नई दिल्ली। सावन शिवरात्रि 2026 श्रावण मास का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भगवान शिव की विधि विधान पूजा करते हैं। पंचांग अनुसार शिवरात्रि का पावन पर्व श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। आज ये तिथि देर रात 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगी।

आज सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर के शिवालय में शिवलिंग पर कांवड़ियों द्वारा लाये गये जल से जलाभिषेक का कार्य-क्रम सुबह सवेरे प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर मंदिर में विशेष सज्जा की गई है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इससे पापों का नाश होता है, मानसिक शांति मिलती है, और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आज प्रातः से ही झण्डेवाला देवी मंदिर प्रांगण में पहली मंजिल पर बने शिवालय में भारी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़िये जलाभिषेक करने आ रहे हैं।
गुफा वाले शिवालय में विशेष रुद्राभिषेक की व्यवस्था की गई है जिस की बुकिंग पहले होती है। यह अभिषेक दिन में पांच बार आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर के शिवालयों की सज्जा देखते ही बनती हैं। आने वाले भक्तों को जलाभिषेक और दर्शन के पश्चात खीर का प्रसाद दिया जाता है।







