Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 9, 2026
in राज्य
A A
jpsc jssc protest
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। झारखंड में आंदोलनकारी छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत जारी है. बैठक किसी भी समय खत्म हो सकती है और इन मुद्दों पर बनी सहमति की औपचारिक घोषणा हो सकती है. बातचीत सकारात्मक नतीजे तक पहुंचती दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक, छात्रों और मंत्रियों की बैठक में मंत्रियों के द्वारा आंदोलनकारियों को चार बातें कही गई हैं. पहला ये कि परीक्षा धांधली मामले में वित्तीय लेन-देन की जांच सरकार ED से कराने को तैयार है.

दूसरी बात कि फिलहाल तीन परीक्षाएं JPSC बैकलॉग 2023, JPSC बैकलॉग 2025 और 14वीं प्रीलिम्स की परीक्षा रद्द होगी. सूत्रों ने ये भी बताया कि मंत्रियों ने छात्रों से कहा कि TDPL एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षाओं की जांच होगी. साथ ही JPSC और JSSC रिफॉर्म के लिए IIM और XISS संस्थान की सरकार मदद लेगी.

इन्हें भी पढ़े

army

घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

August 9, 2026
land purchase

किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

August 9, 2026
cyber india digital

साइबर सुरक्षा में उत्तराखंड देश के टाॅप पांच राज्यों में शामिल!

August 8, 2026
cm dhami

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरुषों व महिलाओं को अब समान काम के लिए समान वेतन

August 8, 2026
Load More

हमने चोरी पकड़ ली है- हेमंत सोरेन

इन सब के बीच सीएम हेमंत सोरेन का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सभी की चिंता सरकार करती है. हमारे नौजवान आंदोलन में बैठे हैं.  सरकार की गतिविधियों के कारण ही आंदोलन पर बैठे हैं, अधिकार मांग कर रहे हैं. हमने चोरी पकड़ ली है, जिन्होंने चोरी की है उन्हें कड़ी सजा मिलेगी. इस मिट्टी में जन्म लिया है, इसी में दफन होंगे.

सरकार की पूरी कोशिश है कि आपको न्याय मिले- हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा, ”सरकार की पूरी कोशिश है कि आपको न्याय मिले. इस विषय को लेकर राजनीतिक छत्रछाया लेने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन कुछ महत्वकांक्षी लोग हैं, जो इस रास्ते को अपना रहे हैं.  पूरे देश के नौजवानों पर नजर है. बड़े बड़े ज्ञानी लगें है. इसमें विद्वान लोग लगे हैं और जब बुद्धिजीवी लोग गलत में लगते हैं तो कितना बुरा होता है, ये मैं देख रहा हूं. निर्भीक होकर सरकार के पास अपनी बात लेकर आइए. सिर्फ आंदोलनकारियों की ही नहीं, जो घर पर भी हैं, उनकी बात भी सुनी जाएगी. उसके अनुरूप चीजें तैयार होंगी.”

जितनी असमानता बढ़ेगी, तनाव और बढ़ेगा- हेमंत सोरेन

उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का जिक्र कर केंद्र को घेरा. उन्होंने कहा, ”आपने देखा कि किस तरीके से नौजवानों को डराने धमकाने का काम किया गया, उससे काम ना चले तो लाठी डंडे और गोली चलाओ, पैलेट गन चलाओ, उससे भी बात ना बने तो देशद्रोही बना दो. देश में रहने वाले सभी व्यक्ति को संविधान समान अधिकार देता है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आजाद होने के इतने साल बाद भी हर समाज एक समान नहीं हो पाया. गरीब और गरीब होता चला गया. अमीर और अमीर होता चला गया. जितनी असमानता बढ़ेगी, तनाव और बढ़ेगा.”

हर समस्या का समाधान संवाद से होता है- हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि लोकतंत्र को चुनौती देने के लिए एक बड़ा समूह ताकत के साथ लगा हुआ है. झारखंड वीरों की भूमि है. आज 25 साल के उम्र का राज अपने पैरों पर खड़ा होने की कोशिश कर रहा है, इनको ये पच नहीं रहा है. चेहरा छिपाकर भ्रमित करने का काम किया जा रहा है. हर चीज का समाधान संवाद से होता है. किसी भी समस्या का समाधान लाठी डंडों ले नहीं होता है, नुकसान ही होता है. आपकी चिंता हमारी चिंता है. मैं कोई बूढ़ा नहीं हूं. मैं आपको आश्वास्त करता हूं कि आपके साथ न्याय होगा.”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition's

विपक्षी एकता और क्विट इंडिया मूवमेंट!

August 8, 2023
woman

नए श्रमिक कानून से उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का कवच, महिलाओं को भी नाइट शिफ्ट का अधिकार

November 23, 2025
Nitish Kumar

क्या तैयार हो गया नीतीश कुमार का ‘सेफ एग्जिट’ प्लान?

July 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली मेट्रो का दुनिया में डंका, न्यूयॉर्क-हांगकांग और पेरिस को भी छोड़ा पीछे
  • यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?
  • ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- सुरक्षा के लिए भारत किसी भी हद तक जाएगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.