक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम, पीएम मोदी ने नंदन नीलेकणी की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स बनाई
  • लालू यादव बेल पर, तेजस्वी यादव पर 22 केस, अब तेज प्रताप जेल में
  • अब पेपर लीक करने वालों की खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाई स्पेशल टास्क फोर्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.